लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • CBSE Class 10th 12th Result 2022 Date Sarkari Result 2022 LIVE CBSE Board Class 10th 12th Result on cbseresults nic in
Live Blog

CBSE Class 10th, 12th Result 2022: सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, लाखों छात्रों को है इंतजार

Updated Jun 27, 2022 | 06:15 PM IST

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2022 Kab Aayega Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस माह के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, सीबीएसई ने कॉपियों का मूल्यांकन पूर कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को भी साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया लगभग हो चुकी है। रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Loading ...
सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म 2 रिजल्ट

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2022 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए राहतभरी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) इस माह के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद 20 दिन के भीतर रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था। इससे साफ होता है कि जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbseacademic.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time LIVE: Check here

इस बार सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं 12वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक आयोजित की थी। जिसके लिए करीब 35 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। रिजल्ट से संबंधित ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले व सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी।

CBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link | CBSE Class 10th, 12th Result 2022 Date Update

Jun 27, 2022  |  06:03 PM (IST)
CBSE Board 10th 12th Result 2022 Live - नया पाठ्यक्रम जल्द

हाल ही में सीबीएसई बोर्ड ने 9वीं से 12वीं कक्षा के नये शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। बता दें इस बार बोर्ड जल्द ही नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने की तैयारी में है। इससे साफ होता है कि बोर्ड इस बार जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। 

Jun 27, 2022  |  05:42 PM (IST)
CBSE Result 2022 Live - सिलेबस में की गई थी कटौती

बता दें परीक्षा से पहले बोर्ड ने सिलेबस में करीब 30 प्रतिशत की कटौती की थी। लेकिन इसके बावजूद एग्जाम में सिलेबस से बाहर से प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के  मुताबिक ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपने प्रश्न अटेम्प्ट किया हो।

Jun 27, 2022  |  05:22 PM (IST)
CBSE Results 2022 Live - ग्रेड आने पर माने जाएंगे फेल

ध्यान रहे डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाते हैं, वहीं E1 या E2 आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। बता दें आपके अंकपत्र के पीछे नंबर के अनुसार ग्रेड्स अंकित होंगे। यहां आप अपने ग्रेड्स देख सकते हैं। 

Jun 27, 2022  |  05:04 PM (IST)
CBSE Result 2022 LIVE - सीबीएसई रिजल्ट जल्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (The Central Board of Secondary Education) कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 2 के बोर्ड परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करेगा। कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और मूल्यांकन कार्य चल रहा है। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र सीबीएसई परिणाम बोर्ड की वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

Jun 27, 2022  |  04:51 PM (IST)
cbseresults.nic.in - वेटेज को लेकर नहीं हुआ कुछ क्लियर

अंतिम परिणाम टर्म 1 और टर्म 2 दोनों के परिणामों के साथ-साथ एक आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित होगा। लेकिन प्रत्येक परीक्षा का वेटेज क्या होगा? इस पर अभी भी बहस जारी है। 

Jun 27, 2022  |  04:14 PM (IST)
CBSE Results 2022 - लाखों की संख्या में छात्रों ने लिया हिस्सा

बता दें इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं टर्म 2 की परीक्षा अप्रैल से जून के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं के कुल छात्रों की संख्या 21 लाख और 12वीं के छात्रों की संख्या 14 लाख थी। ऐसे में छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

Jun 27, 2022  |  03:49 PM (IST)
CBSE Board Class 10th Result 2022 Date

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस माह के अंत तक कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। 

Jun 27, 2022  |  03:32 PM (IST)
तैयार हो रहा सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर लगभग अपलोड कर लिया गया है।

Jun 27, 2022  |  03:13 PM (IST)
किसी भी वक्त आ सकता है रिजल्ट

बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

Jun 27, 2022  |  02:57 PM (IST)
CBSE Result 2022: पहले आएगा 10वीं का रिजल्ट

इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 21 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछले आंकड़ों को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है।

Jun 27, 2022  |  02:30 PM (IST)
CBSE Board Class 10th Result 2022, ऐसे करें चेक

- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर CBSE CLass 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा, अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर  एक छायाप्रति निकाल सकते हैं।

Jun 27, 2022  |  02:20 PM (IST)
बीते वर्ष रद्द हो गई थीं परीक्षाएं

पिछले साल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी, लेकिन इस बार केंद्र सरकारी के आदेश के बाद बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।

Jun 27, 2022  |  02:10 PM (IST)
SMS के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं। अब CBSE10 टाइप कर स्पेश दें और अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। टेक्स्ट के तौर पर आपके फोन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।

Jun 27, 2022  |  02:00 PM (IST)
प्रैक्टिकल व थ्योरी में पास होना अनिवार्य

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड्स दिए जाते हैं। साथ ही  यहां छात्रों को सीजीपीए दिया जाता है, परसेंटेज निकालने के लिए अपने सीजीपीए को 9.8 से गुणा कर दें। बता दें यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों में पास होना अनिवार्य होता है।

Jun 27, 2022  |  01:44 PM (IST)
CBSE Results 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के आदेश के बाद बोर्ड ने ऑफलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित की। ऐसे में छात्र अपने रिजल्ट का अधिक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Jun 27, 2022  |  01:00 PM (IST)
CBSE Results 2022 Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

Jun 27, 2022  |  12:50 PM (IST)
CBSE Board Results 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

indiaresults.com

Chandrayaan 3