लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • RBSE 8th Result 2022 Rajeduboardrajasthangovin LIVE Rajasthan Board BSER 8th Result 2022 Direct Link on wwwrajresultsnicin wwwrajeduboardrajasthangovin
Live Blog

RBSE 8th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in: जारी हुए राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

Updated Jun 12, 2022 | 05:31 PM IST

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2022 on www.rajresults.nic.in, rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। कक्षा-8 के 12.63 लाख परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:  Times Now
RBSE 8th Result 2022 Live Updates

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। कक्षा-8 के 12.63 लाख परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने उदयपुर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया। 8वीं में 95.5 फीसदी और 5वीं में 93.8 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। परीक्षार्थी रोल नंबर समेत अन्‍य जरूरी डिटेल से लॉगिन करके अपना परिणाम देख सकते हैं। आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। 

RBSE 5th, 8th Result 2022 Direct Link | RBSE 8th Result 2022 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम अब देखे जा सकते हैं। शिक्षा बोर्ड की ओर से डायरेक्ट लिंंक एक्टिव कर दिया गया है। 

RBSE 5th Result 2022 Direct Link | RBSE 5th 8th Result 2022 Roll Number Wise

Jun 09, 2022  |  01:58 PM (IST)
RBSE 8th Results 2022 Today - यहां चेक करें रिजल्ट

बता दें शिक्षा मंत्री ने कल तकनीकी समस्या के कारण दो घंटे देरी से आरबीएसई 8वीं का रिजल्ट जारी किया था। वहीं रिजल्ट जारी होने के कुछ देर बाद लिंक एक्टिव किया गया था। ऐसे में जिन छात्रों को रिजल्ट जारी होने की जानकारी नहीं मिल पाई थी वो अभी rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Jun 09, 2022  |  01:43 PM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - सीजीपीए का परसेंटेज

आरबीएसई 8वीं कक्षा के छात्र लगातार सीजीपीए का परसेंटेज निकालने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें सीजीपीए का प्रतिशत निकालने के लिए आपको सीजीपीए को 9.8 से गुणा करना होता है। उदाहर के तौर पर यदि आपके 7.8 सीजीपीए हैं तो इसे 9.8 से गुणा कर दो, परसेंटेज आ जाएगा।

Jun 09, 2022  |  12:57 PM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - ई ग्रेड आया है तो क्या करें

आठवी कक्षा में छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड्स दिए गए हैं। ध्यान रहे ई ग्रेड आने पर छात्रों को फेल माना जाता है। वहीं एक या दो विषय में ई ग्रेड आने पर चिंतित ना हों बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

Jun 09, 2022  |  12:20 PM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान बोर्ड 8वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। जिन छात्रों के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम ग्रेड्स आए हैं, वो सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट के पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर कंपार्टमेंट पेपर के लिए आवेदन विंडो खोली जाती है। छात्रों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले एक बार अपने स्कूल में अवश्य विजिट करें। 

Jun 09, 2022  |  11:40 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - अप्रैल से मई के बीच थी परीक्षा

राजस्थान होर्ड ने 8वीं की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 12 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं अब लाखों की संख्या में छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट या rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Jun 09, 2022  |  10:41 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - इवैल्युशन के लिए क्या करें

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा के छात्र लगातार मार्क्स इवैल्युशन के लिए आवेदन करने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं। इसके लिए छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। साथ ही एक बार अपने स्कूल से भी संपर्क करें। 

Jun 09, 2022  |  10:04 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - अगली कक्षा में प्रोन्नत

साथ ही यदि आप उसी स्कूल मे पढ़ाना चाहते हैं तो छात्र अपने आप अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिए जाएंगे। ध्यान रहे छात्रों को अब10वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा देना होगा। 9वीं कक्षा के लिए स्कूल में परीक्षा आयोजित की जाती है। 

Jun 09, 2022  |  09:39 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - कैसे करवाएं दाखिला

यदि अभिभावक 9वीं कक्षा में अपने बच्चों का दाखिला किसी दूसरे स्कूल में करवाना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर जारी स्कोर कार्ड से एडमिशन करवा सकते हैं। इसके अलावा ट्रांसफर सर्टिफिकेट व कैरेक्टर सर्टिफिकेट आपको स्कूल से मिल जाएगा।

Jun 09, 2022  |  09:06 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - ई ग्रेड मिलने पर हो जाएं अलर्ट

कई छात्र अपने ग्रेड्स को लेकर कंफ्यूज हैं, बता दें ए से डी तक सभी ग्रेड्स का मतलब होता है कि आप पास हैं। वहीं ई ग्रेड का मतलब होता है कि आप संबंधित विषय में फेल हैं। ध्यान रहे एक या दो विषय में ई ग्रेड मिलने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। वहीं इससे ज्यादा विषयों में कम मार्क्स आने पर आप फेल माने जाएंगे।

Jun 09, 2022  |  08:39 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - अप्रैल से मई तक आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें राजस्थान बोर्ड ने इस बार कक्षा 8वीं की परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक किया था, जिसमें कुल 12.63 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 6000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी तथा संवेदनशील सेंटर्स को अलग से चिन्हित किया गया था। 

Jun 09, 2022  |  07:46 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - पुन: किया जा सकेगा कॉपियों का मूल्यांकन

छात्रों को सूचित किया जाता है कि जो रिजल्ट जारी होने  के बाद जो छात्र अपने नंबरों से असंतुष्ट हैं वो दोबोरा रिवैल्युशन करवा सकते हैं। इसके बाद छात्र अपनी आंसर शीट डाउनलोड कर सकेंगे तथा कॉपियों का मूल्यांकन पुन: किया जा सकेगा। 

Jun 09, 2022  |  07:15 AM (IST)
RBSE 8th result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

ध्यान रहे एक दो हफ्ते के भीतर बोर्ड द्वारा छात्रो की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करना दी जाएगी, छात्रों को अपनी मार्कशीट स्कूल से कलेक्ट करना होगा। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी मार्कशीट से दाखिला ले सकते हैं, यह हर जगह मान्य होगी। 

Jun 09, 2022  |  06:51 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - 95.59 रहा आठवीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा इस बार अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 12.63 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं 95.59 छात्र सफल रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद से छात्रों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया था।

Jun 09, 2022  |  06:23 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022 Live - राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें तकनीकी समस्या के कारण रिजलिट 2 घंटे देरी से जारी किया गया था। 

Jun 08, 2022  |  11:53 PM (IST)
rajshaladarpan.nic.in RBSE 8th Result 2022: जारी हो गया है राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

rajshaladarpan.nic.in आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022, आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का परिणाम 2022 आज घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक - RBSE Class 8TH RESULT 2022

Jun 08, 2022  |  10:34 PM (IST)
Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022: समय स्थगित

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम 2022 सुबह 11 बजे के बजाय 11.30 बजे घोषित किया जाना था लेकिन यह थोड़ा और देर में यानी 12.15 पर जारी किया गया। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक डिक्लेरेशन के बाद यहां उपलब्ध होगा।

Jun 08, 2022  |  09:51 PM (IST)
RBSE Result 8th Result: रिजल्ट लिंक को लेकर वेबसाइट डाउन टाइम

rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है, 'पांचवीं कक्षा के रिजल्ट देखने की सुविधा को देखते हुए 8 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पोर्टल पर लॉग इन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी हालांकि कुछ समय वेबसाइट बंद रहने के बाद लिंक एक्टिव हो गया था।'

Chandrayaan 3