लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Live Rajasthan Board of school education rbse 10th 12th Arts sarkari Result 2023 Date latest news updates
Live Blog

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: जून में इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, नोट कर लें डेट

Updated May 28, 2023 | 07:00 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 Date and Time Kab Aayega, Sarkari Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर जून के पहले सप्ताह में 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रह है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Loading ...
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 Date and Time Kab Aayega, Sarkari Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। वहीं अब 10वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार भी खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक हाईस्कूल का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर, रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 OUT: Direct Link

RBSE 10th Result 2023 Direct Link | RBSE 12th Arts Result 2023 Direct Link

10वीं का रिजल्ट भी राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी करेंगे। 10वीं की परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है।

May 28, 2023  |  06:17 AM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे।

May 28, 2023  |  05:57 AM (IST)
RBSE Rajasthan Board Class 10 Result 2023: एसएमएस के साथ डिजिलॉकर पर देख सकेंगे रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board Class 10 Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड यानी आरबीएसई का कक्षा 10वीं रिजल्ट एसएमएस की मदद से देखने के लिए छात्रों को RJ10 टाइप करना होगा और इसको नंबर 56263 या फिर 5676750 पर भेज देना होगा। अब राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा और इसके अलावा परिणाम डिजिलॉकर की मदद से भी चेक किए जा सकते हैं।

May 27, 2023  |  10:31 PM (IST)
RBSE 10th Result 2023 LIVE: जल्द जारी होगा राजस्थान बोर्ड परीक्षा रिजल्ट

Rajasthan Board RBSE Class 10th Result 2023: आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से जल्द कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा होगी। हालांकि आरबीएसई कक्षा 10वीं की रिजल्ट डेट और समय को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।

May 27, 2023  |  09:16 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board Class 10 Result 2023 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला

RBSE Rajasthan Board Class 10 Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की मदद से जारी होगा। इसके अलावा कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए लाखों में छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा अब सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

May 27, 2023  |  08:32 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी रिजल्ट की घोषणा

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE: आरबीएसई मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट राजस्थान राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से जारी किया जाएगा।

May 27, 2023  |  06:38 PM (IST)
Rajasthan Board Result 2023 LIVE: शिक्षा मंत्री की ओर से होगी घोषणा

RBSE, Rajasthan Board Result 2023 LIVE: शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला की ओर से राजस्थान बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर घोषणा की जाएगी। संभावित रूप से जून के शुरुआती दिनों या फिर मई के अंतिम कुछ दिन में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

May 27, 2023  |  05:19 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board Result 2023: इन स्टेप्स से देखें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद रिजल्ट के ऑप्शन को क्लिक करें।
आरबीएसई यानी राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 के विकल्प को क्लिक करें।
इसके बाद विवरण को भरकर सब्मिट के ऑप्शन को क्लिक करें।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आपकी स्क्रीन सामने आने के बाद इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

May 27, 2023  |  03:51 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान 12वीं बोर्ड के आर्ट्स के रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 90.65% रहा है जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% रहा है। अब बोर्ड जल्द ही 10वीं के नतीजे घोषित करेगा।

May 27, 2023  |  03:37 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
फिर राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आधार, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और साइन इन पर क्लिक करें।
अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

May 27, 2023  |  03:05 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - इसके बाद हो जाएंगे फेल

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम नंबर मिलने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। ध्यार रहे कि इस एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर फेल घोषित किया जाएगा।

May 27, 2023  |  02:16 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - 10वीं रिजल्ट की डेट

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल रिजल्ट के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। 

May 27, 2023  |  01:35 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - इस वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

May 27, 2023  |  01:05 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - कब जारी हुआ 12वीं रिजल्ट

बोर्ड की ओर से 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 18 मई को रात 8 बजे जारी कर दिया गया था। वहीं, 12वीं आर्ट्स के नतीजे 25 मई को जारी किए गए। जारी सूचना के अनुसार, बोर्ड अब 10वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

May 27, 2023  |  12:37 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट एसएमएस पर देखने के लिए स्टूडेंट्स को RJ10 टाइप करके 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके अलावा नतीजे डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

May 27, 2023  |  11:59 AM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - 10वीं टॉपर लिस्ट भी होगा जारी

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर की लिस्ट भी जारी होगी।

May 27, 2023  |  11:07 AM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

May 27, 2023  |  10:24 AM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि नतीजे शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी।

Chandrayaan 3