लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • NEET UG Answer Key 2022 Live Updates check NTA NEET Answer Key Result 2022 Date on neet nta nic in
Live Blog

NEET UG Answer Key 2022: सभी प्रश्न पत्र सेट के लिए जारी होगी नीट आंसर की, ऐसे करें चेक

Updated Aug 24, 2022 | 09:32 AM IST

NEET UG Answer Key, Result 2022: नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए आंसर की अब किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पिछले महीने 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। जिसके बाद अब (NEET UG Answer Key 2022) आंसर की को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। छात्रों को यदि आंसर की के खिलाफ आपत्ति होगी तो उनके लिए ऑब्जेक्शन करने का मौका भी दिया जाएगा। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद सुधार विंडो भी ओपेन की जाएगी।

Loading ...
NEET UG 2022 Answer Key LIVE: नीट यूजी 2022 के लिए आंसर की जल्द होगी जारी

NEET UG Answer Key, Result 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2022 के लिए आंसर की अब किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों को बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA पहले आंसर की और फिर रिजल्ट जारी करेगी। एक बार नीट यूजी 2022 के लिए आंसर की जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

फिलहाल आंसर की जारी होने की डेट और समय को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आंसर की एक या दो दिनों के भीतर ही जारी हो जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ ही समय में NEET Answer Key 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो जाएगी।

Aug 24, 2022  |  09:16 AM (IST)
NEET UG 2022 exam live - सभी प्रश्न पत्र सेट के लिए जारी होगी नीट आंसर की

एनटीए द्वारा नीट 2022 आधिकारिक उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट अगस्त के चौथे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 की उत्तर कुंजी सभी प्रश्न पत्र सेट और कोड के लिए जारी की जाएगी। लेटेस्ट जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।

Aug 24, 2022  |  08:30 AM (IST)
NEET Answer Key 2022 Live - आंसर की अपलोड होने की तैयारी शुरू?

नीट यूजी आंसर की और परिणामों की घोषणा पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। परीक्षा आयोजित हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है। चिकित्सा उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर जानने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आंसर की अपलोड किए जाने की तैयारी हो रही है।

Aug 24, 2022  |  08:00 AM (IST)
NTA NEET Answer Key 2022 Live - प्रश्न पत्र भी देखने का मिलेगा मौका

Neet Ug Answer Key 2022 के साथ, उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां उठाने का अवसर मिलेगा। उसके बाद, अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। बता दें, नीट आंसर की इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है।

Aug 24, 2022  |  07:12 AM (IST)
Sarkari Result Live - इस समय तक जारी होगी आंसर-की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने 17 जुलाई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। अब अगला आधिकारिक अपडेट आंसर की के रूप में आना है, बता दें, एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार रिकाॅर्ड 18 लाख के आसपास छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।

Aug 24, 2022  |  06:31 AM (IST)
NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी जल्द

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा या NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 17 जुलाई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी, तब से लेकर अभी तक में स्टूडेंट्स आंसर की का इंतजार कर रहे हैं।

Aug 23, 2022  |  11:54 PM (IST)
NEET UG Answer Key 2022 - जल्द जारीहोगी आंसर की

एनटीए उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ओएमआर रिस्पांस शीट भी जारी करेगा। इससे उम्मीदवारों को अपने उत्तर की गणना करने में आसानी होगी। ध्यान रहे आंसर की के साथ आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.in पर ओएमआर शीट उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Aug 23, 2022  |  11:32 PM (IST)
NEET UG Answer Key - ओएमआर शीट जपर आपत्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आंसर की के साथ ओएमआर रिस्पांस शीट भी जारी करेगा। ओएमआर रिस्पांस शीट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। हालांकि यदि आपको लगता है कि ओएमआर शीट में कोई गड़बड़ी है तो अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

Aug 23, 2022  |  10:59 PM (IST)
NEET UG Answer Key - लाखों अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

नीट यूजी 2022 परीक्षा इस बार 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। आवेदन की दृष्टि से देखें तो नीट की परीक्षा सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है।

Aug 23, 2022  |  10:49 PM (IST)
NEET UG Answer Key - ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

नीट यूजी 2022 आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहेल नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in

होमपेज पर जाकर NEET UG Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज खुल जाएगा।

यहां अपना पंजीकरण सख्या व पासवर्ड दर्ज करें।

आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

Aug 23, 2022  |  10:31 PM (IST)
NEET 2022 - नहीं होगी आंसर की में देरी

हालांकि नीट यूजी आंसर की से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि कल यानी 24 अगस्त 2022 तक आंसर की जारी हो सकती है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Aug 23, 2022  |  09:33 PM (IST)
NEET 2022 Result - नीट रिजल्ट में नहीं होगी देरी

एनटीए के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, इस बार नीट यूजी 2022 परीक्षा के रिजल्ट में देरी नहीं होगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि एनटीए ने इस पर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

Aug 23, 2022  |  09:14 PM (IST)
NEET UG 2022 - इस दिन आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स में उम्मीद की जा रही है कि 25 अगस्त 2022 तक प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। यहां आपत्ति करने के लिए अभ्यर्थियों को तीन से चार दिन का समय दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा इस पर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि अगस्त के अंत तक या फिर सितंबर के पहले सप्ताह तक नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर एनटीए ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Aug 23, 2022  |  08:55 PM (IST)
NEET UG Answer Key - आज जारी होने वाली थी आंसर की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 23 अगस्त 2022 को शाम 07 बजे नीट यूजी 2022 आंसर की जारी करने वाला था। लेकिन किसी कारणवश इसे आज जारी नहीं किया गया है। आंसर की जारी होने के बाद तुरंत आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Aug 23, 2022  |  08:28 PM (IST)
NEET UG Answer Key - 450 से अधिक शहरों में आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा 17 जुलाई को देशभर के करीब 497 परीक्षा केंद्रों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार राज्य व केंद्र सरकार के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे।

Aug 23, 2022  |  08:14 PM (IST)
NEET UG Answer Key - पिछली बार से अधिक जाएगी कटऑफ

नीट यूजी की परीक्षा इस बार 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। ऐसे में सभी उम्मीदवार अपने आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नों को चेक कर अंकों का अनुमान लगा सकता हैं। बता दें इस बार नीट की कटऑफ पिछली बार की तुलना में अधिक जा सकती है।

Aug 23, 2022  |  07:11 PM (IST)
NEET UG Result 2022 - मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

नीट यूजी की परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीएससी, बीडीएस, बीवीएससी, बीएएमएस, बीएसएमएस और बीएचएमएस के लिए मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। उम्मीदवारों को देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिल सकेगा।

Aug 23, 2022  |  06:43 PM (IST)
NEET UG Answer Key 2022 - आधिकारिक साइट पर रखें नजर

नीट यूजी 2022 प्रोविजनल आंसर की के साथ ओएमआर रिस्पांस शीट भी जारी की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि, इस माह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Chandrayaan 3