लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Mpbse nic in MP Board 10th Sarkari Result 2023 Mpresults nic in LIVE MPBSE Class 10th Result declared toppers
Live Blog

MP Board 10th 12th Result 2023, mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ये रही टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Updated May 25, 2023 | 06:36 PM IST

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023, Sarkari Result 2023, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन MPBSE की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। MP Board 10th और 12th परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
MP Board 10th Result 2023, Sarkari Result 2023

MP Board 10th 12th Sarkari Result 2023, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in Updates: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन MPBSE की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। काफी समय से एमपी बोर्ड 10वीं के छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं में 10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हैं। MP Board HSC परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ साथ 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की भी डेट आ गई है। 

MP Board 10th Result Direct Link 2023 | MP Board 12th Result Direct Link 2023

May 25, 2023  |  06:20 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 63.29 प्रतिशत रहा 10वीं का रिजल्ट


एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस साल 63.29 प्रतिशत रहा है, जिसमें लड़कियां 66.47 प्रतिशत पास हुई हैं और लड़कों का रिजल्ट 60.26 फीसदी हुआ है। 

May 25, 2023  |  05:56 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 10वीं में 63.29 फीसदी छात्र हुए पास

10वीं में इस साल ओवरऑल 63.29 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा बेहतर रहा है। लड़कियों को पास प्रतिशत 66.47 रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 60.26 रहा है। 

May 25, 2023  |  05:31 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने छात्रों की दीं बधाई

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वीं और 12वीं क्लास में पास हुए छात्रों को बधाई दी हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

May 25, 2023  |  05:08 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड में इतने फीसदी छात्र हुए पास


एमपी बोर्ड 10वीं क्लास में इस साल ओवरऑल 63.29 फीसदी छात्र पास हुए जबकि 12वीं क्लास में 55.28 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

May 25, 2023  |  04:48 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड का रिजल्ट
  1. mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MP Board 10t Result 2023, MP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।
May 25, 2023  |  02:44 PM (IST)
MPBSE 10th result 2023: कक्षा 10 के टॉपर्स की सूची

रैंक-1- मृदुल पाल,  पिंक फ्लॉवर स्कूल, नंदागर इंदौर- 500 में से 494 अंक
रैंक-2- प्राची गढ़वाल, न्यू पिंक फ्लॉवर स्कूल, नेहरू नगर, इंदौर- 500 में से 493 अंक
रैंक-2- कीर्ति प्रभा, गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल, सीधी - 500 में से 493 अंक
रैंक-2- स्नेहा लोधी, बहुउद्देशीय उत्कृष्ट स्कूल, नरसिंहपुर - 500 में से 493 अंक

रैंक- 3 अनुभव गुप्ता, सेंट जेवियर स्कूल मानपुर उमरिया, - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 अभिषेक परमार, संस्कार पब्लिक अकादमी, शाजापुर - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 उन्नति अग्रवाल, पंडित श्री जीएल व्यास क्रिएटिव कॉन्वेन्ट स्कूल, टीकमगढ़ - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3  आस्था सिंह राजपूर, सरस्वती स्कूल, छतरपुर - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 राधा साहू, कंवरराम स्कूल, डाबरा, ग्वालियर, - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 सुदीक्षा कटारे, किड्स कॉर्नर स्कूल लश्कर, ग्वालियर  - 500 में से 492 अंक
रैंक- 3 प्रिया ठाकरे, कन्या उ. मा. वि., बिरसा, बालाघाट - 500 में से 492 अंक

May 25, 2023  |  02:26 PM (IST)
MP Board 12th Topper List : एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर्स के नंबर

रैंक-1- मौली नेमा- ज्ञान दीप स्कूल, अमरवाडा़, छिंदवाड़ा - 500 में से 489 मार्क्स
रैंक - 2 - सोनाक्षी परमार, सुभाष उ. मा. वि. उत्कृष्ट स्कूल, भोपाल- 487 मार्क्स 
रैंक - 2 - समीका वर्मा, सुभाष उ. मा. वि. उत्कृष्ट स्कूल, भोपाल- 487 मार्क्स
रैंक 3- आर्या झिरा, नरसिंह पब्लिक उ. मा. वि. साई नगर, नरसिंहपुर - 486 मार्क्स
रैंक 4- श्रुति श्रीवास्तव, कन्या उ. मा. वि. लहार भिंड - 484 मार्क्स 
रैंक 4- हुसैन खान, बहुउद्देशीय उ.मा. वि. उत्कृष्ट विद्यालय - 484 मार्क्स
रैंक 5- दीक्षिता जैन, उत्कृष्ट उ. मा. वि. रतलाम - 483 मार्क्स
रैंक 5- संध्या पाटीदार, सरस्वती विद्या मंदिर, कालापीपल, शाजापुर
 

May 25, 2023  |  02:11 PM (IST)
MPBSE MP Board 12th Result 2023: जारी हुई एमपी बोर्ड 12वीं की मेरिट

कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट में कला (मानविकी) संकाय में 18, गणित संकाय में 55, विज्ञान (जीव विज्ञान) संकाय मे 31, वाणिज्य संकाय में 67, कृषि संकाय में 8, ललितकला+गृहविज्ञान में 3 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है! 

May 25, 2023  |  02:00 PM (IST)
MP Board 10th Result 2023 Live: हाईस्कूल की कंपार्टमेंट कब

हाईस्कूल सर्टिफिकेट वर्ष 2023 की पूरक परीक्षा 18 जुलाई 2023 से 24 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

May 25, 2023  |  01:50 PM (IST)
MP Board 10th 12th Results 2023: कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा

हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट वर्ष 2023 की पूरक परीक्षा 17 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जारी करते हुए यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी। 

May 25, 2023  |  01:27 PM (IST)
MP Board 10th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नंदानगर इंदौर की रहने वाली मृदुल पाल ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं।तीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं।

May 25, 2023  |  01:11 PM (IST)
गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा ने किया टॉप

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। एमपी बोर्ड 12वीं साइंस संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है। 

May 25, 2023  |  12:56 PM (IST)
MP Board High school result 2023: हाईस्कूल परीक्षा में 63.29% नियमित परीक्षार्थी पास

शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जानकारी दी कि इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 63.29% नियमित परीक्षार्थी एवं 17.11% स्वाध्यायी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं । सभी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

May 25, 2023  |  12:51 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 Live: 10वीं में मृदुला और 12वीं में मौली नेमा ने किया टॉप

एमपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं और 12वीं के लिए घोषित कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 12वीं में 58.75% स्टूडेंट पास हुए हैं। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। एमपी बोर्ड 10वीं में मृदुला पॉल ने टॉप किया है। वहीं 12वीं में छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा ने स्टेट टॉप किया है। 

May 25, 2023  |  12:42 PM (IST)
MP Board 10 and 12 Result: जारी हुआ मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। उन्होंने कहा- माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल, की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा मे उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन छात्रों को अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे छात्र निराश न होकर पुनः प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

May 25, 2023  |  12:33 PM (IST)
MP Board Result 2023: दोपहर 12.30 बजे सक्रिय होगा रिजल्ट लिंक

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का परिणाम का लिंंक कुछ ही देर में एक्टिवेट होने वाला है। 

May 25, 2023  |  12:19 PM (IST)
इंदर सिंह परमार ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रिजल्ट जारी करने से पहले महत्वपूर्ण बैठक की और ट्वीट किया- आज मंत्रालय स्थित अपने प्रतिकक्ष में सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक लेकर मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उच्च पद प्रभार और विधि विभाग न्यायिक सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भर्ती नियमों में संशोधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव (कार्मिक) श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, सचिव श्रीनिवास शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Chandrayaan 3