लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2022 Released Sarkari Ressult LIVE rajeduboard rajasthan gov in how to check marks know steps
Live Blog

RBSE 10th, 12th Result 2022: घोषित हुए राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम, जानें कब आएगा 10वीं का रिजल्ट

Updated Jun 02, 2022 | 05:06 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date: इंतजार खत्म, घोषित हो गया आरबीएसई 12वीं का परिणाम, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं के परिणाम भी घोषित कर सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
राजस्थान 5वीं व 8वीं परीक्षा परिणााम से जुड़ी सभी जानकारी

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date: इंतजार खत्म, घोषित हो गया आरबीएसई 12वीं का परिणाम, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स के परिणाम घोषित कर दिये हैं। उम्मीदवार जो कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं के परिणाम भी घोषित कर सकता है।

RBSE 10th 12th Result 2022 Declared: Check Marks here | RBSE 10TH Result 2022 Date and Time: Check here

उम्मीदवारों को स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड या ई-मित्र के माध्यम से करना होगा। स्क्रूटनी राउंड के लिए आवेदन करने की फीस 100 रुपये होगी।

RBSE 12th Commerce Result 2022 Direct Link | Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Today! Check here

Jun 01, 2022  |  05:00 PM (IST)
RBSE Class 12th result 2022: एक साल बाद जारी होगी मेरिट लिस्ट

राजस्थान बोर्ड की वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किए जाने के बाद से आरबीएसई ने टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की। इस साल, बोर्ड ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने में सक्षम था और छात्रों को उम्मीद है कि परिणाम के बाद साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स के नामों की घोषणा कुछ दिन बाद हो सकती है।

Jun 01, 2022  |  04:12 PM (IST)
RBSE website ना चलने पर क्या है रिजल्ट देखने का वैकल्पिक तरीका

वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में समस्या आने पर आप एसएमएस के माध्यम से भी राजस्थान बोर्ड 12वीं का जारी हुआ रिजल्ट देख सकते हैं।

12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए RJ12S <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - 5676750/56263 पर भेजें।
12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के लिए RJ12C <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - 5676750/56263 पर भेजें।

Jun 01, 2022  |  03:44 PM (IST)
RBSE Class 12th Science result 2022: विज्ञान स्ट्रीम रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

यहां दिए डायरेक्ट लिंक RBSE Class 12th Science result 2022 की मदद से राजस्थान एजुकेशन बोर्ड विज्ञान स्ट्रीम के छात्र अपना 12वीं का परिणाम चेक करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं।

Jun 01, 2022  |  03:40 PM (IST)
RBSE 12th Science, Commerce result 2022: इन क्रेडेंशियल के साथ करें लॉग इन

RBSE यानी राजस्थान बोर्ड 12वीं के कॉमर्स परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए उम्मीदवारों को यहां दिए गए विवरण की जरूरत होगी :

नाम
रोल नंबर
ईमेल पता

Jun 01, 2022  |  02:40 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - ना हों निराश

आरबीएसई ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। ऐसे में जिन छात्रों के एक या दो विषय में कम मार्क्स आए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। हालांक 2 से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत मार्क्स से कम आने वाले छात्र अन उत्तीर्ण माने जाएंगे।

Jun 01, 2022  |  02:06 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - जारी हुआ रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित हो गया है। छात्र आरबीएसई  की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rahjasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं

Jun 01, 2022  |  01:56 PM (IST)
RBSE Result 2022 Live - कुछ सेकेंड बाकी

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब कुछ सेकेंड ही बाकी हैं। छात्रों से अनुरोध है कि अपने सिस्टम ऑन कर साइट ओपन कर लें, लिंक एक्टिव होते ही क्लिक कर दें। ताकी आप सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकें।

Jun 01, 2022  |  01:34 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - जारी होने वाला है रिजल्ट

आरबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट चंद मिनट में आपकी स्क्रीन पर होगा। राज्य के शिक्षामंत्री बी.डी कल्ला बस कुछ ही देर में रिजल्ट जारी करने वाले हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

Jun 01, 2022  |  01:10 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - नाम से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने नाम से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर पीडीएफ अपलोड करवा दी जाएगी। 

Jun 01, 2022  |  12:58 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - आने वाला है रिजल्ट

रिजल्ट का समय पास आने के साथ छात्रों के दिल की धड़कन तेज हो गई है। प्रदेश के साथ पूरे देश की नजर राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट पर है। माता पिता व सगे संबंधी हर कोई अपने बच्चों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने में अब मात्र एक घंटा बाकी है। 

Jun 01, 2022  |  12:05 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - करवा सकेंगे रीचेकिंग

रिजल्ट जारी करने से पहले आरबीएसई ने 10वीं 12वीं  के छात्रों को अच्छी खबर दिया है। आरबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आप अपने नंबरों से असंतुष्ट हैं तो रीचेकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को रीइवेल्यूएशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। 

Jun 01, 2022  |  11:48 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - स्क्रूटनी के लिए फीस

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आपको ई बैंकिंग/डेबिट या क्रेडिट कार्ड से 100 रुपये का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे यदि आवेदन करने में आपको देरी हो जाती है तो आपको लेट फीस के साथ भुगतान करना होगा। 

Jun 01, 2022  |  11:33 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - एसएमएस से चेक करें रिजल्ट

कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में आप एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से एसएमएस द्वारा अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं अब RJ12S टाइप कर स्पेश दें, अब अपना रोलनंबर दर्ज कर 5676750 पर भेजें, चंद सेकेंड में आपकी स्क्रीन पर रिप्लाइ के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा। बता दें साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र इस प्रकार मैजेस द्वारा अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Jun 01, 2022  |  11:18 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - जारी होने जा रहा है रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के  छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान शिक्षा विभाग के एडमिनिस्ट्रेटर कुछ ही देर में 12वीं साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी करने जा रहे हैं। बता दें प्रेस कांफ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा होते ही ठीक 2 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। ऐसे में हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें और आरबीएसई की आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। 

Jun 01, 2022  |  10:48 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - स्कोर कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

बता दें रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने रोल नंबर के माध्यम से अंकपत्र डाउलोड कर सकेंगे। इंटरनेट पर मौजूद स्कोर कार्ड से आप किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदव कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड द्वारा स्कूल में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी।  

Jun 01, 2022  |  09:46 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - स्क्रूटनी राउंड के लिए

रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी राउंड के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को 10 दिनों का समय दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 

Jun 01, 2022  |  09:09 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - पासिंग परसेंटेज रह सकता है कम

पिछले साल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। तथा 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 91.96 प्रतिशत था, जबकि कॉमर्स का रिजल्ट 94.49 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। ऐसे में इस बार पासिंग परसेंटेज पिछली बार की तुलना में कम रह सकता है, क्योंकि परीक्षा हर बार की तरह ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई है।  

Chandrayaan 3