लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Karnataka SSLC 10th Result 2022 Date LIVE Result Update KSEEB SSLC 10th Results 2022 at karresults nic in kseeb kar nic in kar nic in
Live Blog

Karnataka SSLC 10th Result 2022: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट, 81.30% लड़कों ने पाई सफलता

Updated May 19, 2022 | 03:01 PM IST

Karnataka SSLC 10th Result 2022: कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 की घोषणा आज 19 मई, 2022 को कर दी गई। शिक्षा मंत्री, बी.सी. नागेश ने पिछले सप्ताह ही परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी थी। कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड या कर्नाटक माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड, केएसईईबी एसएसएलसी परिणाम 2022 देखने के लिए karresults.nic.in और sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।

Loading ...
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम से जुड़ी सारी जानकारी देखें

Karnataka SSLC 10th Result 2022 Manabadi: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड, केएसईईबी कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 आज यानी 19 मई को घोषित कर दिया गया है। शिक्षा निकाय ने 28 मार्च, 2022 से 11 अप्रैल, 2022 तक राज्य के 3440 के आसपास केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - karresults.nic.in, kseeb.kar.nic.in, sslc.karnataka.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Karnataka SSLC Result 2022 Direct LINK: Check marks here

करीब 8.73 लाख छात्रों ने कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 पर नवीनतम और लाइव अपडेट यहां देखें। बता दें, यहां डायरेक्ट लिंक जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।

SSLC Result 2022 Karnataka: Check here

बता दें, अभी केवल रिजल्ट की जानकारी साझा की गई है लेकिन डायरेक्ट लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है, जैसे ही एक्टिव होगा, यहां विवरण दिया जाएगा।

Karnataka SSLC Result Declared, Check From Here

May 19, 2022  |  02:59 PM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: देखें कितने छात्र हुए पास

परीक्षा के लिए उपस्थित हुए 8,53,436 छात्रों में से 730881 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। कर्नाटक एसएसएलसी कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 352752 लड़कों और 368579 लड़कियों ने पास किया। 

May 19, 2022  |  02:30 PM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन

कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022: इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 90.29 प्रतिशत
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.30 प्रतिशत

May 19, 2022  |  01:54 PM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: प्रेस कांफ्रेंस में जारी हुआ रिजल्ट, 81.30% लड़कों ने पाई सफलता

परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री ने की। मंत्री ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची के साथ परिणाम की घोषणा की। कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8.73 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिनमें से चार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, 4,52,732 लड़के और 4,21,110 लड़कियां थी।

May 19, 2022  |  01:26 PM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: जानें कितने लड़के व लड़कियां हुई पास

इस साल कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.63 है। इस वर्ष लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.29 प्रतिशत और लड़कों का 81.30 प्रतिशत है। 8,53,436 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 7,30,881 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

May 19, 2022  |  01:15 PM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: प्रेस कांफ्रेंस में जारी हुआ रिजल्ट

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने आज एसएसएलसी कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए हैं। दोपहर 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नतीजे घोषित किए गए। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर देख सकते हैं। परिणाम छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भी भेजे जाएंगे।

May 19, 2022  |  12:51 PM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live Today : जानें लड़कों व लड़कियों में कौन रहा आगे

कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम थोड़ी देर पहले जारी हो गया है, यहां देखें लड़कों व लड़कियों में कौन रहा आगे
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी हो गए है, बता दें, इस साल पास प्रतिशत 85.63% रहा।
लड़कियों में 90.29% लोगों ने पाई सफलता जबकि लड़कों में 81.30% छात्र पास हुए।
 

May 19, 2022  |  12:44 PM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: इस वेबसाइट से देखें रिजल्ट

उम्मीदवार अपनी उपलब्धता के आधार पर मोबाइल फोन या कंप्यूटर दोनों पर परिणाम देख सकते हैं। यह परिणाम sslc.karnataka.gov.in व karresults.nic.in पर जारी किया गया है।

May 19, 2022  |  12:15 PM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: जारी होने जा रहा कर्नाटक बोर्ड परीक्षा रिजल्ट

बता दें, इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 12 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। उम्मीद है छात्र देख चुके होंगे, अब कुछ ही मिनट में रिजल्ट भी देख सकेंगे। सबसे तेज परिणााम देखने के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।

May 19, 2022  |  11:49 AM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: 11 अप्रेल को थी आखिरी परीक्षा

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने राज्य में 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा आयोजित की। जैसा कि पहले कहा गया था कि मई के तीसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है, ठीक तीसरे हफ्ते में ही​ रिजल्ट जारी किया जा रहा है। यह परिणाम आज 1 बजे से देखें जा सकेंगे। 

May 19, 2022  |  11:12 AM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Live: दोपहर 1 बजे से देख सकेंगे परिणाम

रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, हालांकि इस पेज पर भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड से जुड़े हर एक अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

May 19, 2022  |  09:27 AM (IST)
SSLC Result 2022 Karnataka Today: प्रोविजनल आंसर की हो चुकी है जारी

अनंतिम उत्तर कुंजी 12 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। कर्नाटक राज्य के 15,387 स्कूलों के कुल 8,73,846 उम्मीदवारों ने इस साल एसएसएलसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से चार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, 4,52,732 पुरुष और 4,21,110 महिला उम्मीदवार हैं। परीक्षा राज्य भर के 3440 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

May 19, 2022  |  08:50 AM (IST)
Sarkari Result Live - ट्रांसजेंडर भी हुए थे जारी

इस साल, कर्नाटक भर के 15,387 स्कूलों के कुल 8,73,846 उम्मीदवारों ने एसएसएलसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से चार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, 4,52,732 पुरुष और 4,21,110 महिला उम्मीदवार हैं।

May 19, 2022  |  08:22 AM (IST)
Sarkari Result Live - पिछले साल 99.9 प्रतिशत था रिजल्ट

पिछले साल यानी 2021 में, कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 9 अगस्त को घोषित किया गया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.9 प्रतिशत था। राज्य में कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

May 19, 2022  |  07:36 AM (IST)
Sarkari Result Live - आंसर की जारी, अब जारी होगा रिजल्ट

अनंतिम उत्तर कुंजी 12 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों ने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर ली है। कर्नाटक कक्षा 10 का परिणाम 19 मई, 2022 को घोषित किया जाएगा।

May 19, 2022  |  06:49 AM (IST)
Sarkari Result Live - एसएमएस से भी देख सकेगे रिजल्ट

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री और सकला, बीसी नागेश ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि केएसईईबी 10वीं परिणाम 2022 उन छात्रों के लिए एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होगा जो इसके लिए उपस्थित हुए हैं।

May 19, 2022  |  06:03 AM (IST)
SSLC Result 2022: कर्नाटक बोर्ड रिजल्ट आज

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड, केएसईईबी की ओर से आज कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 जारी किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और  sslc.karnataka.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। परिणाम कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश दोपहर 12:30 बजे घोषित करेंगे। karresults.nic.in और अन्य वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

May 19, 2022  |  05:51 AM (IST)
K'taka SSLC Result 2022: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने अपने ट्वीट में उल्लेख किया है कि केएसईईबी 10वीं परिणाम 2022 उन छात्रों के लिए एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होगा। इस बारे में जानकारी को जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।

Chandrayaan 3