लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • JAC 12th Arts Commerce Result 2022 Date Sarkari Result 2022 LIVE Jharkhand Board 12th Result on jacresults com
Live Blog

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 JAC झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, जानें टॉपर्स और पासिंग पर्संटेज के बारे में

Updated Jul 01, 2022 | 08:11 AM IST

JAC Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2022 Date, Sarkari Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल या जेएसी ने 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 जारी कर दिया है। इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 21 जून को जेएसी 10वीं का रिजल्ट 2022 और जेएसी 12वीं साइंस का रिजल्ट 2022 घोषित किया था। झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपल

Loading ...
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स, आर्ट्स के परिणाम

JAC Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2022 Date, Sarkari Result 2022 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कला और वाणिज्य के लिए JAC 12वीं परिणाम 2022 जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर JAC 12वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं। साइंस स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं का परिणाम 2022 पहले ही घोषित किया जा चुका है। JAC 12वीं विज्ञान परिणाम 2022 21 जून, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट के माध्यम से घोषित किया गया था। 12वीं साइंस रिजल्ट के साथ ही झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 भी घोषित कर दिया गया था।

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 Today LIVE: Check marks here | JAC 12th Arts Result 2022 Direct Link

Jul 01, 2022  |  07:52 AM (IST)
Jharkhand board Class 12th results - झारखंड बोर्ड ने जारी किए सारे रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी, रांची ने आधिकारिक तौर पर जेएसी 12 वीं कला परिणाम 2022 और जेएसी 12 वीं वाणिज्य परिणाम गुरुवार, 30 जून, 2022 को घोषित कर दिया है। जेएसी 12 वीं कला परीक्षा 2022 में बैठने वाले और जेएसी 12 वीं वाणिज्य के लिए बैठने वाले उम्मीदवार परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Jul 01, 2022  |  06:50 AM (IST)
JAC board result 2022 - दोनों स्ट्रीम का कितना गया पर्संटेज

आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आर्ट्स स्ट्रीम के लिए लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.76 प्रतिशत और लड़कों का 96.94 प्रतिशत रहा। कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.49 प्रतिशत और लड़कों का 91.29 प्रतिशत रहा।

Jul 01, 2022  |  06:24 AM (IST)
Sarkari Result Live - कॉमर्स में 18,252 छात्रों ने पाई फर्स्ट डिवीज़न

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कुल 24,313 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23,722 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 22,001 छात्र पास हुए हैं। इन छात्रों में 18,252 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 3,683 छात्रों ने द्वितीय, जबकि 66 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
 

Jul 01, 2022  |  05:54 AM (IST)
JAC Intermediate Result 2022: कॉमर्स और आर्ट स्ट्रीम के टॉपर

आर्ट्स स्ट्रीम में कक्षा 12वीं की परीक्षा में मानसी साहा ने 474 अंकों के साथ टॉप किया है।

कॉमर्स स्ट्रीम में निक्की कुमारी ने 478 अंकों का स्कोर हासिल कर टॉपर का स्थान हासिल किया है।

Jul 01, 2022  |  01:12 AM (IST)
Jharkhand 12th Commerce Result 2022: जिला के टॉपर

कॉमर्स स्ट्रीम में जामताड़ा जिला 98.18 फीसदी पास प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर और गोड्डा जिला 75.93 प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर रहा है।

Jun 30, 2022  |  10:53 PM (IST)
Jharkhand 12th result 2022: पास प्रतिशत

JAC 12वीं कॉमर्स पास प्रतिशत: 92.74 फीसदी
JAC 12वीं आर्ट्स पास प्रतिशत: 97.42 फीसदी

Jun 30, 2022  |  09:49 PM (IST)
Jharkhand 12th Result: आर्ट टॉप 3 लिस्ट

मानसी साहा: 474 अंक

रोहित कच्छप: 467 अंक

आंचल कुमारी: 465 अंक

Jun 30, 2022  |  08:57 PM (IST)
JAC 12th Arts Results: 94,495 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन

झारखंड बोर्ड 1,90,813 रजिस्टर उम्मीदवारों में से 1,84,435 उपस्थित हुए थे। इसमें से भी 1,79,683 छात्र पास हुए और प्रथम श्रेणी में 94,495 छात्र उत्तीर्ण हुए। सेकेंड डिवीजन में 81,988 और थर्ड डिवीजन में 3,190 छात्र पास हुए।

Jun 30, 2022  |  08:03 PM (IST)
Jharkhand 12th Result 2022: कॉमर्स स्ट्रीम के आंकड़े

परीक्षा देने वाले नामांकित छात्र: 24313

परीक्षा में बैठने वाले छात्र: 23722

प्रथम श्रेणी से पास: 18252

दूसरा डिवीजन: 3863

तीसरा डिवीजन: 66

Jun 30, 2022  |  07:19 PM (IST)
Jharkhand Board Commerce Results: JAC 12वीं में 92.75 फीसदी छात्र पास

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कुल 24,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, इनमें से 23,722 छात्र परीक्षा का हिस्सा बने। इनमें 22,001 छात्र पास हुए जबकि पास प्रतिशत 90.33 फीसदी रहा है जोकि  सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। इन छात्रों में 18,252 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 3,683 छात्रों ने द्वितीय, जबकि 66 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।

Jun 30, 2022  |  06:12 PM (IST)
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर्स

इसी तरह आर्ट्स की बात करें तो किसान मजदूर इंटर कॉलेज, हजारीबाग की मानसी साहा ने 474 अंकों के साथ पहला स्थान पाया है। जबकि सेंट जेवियर कॉलेज के रोहित कश्यप ने 467 अंकों के साथ दूसरा, प्लस टू हाई स्कूल बरकागांव की आंचल कुमारी ने 465 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

Jun 30, 2022  |  06:00 PM (IST)
इन जिलों के नतीजे खराब

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। कॉमर्स में गोड्डा जिले का रिजल्ट सबसे नीचे 75.93 प्रतिशत रहा जबकि आर्ट्स में पाकुड़ का रिजल्ट कम है।

Jun 30, 2022  |  05:44 PM (IST)
JAC 12th Commerce Topper 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स के टॉपर

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में डीवीसी प्लस टू हाईस्कूल, चंद्रपुरा की निक्की कुमार- 478 अंक ने पहला स्थान पाया है। जबकि वीके मजदूर इंटर कॉलेज, चास की श्रेया पांडेय ने 477 अंक के साथ दूसरा, उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची की जुसरत जहां और संजना प्रमाणिक और आरएलएसऴाई कॉलेज झुमरी तिलैया की प्रगति सुसांग ने तीसरा स्थान पाया है।

Jun 30, 2022  |  05:35 PM (IST)
JAC 12th Result 2022: कॉमर्स में जामताड़ा और आर्ट्स में खूंटी अव्वल

कॉमर्स में अन्य जिलों के मुकाबले जामताड़ा में पास होने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा सबसे ज्यादा 98.18 फीसद रहा। आर्ट्स में खूंटी (99.27 फीसदी) और लोहरदगा में (99.21 फीसदी) का रिजल्ट बेहतर रहा है। 

Jun 30, 2022  |  05:02 PM (IST)
जानें कैसा रहा जैक कॉमर्स का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में कुल 18252 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन से पास हुए। 3683 सेकेंड डिविजन से और 66 थर्ड डिविजन से पास हुए। कुछ 23722 छात्र कॉमर्स की परीक्षा में बैठे थे जिनमें 22001 यानी 92.75 फीसदी पास हुए हैं। 

Jun 30, 2022  |  04:37 PM (IST)
JAC 12th Result 2022: रिजल्ट हुआ जारी

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे दोपहर 2:30 बजे की बजाय 4:30 बजे जारी किए गए। 

Jun 30, 2022  |  04:28 PM (IST)
JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: शिक्षा मंत्री पहुंचे झारखंड एकेडमिक काउंसिल, मंच तैयार

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अभी अभी झारखंड एकेडमिक काउंसिल पहुंचे। बस चंद मिनटों में रिजल्ट जारी होने वाला है। जैक कार्यालय में मंच तैयार हो चुका है और प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी हो गई है। 

Chandrayaan 3