लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • CBSE Class 10th12th Result 2022 cbseresults nic in LIVE Updates check cbse term 2 result kab aayega date time
Live Blog

CBSE Class 10th, 12th Result 2022: इस दिन आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट! इन वेबसाइट पर करें चेक

Updated Jun 29, 2022 | 02:46 PM IST

CBSE Class 10th, 12th Result 2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। मूल्यांकन कार्य अपने अंतिम चरण पर है, इसके बाद रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। बता दें, इन सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट को cbseresults.nic.in से देखा जा सकेगा। इन परिणामों से जुड़े अपडेट व रिजल्ट लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2022 Date: एक बार सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट जारी होने के बाद आप cbseresults.nic.in और results.gov.in से परिणाम देख सकेंगे। छात्र उमंग ऐप पर सीबीएसई के नतीजे भी देख सकते हैं। सीबीएसई टर्म 2 परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ लॉगिन करना होगा। उम्मीद है कि सीबीएसई जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में टर्म 2 परीक्षा के लिए सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करेगा। हालांकि, यह सिर्फ एक संभावना है। सीबीएसई टर्म 2 के परिणाम को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी देखा जा सकेगा।

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time LIVE: Check here

एक बार जब सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए टर्म 2 के परिणाम घोषित करता है, तो यह अंतिम कक्षा 10 और 12 के परिणाम भी घोषित करेगा जिसमें टर्म 1 और टर्म 2 दोनों के परिणाम शामिल होंगे।

CBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link | CBSE Class 10th, 12th Result 2022 Date Update

Jun 29, 2022  |  02:43 PM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - 15 जून को समाप्त हुई थी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वी की परीक्षा 15 जून 2022 को समाप्त हुई थी, जिसमें करीब 35 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं के छात्रों की संख्या 21 लाख थी, जबकि 12वीं के 14 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में सभी छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Jun 29, 2022  |  02:25 PM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स

छात्र अपने परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित हैं। छात्र लगातार गूगल पर पासिंग मार्क्स को लेकर सर्च कर रहे हैं, आपको बता दें यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों में पास होना अनिवार्य। दो से अधिक विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

Jun 29, 2022  |  01:58 PM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य

बता दें सीबीएसई ने टर्म 2 के मूल्यांकन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन बोर्ड ने इससे पहले बताया था कि बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को टर्म 1 और टर्म 2 दोनों में पास होना अनिवार्य होगा। हालांकि एक या दो विषय में यदि आपके मार्क्स 33 नंबर से कम रह जाते हैं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है।

Jun 29, 2022  |  01:37 PM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - रीचेकिंग का विकल्प

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आप अपने मार्क्स से असंतुष्ट होते हैं तो रीचेकिंग का फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को विषयवार 500 रुपये का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे यदि रीचेकिंग के बाद आपके मार्क्स कम हो जाते हैं तो इसे भी स्वीकार करना होगा, यहां कोई विकल्प नहीं है।

Jun 29, 2022  |  01:03 PM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इसके लिए अपने स्कूल विजिट करना होगा।

Jun 29, 2022  |  12:19 PM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट जारी होन के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकेंगे।

Jun 29, 2022  |  11:56 AM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - इस दिन जारी होंगे परीक्षा परिणाम

बता दें इस बार सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की थी। टर्म 1 की परीक्षा नवंबर में आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट फरवरी में जारी किया गया था। जबकि टर्म 2 की परीक्षा अप्रैल से जून के बीच आयोजित की गई थी। अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा 10वीं का रिजल्ट 4 जुलाई को जारी किया जाएगा, जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को जारी होने वाला है। 

Jun 29, 2022  |  11:32 AM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - पास होने के लिए इतने परसेंट मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलार 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है।

Jun 29, 2022  |  11:16 AM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - इस दिन जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जुलाई के पहले सप्ताह में 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 4 जुलाई को कक्षा 10वीं और 10 जुलाई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

Jun 29, 2022  |  10:28 AM (IST)
cbse Board Result 2022 Live - जल्द आएगा नोटिफिकेशन

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) आज यानी 29 जून 2022 को 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

Jun 29, 2022  |  09:03 AM (IST)
CBSE Result 2022 LIVE - ऐसे मिलेंगे नंबर

अधिकारियों ने साझा किया है कि सीबीएसई की मार्कशीट में छात्र के लिए संयुक्त और अंतिम परिणाम होगा। इसे टर्म-वाइज परफॉर्मेंस में विभाजित नहीं किया जाएगा। फाइनल मार्कशीट में केवल थ्योरी और इंटरनल परीक्षा का ब्रेक-अप होगा, न कि टर्म 1 और टर्म 2 का प्रदर्शन पर नंबर तैयार किए जाएंगे।

Jun 29, 2022  |  08:02 AM (IST)
CBSE Result 2022 LIVE Updates - उमंग ऐप और एसएमएस से देखें परिणाम

एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर इसे देख सकेंगे। इसके अलावा सीबीएसई की मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट- digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगी। पिछले साल की तरह, परिणाम उमंग ऐप और एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध हो सकता है।
 

Jun 29, 2022  |  07:32 AM (IST)
CBSE Result 2022 LIVE - मूल्यांकन प्रक्रिया सभी केंद्रों पर पूरी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख की घोषणा कर सकता है। एक अपडेट के अनुसार, सीबीएसई 10वीं परिणाम मूल्यांकन प्रक्रिया सभी केंद्रों पर पूरी हो चुकी है। साथ ही, सीबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम 2022 के अंतिम संकलन के लिए अंक भेजे गए हैं। 

Jun 29, 2022  |  07:03 AM (IST)
CBSE Result 2022 LIVE - सीबीएसई रिजल्ट बहुत जल्द, देखें मार्कशीट के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं कक्षा का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है। इस बार, पिछले वर्ष की तरह सीबीएसई 10वीं परिणाम मार्कशीट (टर्म 1 और टर्म 2 अंकों के साथ) जारी की जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड बहुत जल्द रिजल्ट जारी करने वाला है।
 

Jun 29, 2022  |  06:17 AM (IST)
CBSE Result 2022 LIVE - इस समय आएगा रिजल्ट

अपडेट के अनुसार, बोर्ड को जून के अंत तक या जुलाई 2022 के पहले / दूसरे सप्ताह में सीबीएसई कक्षा 10 वीं टर्म 2 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। एक बार रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद आप cbseresults.nic.in से स्कोर देख सकेंगे।

Jun 28, 2022  |  11:33 PM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - 11वीं कक्षा के लिए ऐसे चुन सकेंगे विषय

बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्र स्कूल द्वारा जारी मैरिट के अनुसार 11 वीं कक्षा के लिए अपना विषय चुन सकेंगे। स्कूल अपने पासिंग परसेंटेज के हिसाब इसके लिए मैरिट लिस्ट तैयार करता है।

Jun 28, 2022  |  11:07 PM (IST)
CBSE Board Result 2022 Live - इन प्रश्नों में मिलेंगे पूरे मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड ने इस बार पीरक्षा से पहले मार्किंग स्कीम व सिलेबस में काफी बदलाव किया था। बोर्ड ने सिलेबस में करीब 30 प्रतिशत की कटौती की थी। लेकिन इसके बावजूद सिलेबस से बाहर से कुछ प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि ऐसे प्रश्नों को अटेम्प्ट किया हो।

Chandrayaan 3