लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • CTET Result 2022 Sarkari Result 2022 tentative date check scorecards marksheet and other details Live Updates
Live Blog

CTET Result 2022: सीबीएसई आज जारी कर सकता है सीटीईटी रिजल्ट! यहां करें चेक

Updated Mar 01, 2022 | 10:17 AM IST

CTET Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। पहले रिजल्‍ट 15 फरवरी को जारी किए जाने थे, लेकिन किसी कारवश ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि परिणाम 28 फरवरी 2022 को घोषित किए जा सकते हैं। यहां पाएं सीटेट रिजल्‍ट से संबंधित ताजा जानकारी।

Loading ...
CTET Result 2022 notification: सीटेट रिजल्ट जल्द

CTET RESULT 2021-2022: CTET 2021 परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक किया गया था। यह कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में आयोजित की गई थी। CTET 2021 आंसर की 1 फरवरी, 2022 को जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। जल्‍द ही इसके परिणाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में लेटेस्‍ट अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।

CTET Result 2022 Direct Link Check here

सीटेट परीक्षा परिणाम दो पेपरों के लिए जारी किए जाएंगे। पहला पेपर ऐसे आवेदकों के लिए था, जो कक्षा I से V तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं दूसरा पेपर कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक लोगों के लिए है। परीक्षा 20 भाषाओं के लिए थी।

परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट में देरी से  छात्र काफी नाराज है। वे लगातार ट्विटर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। साथ ही बोर्ड से जल्‍द से जल्‍द रिजल्‍ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।

CTET Result 2022 Today: Check marks here

Mar 01, 2022  |  09:31 AM (IST)
Ctet Result Live - सीबीएसई घोषित करेगा रिजल्ट

CTET परिणाम 2021 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, या सीबीएसई द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार दिसंबर सत्र का परिणाम सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने पहले 15 फरवरी की एक संभावित परिणाम तिथि की घोषणा की थी, लेकिन इसे किसी अज्ञात कारण से स्थगित कर दिया गया था।

Mar 01, 2022  |  08:22 AM (IST)
Ctet Result Live - चेक करें एलिलिबिलिटी

टीईटी या सीटीईटी एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति कर सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रिजल्ट जारी होने वाला है।

Mar 01, 2022  |  08:00 AM (IST)
इतने अंकों को होता है पेपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही परिणाम जारी कर सकता है, बता दें CTET पेपर I में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं। सीटीईटी पेपर- II में 150 अंकों के लिए 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।

Mar 01, 2022  |  07:35 AM (IST)
डिजिटल रूप में मिलेगा सर्टिफिकेट

सभी आवेदकों को उनकी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की मार्कशीट डिजिटल प्रारूप में मिलेगा और उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर खाते के माध्यम से डिजिटल प्रारूप में पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।

Mar 01, 2022  |  06:40 AM (IST)
Ctet Result Live - इस दिन हुई थी परीक्षा

16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक, परीक्षा पूरे भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

Feb 28, 2022  |  11:38 PM (IST)
डिजिटल फॉरमेट में मिलेगी मार्कशीट

सभी आवेदकों को उनकी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की मार्कशीट डिजिटल प्रारूप में प्राप्त होगी। उम्मीदवारों इसे डिजिलॉकर के माध्यम से पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें इसमें उन्‍हें रजिस्‍टर्ड होना होगा। 

Feb 28, 2022  |  11:09 PM (IST)
विभिन्‍न शहरों में आयोजित हुई थी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET दिसंबर 2021 को पूरे देश में 135 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्‍यान रखा गया था। 

Feb 28, 2022  |  10:20 PM (IST)
सीटेट में होते हैं दो पेपर

CTET के पेपर I में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं। सीटीईटी के पेपर- II में 150 अंकों के लिए 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।

Feb 28, 2022  |  09:19 PM (IST)
सीटेट रिजल्‍ट किसी भी समय हो सकता है जारी

CTET परिणाम 2021 बहुत जल्द ctet.nic.in पर प्रकाशित होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम तिथि और समय की घोषणा की जानी बाकी है। ऐसे में उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

Feb 28, 2022  |  08:42 PM (IST)
ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

चरण 1: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें

चरण 4: आपका सीटीईटी 2021 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

चरण 5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

Feb 28, 2022  |  07:39 PM (IST)
डिजिलॉकर पर भी कर सकते हैं चेक

डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

सीटीईटी रिजल्ट पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।

अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।

स्क्रीन पर, आपकी मार्कशीट या स्कोरकार्ड प्रस्तुत किया जाएगा।

मार्क चेक करें और पेज को सेव करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए दस्तावेज़ की एक हार्ड कॉपी रखें।

Feb 28, 2022  |  07:05 PM (IST)
जितनी बार चाहे दे सकते हैं परीक्षा

जो भी उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे चाहे तो परीक्षा में दोबारा शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में आवेदन करने की कोई सीमा नहीं है। ऐसे में उम्मीदवार चाहें तो कितनी भी बार सीटीईटी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

Feb 28, 2022  |  06:40 PM (IST)
लाइफटाइम वैलिड होगी मार्कशीट

सीटीईटी 2021 (CTET 2021) परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 20 भाषाओं में किया गया था। सीटेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मार्कशीट दी जाती है। सीटीईटी परीक्षा (CTET Exam) प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन होती है। 

Feb 28, 2022  |  06:09 PM (IST)
दिसंबर से जनवरी के बीच हुई थी परीक्षा

सेंट्रल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच हुआ था। सीबीएसई अब जल्‍द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर परिणाम जारी करेगी। उम्‍मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल से लॉगइन करके इसे चेक कर सकते हैं। 

Feb 28, 2022  |  05:33 PM (IST)
पिछली बार से लेट हो गया रिजल्‍ट

CTET परिणाम 2021 लगभग 20-25 दिनों की समयावधि में जारी किया गया था। इस बार भी, रिजल्‍ट 15 फरवरी  2022 तक जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन नतीजे किसी कारणवश घोषित नहीं हो पाए। रिजल्‍ट में देरी से उम्‍मीदवार निराश हैं। 

Feb 28, 2022  |  04:31 PM (IST)
दिसंबर से जनवरी तक हुए थे एग्‍जाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी 2021) का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक किया गया था।  इस परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब उन्‍हें रिजल्‍ट का इंतजार है। 

Feb 28, 2022  |  04:08 PM (IST)
फाइनल आंसर की भी होगी जारी

सीटेट रिजल्‍ट का उम्‍मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। फाइनल 'आंसर की' और रिजल्ट अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, परिणाम घोषित होने से पहले फाइनल 'आंसर की' जारी की जा सकती है। 

Chandrayaan 3