लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • rajasthan reet exam 2022 live update reetbser2022 in check bser Rajasthan Eligibility Examination sarkari result
Live Blog

BSER REET Result 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकता है रीट का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

Updated Sep 17, 2022 | 04:16 PM IST

BSER REET Result 2022 Level 1, 2 Kab Aayega Date, Sarkari Result 2022, reetbser2022.in: शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है, एक बार रीट 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद आप reetbser2022.in के साथ साथ इस पेज से भी अपना स्कोर देख पाएंगे, क्योंकि यहां तुरंत से डायरेक्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इन रिजल्ट्स को बीएसईआर अजमेर द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह रिजल्ट शाम में 4-6 के बीच जारी किए जा सकते हैं।

Loading ...
राजस्थान रीट 2022 रिजल्ट अपडेट

BSER REET Result 2022 Level 1, 2 Kab Aayega Date, Sarkari Result 2022, reetbser2022.in: शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षाए आरईईटी 2022 ऑब्जेक्शन विंडो 25 अगस्त, 2022 को बंद कर दी गई थी। उम्मीदवार अब आरईईटी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने सुझाव दिया कि बीएसईआर अजमेर 15 सितंबर की शाम या 16 सितंबर 2022 को आरईईटी परिणाम जारी करेगा। हालांकि, सटीक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि इस मामले में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। आरईईटी 2022 ऑब्जेक्शन विंडो 18 अगस्त, 2022 को उन उम्मीदवारों के लिए खोली गई थी, जिन्होंने 23 मई 2022 तक आरईईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, और राजस्थान रीट परीक्षा में भाग लिया था। आरईईटी 2022 आवेदन पत्र में कोई भी बदलाव जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2022 थी।

BSER RBSE Rajasthan REET Result News Updates

ऑब्जेक्शन विंडो बंद किए हुए आज 20 दिन का समय हो चुका है, ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि इतने दिन में विचार कार्य पूरा किया जा सकता है, इसलिए राजस्थान रीट 2022 परीक्षा परिणाम जारी होने की बात कही जा रही है।

BSER REET Result 2022 Direct Link: Click Here ! reet result 2022 cm ashok gehlot reprimanded officers reet result  2022 to be released

Sep 17, 2022  |  03:03 PM (IST)
REET Result 2022 - रीट पेपर 1 और पेपर 2

रीट 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि, रीट पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Sep 17, 2022  |  02:37 PM (IST)
REET Result 2022 - ना हों निराश

यदि आपके इस बार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में कम मार्क्स आते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड प्रत्येक वर्ष टीईटी की परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 8वीं तक शिक्षक के लिए पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।

Sep 17, 2022  |  02:13 PM (IST)
REET Result 2022 - शिक्षक के 62 हजार पदों पर भर्ती

परीक्षा की समाप्ति के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि, रीट 2022 परीक्षा के तहत प्रदेश सरकार के प्राथमिक व अपर प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक के 62000 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Sep 17, 2022  |  01:45 PM (IST)
REET result 2022 Live - ऑनलाइन जारी होगा रिजल्ट

बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रीट का रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा, परीक्ष परिणाम ऑफलाइन जारी नहीं किए जाएंगे। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार प्रदेश सरकार के प्राइमरी व अपर प्राइमरी के शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। वहीं यदि आपके कम मार्क्स आ जाते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड हर साल रीट की परीक्षा आयोजित करता है।

Sep 17, 2022  |  01:21 PM (IST)
REET Result 2022 Live - रीट 2022 का रिजल्ट

रीट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Sep 17, 2022  |  12:26 PM (IST)
REET Result 2022 Live - लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा

रीट पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा की बात करें तो, रीट लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षाएं एकसाथ आयोजित की जाएंगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार प्रदेश सरकार के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए पात्र माने जाएंगे।

Sep 17, 2022  |  12:16 PM (IST)
REET Result 2022 Live - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल व पासवर्ड के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।

- नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर REET 2022 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना लॉगिन आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।

- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Sep 17, 2022  |  12:13 PM (IST)
REET BSER Result - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

रीट 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

reetbser2022.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Sep 17, 2022  |  11:36 AM (IST)
REET Result 2022 Live - एक महीने के भीतर रिजल्ट

पिछले आंकड़ो को देखें तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रीट की परीक्षा के बार एक महीने के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाता है। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Sep 17, 2022  |  11:07 AM (IST)
REET Result - मजहब के आधार पर भेदभाव

रीट 2022 परीक्षा की बात करें तो इस बार भी रीट की परीक्षा हर बार की तरह काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। हालांकि परीक्षा विवादों के बीच भी घिर गई थी। परीक्षार्थियों का आरोप था कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ मजहब के आधार पर भेदबाव किया जा रहा है था।

Sep 17, 2022  |  10:08 AM (IST)
REET Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

रीट का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

reetbser2022.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in 

Sep 17, 2022  |  09:43 AM (IST)
REET Result Live - यहां देखें सबसे पहले रिजल्ट

रीट का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके लिए होमपेज पर जाकर REET BSER Result 2022 लिंक पर क्लिक करें यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

Sep 17, 2022  |  09:18 AM (IST)
REET Paper 2 Cut off - रीट पेपर-2 कटऑफ

रीट 2022 पेपर 2 की संभावित कटऑफ को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। संभावित कटऑप की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए 75 से 80 मार्क्स चाहिए होंगे, ओबीसी वर्ग के लिए 70 से 75 मार्क्स, अनुसूचित जाति के लिए 65 से 70 मार्क्स, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 60 से 65 मार्क्स अनिवार्य है। 

Sep 17, 2022  |  08:49 AM (IST)
REET BSER Result 2022 - कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार रीट की परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद थे। इसके अलावा संवेदनशील सेंटर्स पर कांस्टेबल तैनात किए गए थे। रीट का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Sep 17, 2022  |  08:21 AM (IST)
REET Result 2022 Kab Aayega - जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

बता दें अभी रीट के रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। उम्मीद है कि, आज यानी 17 सितंबर 2022 को शाम तक रिजल्ट से से संबंधित कोई अधिसूचना जारी की जा सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Sep 17, 2022  |  07:31 AM (IST)
REET Result 2022 - मिलेंगे बोनस मार्क्स

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 9 नंबर का बोनस अंक दिया जाएगा। क्योंकि पेपर-2 में कई ऐसे प्रश्न पूछे गए थे, जिसके एक से अधित विकल्प सही थे, वहीं कई ऐसे प्रश्न थे जिसमें एक विकल्प दो से तीन बार दिया गया था। ये सभी प्रश्न अभ्यर्थियों को भ्रमित करने वाला था।

Sep 17, 2022  |  07:04 AM (IST)
REET BSER Result 2022 - चार शिफ्ट में आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार रीट 2022 की परीक्षाएं 23 और 24 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा चार शिफ्ट में आयोजित की गई थी, इसके लिए कुल 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Chandrayaan 3