लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Manabadi AP SSC 10th Results 2023 LIVE at wwwbse ap gov in bieap gov in manabadi com BSEAP SSC 10th Results Direct Link on manabadi com schools9 com
Live Blog

AP SSC 10th Results 2023: जारी हुआ आंध्र प्रदेश 10वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें नतीजे

Updated May 12, 2023 | 08:34 AM IST

एपी एसएससी परीक्षा में शामिल लगभग 6.5 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की ओर से एसएससी रिजल्ट आज 11 बजे जारी कर दिया है। एपी 10वीं रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है।

Loading ...
AP SSC 10th Results 2023: जारी हुआ एपी एसएससी रिजल्ट

एपी एसएससी रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज राज्य शिक्षा मंत्री की ओर से 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल 10वीं परीक्षा में 72.26 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 75.38% और लड़कों का 69.27% दर्ज किया गया। जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं परीक्षा में भाग लिया था, वह डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

AP SSC 10th Result 2023 Direct Link | BSEAP AP SSC 10th Results 2023 Marksheet Link

एपी एसएससी परीक्षा का आयोजन इस साल 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक 3349 केंद्रों पर एक शिफ्ट में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 6.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिनका रिजल्ट आज (BSEAP SSC 10th Result 2023 Todayघोषित कर दिया गया है। ध्यान रहे कि पास होने क लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 36 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

Manabadi AP SSC 10th Results 2023 Direct Link - Check Marks Here

May 06, 2023  |  01:12 PM (IST)
Manabadi AP SSC 10th Result 2023 LIVE - जानें कितने नंबर पर मिलेगा 10 ग्रेड प्वाइंट

90-100  -  10
80-89    -    9
70-79    -    8
60-69    -    7
50-59    -    6
40-49    -    5
30-39    -    4
20-29    -    3

May 06, 2023  |  12:40 PM (IST)
Manabadi BSEAP SSC Result 2023 LIVE - अंग्रेजी मीडियम का रिजल्ट तेलुगु मीडियम से बेहतर

एपी एसएससी अंग्रेजी मीडियम के छात्रों ने तेलुगु माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं परीक्षा में कुल 4,32,641 छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से 3,49,673 पास हुए और उनका पास प्रतिशत 80.82% रहा। जबकि, तेलुगु मीडियम में 1,68,107 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 84,047 छात्र पास हुए। तेलुगु माध्यम का पास प्रतिशत 50% दर्ज किया गया।

May 06, 2023  |  12:05 PM (IST)
Manabadi BSEAP SSC Result 2023 LIVE - manabadi.co.in पर लिंक एक्टिव
AP SSC Result 2023
एपी एसएससी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट bse.ap.gov.in के अलावा manabadi.co.in पर भी चेक किया जा सकता है।
May 06, 2023  |  11:55 AM (IST)
Manabadi BSEAP SSC Result 2023 LIVE - ये रही एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर भी जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए केवल रोल नंबर की जरूरत होगी।

AP SSC Result 2023 Direct Link! Check Marks Here

May 06, 2023  |  11:53 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Manabadi.co.in LIVE - एपी एसएससी रिजल्ट लिंक एक्टिव
AP SSC 10th Results 2023
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
May 06, 2023  |  11:42 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Manabadi.co.in LIVE - bse.ap.gov.in पर एक्टिव होगी लिंक

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है। हालांकि, वेबसाइट पर अभी तक रिजल्ट की लिंक नहीं एक्टिव की गई है। एपी एसएससी रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

May 06, 2023  |  11:38 AM (IST)
AP 10th Class Results 2023 Declared LIVE - पिछले साल से बेहतर रहा इस साल का रिजल्ट

2023 -- 72.26%
2022 — 64.02%
2021 – 100%
2020 – 100%
2019 – 94.88%
2018 – 94.48%
2017 – 91.92%
2016 – 93.26%

May 06, 2023  |  11:36 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Bse.ap.gov.in LIVE - लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने एसएससी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 11 बजे जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल 10वीं परीक्षा में 72.26 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 75.38% और लड़कों का 69.27% दर्ज किया गया।

May 06, 2023  |  11:30 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Bse.ap.gov.in LIVE - एक कॉल पर जानें एपी एसएससी रिजल्ट

बीएसएनएल नेटवर्क के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए 1255225 पर कॉल करें।
वोडाफोन के माध्यम से एपी एसएससी रिजल्ट 2023 प्राप्त करने के लिए 58888 पर कॉल करें।
एयरटेल यूजर्स एपी एसएससी रिजल्ट के लिए 52800 पर कॉल कर सकते हैं।

May 06, 2023  |  11:26 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Bse.ap.gov.in LIVE - एसएमएस पर ऐसे देखें एपी एसएससी रिजल्ट

आंध्र प्रदेश एसएससी यानी कक्षा 10वीं रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को हॉल टिकट नंबर टाइप करके 55352/56300 पर भेजना होगा। जिसके बाद रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

May 06, 2023  |  11:22 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Bse.ap.gov.in LIVE - थोड़ी ही देर में एक्टिव होगी रिजल्ट लिंक

एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। बोर्ड अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री की ओर से 10वीं के पास प्रतिशत सहित अन्य जानकारी थोड़ी ही देर में साझा की जाएगी। बता दें कि वेबसाइट पर अभी लिंक एक्टिव नहीं की गई है।

May 06, 2023  |  11:12 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Bse.ap.gov.in LIVE - घोषित हुआ एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट

आंध्र प्रदेश 10वीं परीक्षा में शामिल 6.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने एसएससी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं।
 

May 06, 2023  |  11:07 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Bse.ap.gov.in LIVE - एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक

एपी एसएसी परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 6 मई को वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते ही डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

May 06, 2023  |  11:04 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Manabadi.co.in, Bse.ap.gov.in LIVE - बोर्ड अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

एपी एसएससी कक्षा 10वीं रिजल्ट घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। बीएसईएपी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण 10वीं रिजल्ट के साथ-साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों और पास प्रतिशत की घोषणा करेंगे।

May 06, 2023  |  11:01 AM (IST)
AP SSC Class 10th Result 2023 LIVE - प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

राज्य के शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण AP SSC 10th Result 2023 घोषित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस विजयवाड़ा में दोपहर 11 बजे शुरू हो चुकी है। बोर्ड की ओर से जल्द ही रिजल्ट की लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।

May 06, 2023  |  10:56 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Bse.ap.gov.in LIVE - इन आसान स्टेप्स में चेक करें 10वीं रिजल्ट

बोर्ड की वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

May 06, 2023  |  10:56 AM (IST)
AP SSC 10th Results 2023, Manabadi.co.in, Bse.ap.gov.in LIVE - एपी एसएससी रिजल्ट के लिए होगी इसकी जरूरत

एपी एसएसी परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 6 मई को वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे।

Chandrayaan 3