लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Maharashtra Board SSC 10th HSC 12th Result 2022 Date and Time LIVE Updates MSBSHSE Class 10th Result soon on mahresult nic in
Live Blog

Maharashtra Board SSC, HSC Result 2022: घोषित हुए महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, जानें कब जारी होंगे SSC के रिजल्ट

Updated Jun 08, 2022 | 02:37 PM IST

Maharashtra Board HSC, SSC Result 2022 Date and Time: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE ने आज 8 जून को HSC Result जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और अन्य वेबसाइटों से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें, डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव हो चुका है। सबसे तेज अपडेट के लिए यहां बने रहें।

Loading ...
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2022 Date and Time LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट

Maharashtra Board HSC, SSC Result 2022 on mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE कल यानी 8 जून 2022 को SSC, HSC Result  जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र,  mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और अन्य वेबसाइटों से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। Maharashtra Board SSC Result और Maharashtra Board HSC Result की तारीख और समय पर लेटेस्ट और लाइव अपडेट की जांच करने के लिए इस पेज पर बने रहें, यहां उन सभी वेबसाइट की जानकारी दी जाएगी, जहां से आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा टॉपर्स सूची, पास होने के लिए मानदंड, पास प्रतिशत और बहुत कुछ जानकारी भी दी जाएगी। 

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 Direct Link LIVE | Maharashtra Board HSC Result LIVE: Check marks here

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। जो छात्र उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्ष में बैठने का अवसर मिलेगा। परिणाम के साथ एचएससी कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

Jun 08, 2022  |  02:23 PM (IST)
HSC Result Maharashtra Board - रिजल्ट लाइव, यहां से करें चेक

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE ने आज 8 जून, 2022 को महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2022 को ऑनलाइन घोषित किया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम लिंक mahresult.nic.in दोपहर 1 बजे से लाइव है।

Jun 08, 2022  |  01:48 PM (IST)
Maharashtra HSC Result 2022 - एक नहीं कई साइट से देख सकेंगे परिणााम, यह है लिस्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र इन परिणामों को 
mahresult.nic.in, hscresults.mkcl.org, hsc.mahresults.org.in 2022 से देख सकेंगे। 14 लाख से अधिक छात्रों ने इस बार परीक्षा में भाग लिया था।

Jun 08, 2022  |  01:37 PM (IST)
Maharashtra HSC Result 2022 - यहां से चेक करें महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE ने आज 8 जून, 2022 को महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2022 को ऑनलाइन घोषित किया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम लिंक mahresult.nic.in अब दोपहर 1 बजे तक लाइव है। 

Jun 08, 2022  |  01:24 PM (IST)
Maharashtra HSC Result 2022 - 14 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

14 लाख से अधिक छात्र अपने महाराष्ट्र एचएससी 12वीं परिणाम 2022 लिंक के सक्रिय होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब इन परिणामों को MSBSHSE की आधिकारिक साइट से देखा जा सकता है। यह रहा डायरेक्ट लिंक https://testservices.nic.in/result/mbhsc2022/mbhsc2022.htm

Jun 08, 2022  |  01:14 PM (IST)
Maharashtra HSC Result 2022 - 1 बजे लाइव हुआ रिजल्ट

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 के लिए mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org और अन्य लिंक पर दोपहर 1 बजे लाइव हो गया। बता दें, 12वीं के छात्र https://testservices.nic.in/result/mbhsc2022/mbhsc2022.htm इस डायरेक्ट लिंक से परिणाम चे कर सकते हैं।

Jun 08, 2022  |  01:06 PM (IST)
mahresult.nic.in से देखें रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE ने महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 आज, 8 जून, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया है। वर्षा गायकवाड़  ने रिजल्ट की जानकारी साझा की है। इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in पर देखा जा सकता है।

Jun 08, 2022  |  01:03 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 - 94.22% छात्र हुए पास

बोर्ड ने महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 के बारे में जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम में 94.22% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Jun 08, 2022  |  01:00 PM (IST)
Maharashtra HSC Result 2022 - जारी हो गए महाराष्ट्र 12वीं के परिणाम

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE ने महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 आज, 8 जून, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया है। उम्मीदवार इन परिणामों को mahresult.nic.in  से चेक कर सकते हैं।
 

Jun 08, 2022  |  12:33 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड मात्र 25 मिनट में एचएससी के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। ऐसे में सभी छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना रोल नंबर अपने पास रख लें। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

Jun 08, 2022  |  12:27 PM (IST)
Maharashtra Board Result 2022 Live - यहां चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आधिकारिक लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

mahahsscboard.in

mahresult.nic.in

Jun 08, 2022  |  11:20 AM (IST)
Maharashtra Board SSC HSC Result 2022 Live - महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट जल्द

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के रिजल्ट के बाद सबकी निगाहें महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी के रिजल्ट पर टिकी हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर धड़कन तेज ही गई है। बता दें बोर्ड मात्र डेढ़ घंटे में एचएससी की रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

Jun 08, 2022  |  10:21 AM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा  गायकवाड़ करेंगी। ध्यान रहे रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Jun 08, 2022  |  10:00 AM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - कंपार्टमेंट का पेपर

ध्यान रहे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इससे कम अंक आने पर आप फेल माने जाएंगे। हालांकि निराश होने की जरूरत नहीं है बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपर्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

Jun 08, 2022  |  09:53 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस बार 04 मार्च से 07 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 14 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में आज लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

Jun 08, 2022  |  09:27 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - ओरिजिनल मार्कशीट जल्द

रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड द्वारा स्कूल में छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस बीच यदि आप किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी मार्कशीट से एडमिशन ले सकते हैं। 

Jun 08, 2022  |  08:21 AM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

इस बार हर बार की तरह ऑफलाइन मोड पर 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। इसलिए महाराष्ट्र बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बोर्ड ने प्रत्येक स्कूल को टॉपर्स की लिस्ट जारी करने तथा उन्हें सम्मानित व पुरस्कृत करने का निर्देश दिया है। 

Jun 08, 2022  |  07:53 AM (IST)
Maharashtra Board Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

- सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in  पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Maharashtra Board HSC Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं। 

Chandrayaan 3