लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • ctet result 2022 sarkari result live Updates likeley to be released soon check scorecard marksheet cut off details
Live Blog

CTET Result 2022: सीटेट रिजल्ट को लेकर यह है आधिकारिक अपडेट, इस दिन आएंगे रिजल्ट

Updated Mar 08, 2022 | 09:51 AM IST

CTET Result 2022, Sarkari Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्‍द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2021 के परिणाम जल्द घोषित कर सकता है। उम्‍मीदवारों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। योग्‍य उम्‍मीदवार डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा ctet.nic.in पर की जाएगी। रिजल्‍ट से संबंधित ताजा अपडेट पाने और डायरे‍क्‍ट लिंक देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।

Loading ...
CTET Result 2022, Sarkari Result 2022 updates

CTET Result 2022, Sarkari Result 2022:सीटीईटी  परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भारत के विभिन्न शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई ​थी। तब से उम्‍मीदवार इसके परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। पहले सीटीईटी परिणाम 2022, 15 फरवरी को घोषित किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अभी तक बोर्ड की ओर से इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इससे आवेदक नाराज है। इसलिए रिजल्‍ट से संबंधित ताजा जानकारी पाने के लिए यहां बने रहें। 

CTET Result 2022 Direct link: check marks here

सीबीएसई की ओर से सीटीईटी रिजल्‍ट जारी होने के साथ ही कटऑफ लिस्‍ट भी जारी की जाएगी। सीटीईटी परीक्षा क्‍वालिपॅफाई करने वाले उम्मीदवारों को मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा। CTET प्रमाणपत्र की मदद से उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CTET Result 2022 Today: Check Update here

Mar 07, 2022  |  02:38 PM (IST)
Ctet Result Live - क्या सीबीएसई नौकरी भी देता ​है?

नहीं, सीबीएसई सीटीईटी परिणाम को पास करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान नहीं करता है। यहां यह ध्यान दिया जा सकता है कि सीबीएसई केवल सीटीईटी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था है और नौकरी या रोजगार की पेशकश बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। सीटीईटी रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है, उम्मीदवार यहां नजर बनाए रहें।

Mar 07, 2022  |  01:46 PM (IST)
क्या CTET रिजल्ट 2021 आउट हो गया है?

नहीं, सीटीईटी परिणाम 2021 अभी घोषित नहीं किया गया है, और कब तक परिणाम जारी इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं आई है, बता दें, इससे पहले 15 फरवरी, 2022 तक घोषित किया जाना था। हालांकि, अज्ञात कारणों से सीटीईटी के परिणाम में देरी हुई है।

Mar 07, 2022  |  01:16 PM (IST)
सीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी जल्द

सीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2022 सीबीएसई द्वारा परिणामों के साथ जारी की जाएगी। यहां यह ध्यान दिया जा सकता है कि सीटीईटी परिणाम 2022 की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर और अंकों के सामान्यीकरण के माध्यम से की जाएगी।

Mar 07, 2022  |  12:29 PM (IST)
स्कोरकार्ड के रूप में आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, CTET परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। सीबीएसई सीटीईटी परिणाम परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों वाले स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया जाएगा।

Mar 07, 2022  |  11:30 AM (IST)
Sarkari Exam 2022 - CTET परिणाम 2022 

CTET परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटीईटी स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दिए गए सीटीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें, जो ​कि आपको होमपेज पर ही मिल जाएगा
रोल नंबर दर्ज करें।
सीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

Mar 07, 2022  |  10:17 AM (IST)
रिजल्ट में दो सप्ताह से अधिक की देरी 

CTET परिणाम 2022 में अब दो सप्ताह से अधिक की देरी हो गई है। परिणाम 15 फरवरी, 2022 को जारी किया जाना था हालांकि, अभी तक परिणाम क्यों नहीं घोषित हुए इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Mar 07, 2022  |  09:49 AM (IST)
उमंग ऐप

न्यू-एज गवर्नेंस के लिए यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन, या उमंग ऐप सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 1 के परिणाम भी होस्ट कर सकता है। एप्लिकेशन को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) द्वारा विकसित किया गया है। उम्मीदवार प्ले स्टोर (Android) या ऐप स्टोर (iOS) से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Mar 07, 2022  |  09:47 AM (IST)
Ctet Reuslt Live सीटीईटी परिणाम इसी सप्ताह?

सीटीईटी परिणाम 2022 मार्च 2022 के इसी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सीबीएसई सीटीईटी परिणाम घोषणा के बारे में आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर सूचित किया जाएगा, साथ ही, परिणाम की जांच करने के लिए सीधा लिंक यहां भी साझा किया जाएगा।

Mar 07, 2022  |  08:58 AM (IST)
Ctet Result Live - सीटीईटी परिणाम 2022 की जांच कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करके सीटीईटी परिणाम की जांच कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
दिए गए सीटीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें, यह लिंक पेज के सेंटर में नीचे की तरफ मिलेगा
रोल नंबर दर्ज करें।
सीटीईटी स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
 

Mar 07, 2022  |  08:32 AM (IST)
इसलिए होता है सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग

CTET सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग बोर्ड द्वारा विभिन्न परीक्षा पालियों में उपयोग किए जाने वाले CTET प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर में भिन्नता से निपटने के लिए किया जाएगा। इस बार 16 दिसंबर, 2021-21 जनवरी, 2022 के बीच सीटेट परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Mar 07, 2022  |  06:53 AM (IST)
Ctet Result Live - 15वें एडिशन का था आयोजन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 15वें संस्करण का आयोजन किया था, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का परिणाम दिसंबर 2021 इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है।

Mar 07, 2022  |  06:28 AM (IST)
जल्द घोषित होगा सीबीएसई सीटेट रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा अंकों के सामान्यीकरण के माध्यम से जल्द ही सीटीईटी परिणाम जारी करने की संभावना है। सीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक, फाइनल आंसर की, मार्कशीट और प्रमाण पत्र के बारे में यहां लाइव अपडेट प्राप्त करें। 

Mar 07, 2022  |  06:02 AM (IST)
बीएसई सीटीईटी परिणाम: डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी मार्कशीट

सभी आवेदकों को उनकी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की मार्कशीट डिजिटल फॉर्मेट में प्राप्त होगी, और उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट के माध्यम से डिजिटल प्रारूप में पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।

Mar 06, 2022  |  10:47 PM (IST)
CTET परीक्षा आंसर की

सीटेट परीक्षा के लिए आंसर की बोर्ड की ओर से 1 फरवरी, 2022 को जारी की गई थी। सीटेट आंसर की के लिए आपत्ति लिंक 4 फरवरी, 2022 तक सक्रिय रही।

Mar 06, 2022  |  10:11 PM (IST)
सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2021 प्रतीक्षित

CTET परिणाम 2021 बहुत जल्द ctet.nic.in पर प्रकाशित होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा अभी बाकी है।

Mar 06, 2022  |  08:59 PM (IST)
CTET दिसंबर परीक्षा 2021: एग्जाम डेट

सीटेट 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक, CTET दिसंबर 2021 को पूरे भारत में कंप्यूटर-आधारित (ऑनलाइन) फॉर्मेट में आयोजित हुआ था। सीटेट 2021 की आंसर की 1 फरवरी, 2022 को प्रकाशित हुई थी।

Mar 06, 2022  |  08:03 PM (IST)
CTET दिसंबर परीक्षा परिणाम

परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीटीईटी के परिणाम घोषित होने के समय पर अभी तक कोई पुष्ट खबर नहीं है।

Chandrayaan 3