लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Live MP Board Sarkari Result 2023 Date and Time MPBSE MP Board bhopal 10th 12th Result Kab Aayega latest news
Live Blog

MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट जल्द, यहां कर सकते है चेक

Updated May 09, 2023 | 02:31 PM IST

MP Board 10th 12th Result 2023 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट 2023 जारी करने की तैयारी कर ली है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया का काम लगभग पूरा हो गया है और आज शाम से लेकर कल तक में mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

Loading ...
MP बोर्ड का रिजल्ट 2023

MP Board Class 10th, 12th Result 2023 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी करने की तैयारी कर ली है, नई रिपोर्ट के अनुसार, इन रिजल्ट्स को आज शाम से लेकर कल तक में जारी किया जा सकता है। कॉपियों की मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है, अब कभी भी एमपी 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी किए जा सकते हैं।

MP Board Result 2023 Date Out LIVE: Check here

रिपोर्टों के अनुसार, एमपी बोर्ड के परिणाम को दोपहर में जारी किया जाएगा, पिछले साल 29 अप्रेल को रिजल्ट जारी किया गया था, इस बार मामला थोड़ा लेट है, लेकिन यह तय है कि एमपी 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। एक बार MP Board High School and Higher Secondary results 2023 जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। “MP Board Class 10th Result 2023” और “MP Board Class 12th Result 2023” को mpresults.nic.in भी चेक कर सकते हैं।

May 07, 2023  |  06:38 PM (IST)
MP Board Exam Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट में चेक करें ये चीजें

MP Board Exam Result 2023 LIVE: मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से जो रिजल्ट जारी किया जाएगा उसके लिए उम्मीदवार यहां दिए गए विवरण से संबंधित जानकारी को ध्यान से अपने स्कोरकार्ड पर चेक कर लें।
छात्र का नाम
पिता का नाम
स्कूल का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
रोल नंबर
विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
सकल निशान
विषयवार पूर्ण और पासिंग मार्क्स
विषयवार कुल अंक
एमपी बोर्ड रिजल्ट स्थिति / ब्रेकअप

May 07, 2023  |  05:37 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर हुई। बता दें कि एग्जाम पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

May 07, 2023  |  05:08 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - वेबसाइट के अलावा यहां चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

May 07, 2023  |  04:33 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बीते साल 29 अप्रैल को जारी किया गया था। बता दें कि साल 2022 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 59.54% दर्ज किया गया था। जिसमें, लड़कों का पास प्रतिशत 56.84% और लड़कियों का 62.47% रहा था।

May 07, 2023  |  04:00 PM (IST)
MPBSE MP Board Result 2023 LIVE - नहीं करना होगा रिजल्ट का इंतजार

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

May 07, 2023  |  03:13 PM (IST)
MPBSE MP Board Result 2023 LIVE - बीते साल इतने स्टूडेंट्स रहे सफल

बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 9,31,860 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें 59.54% स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। वहीं, 12वीं में 6,29,381 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें से 72.72% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

May 07, 2023  |  02:41 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक हुई थी। इस साल परीक्षा में लगभग 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

May 07, 2023  |  02:07 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - बीते साल ऐसा रहा एमपी बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत

2022 - 72.72 प्रतिशत
2021 - 100 प्रतिशत
2020 - 68.81 प्रतिशत
2019 - 72.37 प्रतिशत
2018 - 68 प्रतिशत

May 07, 2023  |  01:35 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - वेबसाइट कर लें नोट
May 07, 2023  |  12:55 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - ऑनलाइन मोड में जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे जल्द ही ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

May 07, 2023  |  12:09 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत

साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 931860 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले साल का पास प्रतिशत 59.54% दर्ज किया गया था। इस साल भी रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही बोर्ड इस साल का पास प्रतिशत जारी करेगा।

May 07, 2023  |  11:41 AM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - बीते साल ऐसा रहा 10वीं रिजल्ट

बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए कुल 9,51,485 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें लड़कियों की संख्या 453060 और लड़कों की संख्या 498425 थी। हालांकि, परीक्षा में केवल 931860 स्टूडेंट्स ही शामिल हुए थे। जिनमें से 554558 को सफल घोषित किया गया था।

May 07, 2023  |  11:04 AM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड मार्कशीट में होगी ये डिटेल्स

एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।

May 07, 2023  |  10:24 AM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

May 07, 2023  |  10:07 AM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - आज शाम जारी होगी रिजल्ट डेट

एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट साझा की जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया हैंडल पर भी नजर रखें। किसी भी तरह का अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
 

May 07, 2023  |  09:17 AM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - कल जारी होंगे एमपी बोर्ड के नतीजे?

साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं, इस साल एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की डेट नहीं साझा की है।

May 07, 2023  |  08:50 AM (IST)
MP Board 12th Result 2023 LIVE - ऐप के जरिए चेक करें रिजल्ट

MP Board 12th Result 2023 LIVE रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो पाने के कारण यदि आधिकारिक साइट पर आप रिजल्ट नहीं चेक कर पाएं तो ऐप के जरिए भी आप अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

- सबसे पहले गूगल प्ले पर जाएं।
- यहां सर्च बॉक्स एमपी मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल करें।
- ऐप ओपन करने के बाद अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Chandrayaan 3