लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • LIVE Bihar Board BSEB Patna Class 12th Result 2022 Check Direct Link on biharboardonline bihar gov in Sarkari Result biharboard ac in Inter Result
Live Blog

Bihar Board 12th Result 2022: घोषित हुए परिणाम, यहां करें चेक और जानें किस स्ट्रीम में कितने प्रतिशत हुए पास

Updated Mar 17, 2022 | 12:31 PM IST

Bihar Board BSEB 12th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB या बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 जारी हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर इंटरमीडिएट के नतीजे ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।

Loading ...
बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ीे सभी जानकारी

Bihar Board BSEB 12th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board / BSEB) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने तीन बजे का समय रिजल्ट जारी करने के लिए रखा था लेकिन कुछ वक्त देर से परिणाम जारी हो सका।

Bihar Board 12th Result 2022 Direct Link: Check marks here

छात्र ध्यान दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उत्तीर्ण मानदंड 33 प्रतिशत है। छात्रों को प्रमोट करने के लिए थ्योरी पेपर में 70 में से 21 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 अंक हासिल करने होते हैं।

Bihar Board Inter Result 2022 Roll No Wise | BSEB Inter 12th Result: Download marksheet Link

Mar 17, 2022  |  08:39 AM (IST)
Bihar Board 12th Result 2022 Live - स्ट्रीम वाइज पासिंग पर्सेंटेज

आर्ट्स में कुल पास प्रतिशत 79.53 फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों का 81.28% और लड़कों का 76.66 फीसदी रहा। कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 83.99%, लड़कों का 88.52% और कुल पास प्रतिशत लगभग 90% है। साइंस में बीएसईबी इंटर पास प्रतिशत 79.8% है।

Mar 17, 2022  |  07:58 AM (IST)
Bihar Board 12th Result 2022 Live - सभी स्ट्रीम के एक साथ रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए छात्रों को biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स एक साथ जारी किया गया है।

Mar 17, 2022  |  07:41 AM (IST)
Bihar Board 12th Result 2022 Live - 12वीं में इतने प्रतिशत हुए पास

इस साल बीएसईबी कक्षा 12वीं इंटर के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.15% दर्ज किया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 भी biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है। 

Mar 17, 2022  |  06:55 AM (IST)
Bihar Board 12th Result 2022 Live - आंसर की के खिलाफ चुनौती का था मौका

ये परिणाम उत्तर कुंजी में उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद घोषित किए गए है। बता दें, कक्षा 12वीं की आंसर की 3 मार्च को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 6 मार्च को आंसर की के खिलाफ चुनौती देने का मौका दिया गया था।

Mar 17, 2022  |  06:34 AM (IST)
बीएसईबी इंटर रिजल्ट करें चेक

बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। हालांकि, ओवरलोड की वजह से ल वेबसाइट क्रैश हो गई थी, लेकिन कुछ देर बाद से रिजल्ट आसानी से देखे जा सकते थे। जिन छात्रों ने अभी तक रिजल्ट चेक नहीं किया वे इस लिंक से कर सकते हैं चेक - Bihar Board 12th Result 2022

Mar 16, 2022  |  10:22 PM (IST)
बिहार इंटर का रिजल्ट: प्रेस कांफ्रेंस से नतीजे घोषित

बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज दोपहर 3 बजे शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार की मौजूदगी में इंटर का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई।

Mar 16, 2022  |  09:38 PM (IST)
Bihar Inter Result: 13.5 लाख छात्रों का रिजल्ट

बिहार बोर्ड परिणाम जल्द बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी हुआ है। इस साल लगभग 13.5 लाखों को छात्र बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे।

Mar 16, 2022  |  08:45 PM (IST)
बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम: 4.5 लाख से ज्यादा छात्र फर्स्ट क्लास

बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2022 में घोषित कुल 4 लाख 52 हजार से ज्यादा छात्रों ने प्रथम श्रेणी 5 लाख 10 हजार छात्र ने दूसरी श्रेणी और 99 हजार से ज्यादा छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की है। परीक्षा में कुल 13,25,749 छात्र शामिल हुए थे।

Mar 16, 2022  |  08:07 PM (IST)
Bihar Board Inter result: महिला और पुरुषों का पास प्रतिशत

लड़कों ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सभी स्ट्रीम में टॉप किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 77.79 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 79.8 प्रतिशत और वाणिज्य में 93.8 प्रतिशत है। लड़कों का 88.5 प्रतिशत था और कला वर्ग में 81.2 प्रतिशत, जहां लड़के का पास प्रतिशत 76.6 प्रतिशत था। लड़कों का 78 प्रतिशत जबकि कुल पास प्रतिशत 83.4 प्रतिशत है।

Mar 16, 2022  |  07:35 PM (IST)
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड कॉमर्स के टॉपर

बिहार बोर्ड परीक्षा में अंकित कुमार गुप्ता ने 94.5 प्रतिशत के साथ परीक्षा में टॉप किया है। विनीत सिन्हा और पीयूष कुमार ने 94.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और मुस्कान सिंह, अंजलि कुमारी ने 94 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

Mar 16, 2022  |  06:20 PM (IST)
BSEB 12TH 2022: कॉमर्स में पांच छात्रों बने टॉपर

बिहार बोर्ड के इंटर के नतीजों में इस साल कॉमर्स के 5 टॉपर्स रहे हैं। पहले नंबर पर अंकित गुप्ता को 94.6% अंक मिले। दूसरे नंबर पर तीन छात्र हैं। विनीत सिन्हा को 94.4% पीयूष कुमार को 94.4%, मुस्कान सिंह को 94% और तीसरे नंबर पर अंजलि कुमारी को 94% अंक मिले हैं। 

Mar 16, 2022  |  05:41 PM (IST)
कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका

यदि कोई छात्र बीएसईबी 2022 परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करने में सक्षम नहीं है, तो वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जो बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी।

Mar 16, 2022  |  05:20 PM (IST)
लड़कों ने किया टॉप

इस साल बिहार बोर्ड, बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 में तीनों स्ट्रीम में लड़कों ने टॉप किया है। साइंस फर्स्ट रैंक पर दो पुरुष टॉपर्स ने पहले स्थान को साझा किया है।

Mar 16, 2022  |  04:42 PM (IST)
इस स्कूल से बना साइंस टॉपर

472 नंबर लाकर नवादा के सौरव कुमार बने इंटर साइंस में बिहार टॉपर। वह नवादा के कन्हाई लाल साहू महाविद्यालय के छात्र हैं।

Mar 16, 2022  |  04:20 PM (IST)
14 फरवरी तक चली थीं परीक्षा

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी, 2022 से शुरू हुई थी और 14 फरवरी तक चली थीं। 12वीं की परीक्षा के लिए राज्यभर के 13 लाख 45 हजार 939 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे। वहीं इस साल 15 हजार शिक्षकों ने इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन किया है। 

Mar 16, 2022  |  03:48 PM (IST)
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित

आर्ट्स फ़ैकल्टी में गोपालगंज के संगम राज ने 96.4 मार्क्स के साथ टॉप किया। साइंस फ़ैकल्टी में नवादा के सौरव कुमार ने 94.4 मार्क्स लेकर टॉप किया। कॉमर्स फ़ैकल्टी में पटना के अंकित गुप्ता ने 94.6 मार्क्स के साथ टॉप किया। 

Mar 16, 2022  |  03:31 PM (IST)
साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम जारी

बिहार बोर्ड इंटर की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट ( Bihar Board Inter Result 2022 ) एक साथ जारी हुआ। मंत्री, शिक्षा विभाग विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया। इस अवसर पर संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी उपस्थित थे।

Chandrayaan 3