लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • REET Admit Card 2022 Sarkari Result 2022 LIVE BSER REET Admit Card Download Link on reetbser2022 in
Live Blog

REET Admit Card 2022: कुछ ही देर में जारी होने वाला है आरईईटी का प्रवेश पत्र, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

Updated Jul 19, 2022 | 11:54 AM IST

REET Admit Card 2022: बीएसईआर जल्द ही आरईईटी हॉल टिकट जारी करेगा। एडमिट कार्ड reetbser2022.in पर उपलब्ध होगा। रीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार अब कभी भी खत्म हो सकता है। यहां पर लेटेस्ट अपडेट को चेक किया जा सकता है।

Loading ...
REET admit card 2022 Download: ऐसे डाउनलोड करें रीट एडमिट कार्ड

REET Admit Card 2022: रीट प्रवेश पत्र 2022 के संबंध में जल्द आधिकारिक अपडेट होने वाला है, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान जल्द ही आरईईटी एडमिट कार्ड जारी करेगा। हॉल टिकट की रिलीज की तारीख 14 जुलाई, 2022 थी। उम्मीदवार आरईईटी की आधिकारिक साइट reetbser2022.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 23 और 24 जुलाई, 2022 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

REET Admit Card 2022 Download Link LIVE

आरईईटी 2022 दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 4 खंडों में विभाजित 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ यानी बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार नीचे लेटेस्ट अपडेट को चेक कर सकते हैं।

REET Admit Card 2022 Direct Link | BSER REET 2022 Admit Card, Exam Center List

Jul 18, 2022  |  12:32 PM (IST)
Sarkari Result - श्रुटि पाए जाने पर क्या करें

रीट परीक्षा के लिए बोर्ड जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद यदि डाउनलोड करने में कोई समस्या होती है या फिर एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की श्रटि पाई जाती है तो हेल्पलाइट नंबर 0154-2630437 की मदद ले सकते हैं। यहां आपके सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

Jul 18, 2022  |  12:13 PM (IST)
REET Admit card 2022 - क्यों हो रही है प्रवेश पत्र में देरी

बता दें राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र 14 जुलाई 2022 को जारी किया जाना था, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से जारी नहीं किया गया। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज कुछ ही देर में प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद REET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Jul 18, 2022  |  11:59 AM (IST)
REET Admit card 2022 - यहां उपलब्ध होगा प्रवेश पत्र

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए इस लिंक पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

reetbser2022.com

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Jul 18, 2022  |  11:33 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - बिना प्रवेश पत्र के नहीं होगी एंट्री

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। ध्यान रहे प्रवेश पत्र जारी होने के बाद इस पर दिये गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

Jul 18, 2022  |  11:11 AM (IST)
CBSE 10th 12th Result 2022 - डाउनलोड करना होगा प्रवेश पत्र

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2022 के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को साइट पर अपलोड कर दिया है, अब बस जारी करना बाकी है। बोर्ड किसी भी वक्त प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। अभ्यर्थी ध्यान दें बोर्ड प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भिजवाएगा, आपको इसे डाउनलोड करना होगा।

Jul 18, 2022  |  10:25 AM (IST)
REET 2022 Admit card - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

reetbser2022.com

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Jul 18, 2022  |  10:19 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - नकल की नहीं कोई गुंजाइश

इस बार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ऐसे में परीक्षा हॉल में जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास किसी तरह की चिट या कागज ना हो अन्यथा आपक परीक्षा केंद्र से बाहर निकालि दिया जाएगा।

Jul 18, 2022  |  10:02 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - सिटी इंटिमेशन स्लिप एक्टिव

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में टीईटी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया है। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा केंद्र आवंटन लिंक सक्रिय कर दिया है। ऐसे में यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा के लिए आवंटित शहर की सूची देख सकते हैं।

Jul 18, 2022  |  09:45 AM (IST)
REET 2022 Admit card - ऑफलाइन आयोजित की जाएगी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा पैटर्न के अनुसार राजस्थान पात्रता परीक्षा पेपर - 1 और पेपर - 2 ऑफलाइन पेन और पेपर मोड पर आयोजित की जाएगी।  परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

Jul 18, 2022  |  09:26 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - टीईटी का सर्टिफेकेट लाइफटाइम वैलिड

राजस्थान टीईटी परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान करवाता है। इसे क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें टीईटी का सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम वैलिड कर दिया गया है।

Jul 18, 2022  |  08:59 AM (IST)
REET Admit card 2022 - यहां डाउइनलोड करें प्रवेश पत्र

रीट 2022 का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है। 

reetbser2022.com

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Jul 18, 2022  |  08:04 AM (IST)
REET Admit Card 2022 - बिना प्रवेश पत्र के नहीं होगी एंट्री

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइट फोटोग्राफ रखा है या नहीं। ध्यान रहे यदि  प्रवेश पत्र में अंकित फोटो से आपका चेहरा नहीं मिलता है तो अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Jul 18, 2022  |  07:23 AM (IST)
REET Admit Card 2022 - कुल 300 मार्क्स की परीक्षा

राजस्थान टीईटी परीक्षा कुल 300 मार्क्स की होगी, परीक्षा में 2 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। तथा इसके लिए अभ्यर्थियों को पूरी समय दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग होती है इसलिए सही उत्तर पता होने पर ही ऐसे प्रश्नों को अटेम्प्ट करें, प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाते हैं।

Jul 18, 2022  |  07:12 AM (IST)
REET Admit Card 2022 - नहीं आया नोटिफिकेशन

हालांकि अभी बोर्ड ने प्रवेश पत्र से संबंधित कोई नोटिफिकेश जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Jul 18, 2022  |  06:54 AM (IST)
REET Admit Card 2022 - रीट के 64 हजार पदों पर भर्ती

राजस्थान पात्रता परीक्षा के तहत शिक्षक के कुल 64000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें पहले यह संख्या 32 हजार थी, लेकन अब इसे बढ़ाकर 64 हजार कर दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी जोरों पर शुरू कर दी है।

Jul 18, 2022  |  06:24 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - यहां उपलब्ध होगा प्रवेश पत्र

रीट 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करव दिया जाएगा।

reetbser2022.com

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Jul 18, 2022  |  06:10 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - रीट 2022 का प्रवेश पत्र आज

राजस्थान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 18 जुलाई 2022 को आरईईटी 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Chandrayaan 3