लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • REET Answer Key 2022 Live Download Link active Anytime at reetbser2022 in Expected Cut Off
Live Blog

REET Answer Key 2022: खुशखबरी! इस दिन जारी होने जा रहे हैं रीट 2022 आंसर की, देखें लेटेस्ट अपडेट

Updated Aug 06, 2022 | 12:55 PM IST

REET Answer Key 2022, Sarkari Result 2022: शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 2022 की उत्तर कुंजी अपने तय समय पर ही जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर), reetbser2022.in की परीक्षा वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
जानें कब जारी होने वाली है रीट परीक्षा की आंसर की

REET Answer Key 2022, Sarkari Result 2022: आरईईटी 2022 की प्रश्न पुस्तिका उम्मीदवारों के लिए reetbser2022.in वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अब किसी भी समय आंसर की जारी की जा सकती है। उसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। आरईईटी 2022 का आयोजन इस साल 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा को 2 स्तरों पर आयोजित किया गया था। स्तर 1 प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए था, जबकि स्तर 2 माध्यमिक के लिए था।

परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गई थी पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

Aug 06, 2022  |  12:55 PM (IST)
REET Answer Key 2022 - ऐसे करें ऑब्जेक्शन

रीट आंसर की जारी होने के बाद एक हफ्ते के भीतर फाइनल उत्तर पुस्तिका जारी की जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि इस माह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। प्रोविजल आंसर की जारी होने के बाद, इससे असंतुष्ट छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।

इसके लिए सबसे पहले रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर क्लिक करें।

होमपेज पर जाकर आंसर की ऑब्जेक्शन वाले लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

इसके बाद जिस प्रश्न से आप असंतुष्ट हैं उसे चिन्हित कर सही उत्तर पर क्लिक करें।

Aug 06, 2022  |  12:26 PM (IST)
REET 2022 Answer Key - ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

रीट की आंसर की जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले, आधिारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर REET Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें। उत्तर पुस्तिका आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। 

Aug 06, 2022  |  11:57 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - सालभर में एक बार आयोजित की जाती है परीक्षा

बीएसईआर प्रत्येक वर्ष एक बार रीट की परीक्षा आयोजित करता है। इसके लिए पेपर 1 और पेपर 2 आयोजित किया जाता है। कक्षा 1 से 5 पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पेपर -1 आयोजित किया जाता है, जबकि पेपर 2 उन अभ्यर्थियों के लिए होता है, जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में शामिल होना अनिवार्य होता है। 

Aug 06, 2022  |  11:33 AM (IST)
REET Answer Key 2022 - यहां उपलब्ध होगी आंसर की

रीट 2022 उत्तर पुस्तिका जारी होते ही अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

reetbser2022.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Aug 06, 2022  |  11:11 AM (IST)
Reet 2022 Live - पेपर 1 और 2 में इतने थे उमीदवार

परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार राज्य के स्कूलों और संस्थानों में कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान आरईईटी पेपर 1 के लिए लगभग 3,86,508 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 12,57,738 उम्मीदवारों ने पेपर 2 के लिए आवेदन किया था।

Aug 06, 2022  |  10:49 AM (IST)
REET Answer Key 2022 - दो पालियों में आयोजित हुई थी परीक्षा

इस साल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) जैसे ही जारी होगी आपको इस पेज पर अपडेट दे दिया जाएगा।

Aug 06, 2022  |  09:50 AM (IST)
Reet Answer Key 2022 - 60 हजार टीचिंग पदों पर होगी भर्ती

जिन आवेदकों ने 2022 में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा दी थी उनके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी होने वाला है, आप अपने क्रेडिंशियल के साथ तैयार रहें। दरअसल, इस भर्ती परीक्षा का इस्तेमाल राजस्थान में 60 हजार टीचिंग पदों को भरने के लिए किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा हो चुकी है और कभी भी आंसर की जारी की जा सकती है।

Aug 06, 2022  |  09:42 AM (IST)
REET Answer Key 2022 - कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी परीक्षा

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यहां नकल की कोई गंजाइश नहीं थी। यही कारण है कि अभ्यर्थियों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aug 06, 2022  |  09:11 AM (IST)
REET Answer Key 2022 - 23 और 24 को थी परीक्षा

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार 23 और 24 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था। इस बार रीट की परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें सेकरीब 13 लाख उम्मीदवार राजस्थान के मूल निवासी हैं। इससे साफ होता है कि प्रदेश के युवाओं का शिक्षक के पदों के लिए दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aug 06, 2022  |  08:58 AM (IST)
REET Answer Key 2022 - यहां उपलब्ध होगी उत्तर पुस्तिका

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

reetbser2022.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Aug 06, 2022  |  08:01 AM (IST)
reetbser2022.in - प्रश्न पुस्तिका हो चुकी है जारी

बीएसईआर अजमेर ने आधिकारिक वेबसाइट – reetbser2022.in पर उम्मीदवारों के लिए आरईईटी 20222 प्रश्न पुस्तिका पहले ही जारी कर दी है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां उठाने और आरईईटी कुंजी को चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी।

Aug 06, 2022  |  07:34 AM (IST)
REET Answer Key 2022 - जानें कब आएगी आरईईटी उत्तर कुंजी 2022

दोनों पेपर - लेवल 1 और लेवल 2 के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) उत्तर कुंजी 2022 जारी करने के संबंध में बीएसईआर अजमेर से एक आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर कुंजी जल्द ही आने की उम्मीद है। यह आंसर की reetbser2022.in पर जारी की जाएगी।
 

Aug 06, 2022  |  06:55 AM (IST)
REET 2022 Live - इसी सप्ताह जारी होगी रीट आंसर की

बीएसईआर अजमेर द्वारा आरईईटी 2022 परीक्षा 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। इन उम्मीदवारों को अब आरईईटी उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार है। रिपोर्टों के अनुसार, आरईईटी उत्तर कुंजी जल्द ही संभवता इसी सप्ताह जारी होगी।

Aug 06, 2022  |  06:26 AM (IST)
reetbser2022.in से डाउनलोड करें आंसर की

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान या बीएसईआर अजमेर द्वारा जल्द ही आरईईटी 2022 उत्तर कुंजी जारी करने की उम्मीद है। शिक्षक के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट –reetbser2022.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड करने में सक्षम होंगे

Aug 06, 2022  |  12:05 AM (IST)
REET 2022 Answer Key - 60 हजार शिक्षकों की भर्ती

बता दें इस बार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में देरी नहीं होगी, क्योंकि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल के 60 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। ऐसे में अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Aug 05, 2022  |  11:12 PM (IST)
REET Answer Key 2022 - महत्वपूर्ण सूचना

ध्यान रहे राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों  में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। ध्यान रहे इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन डायरेक्ट टीचर के पद पर नहीं किया जाता है। 

Aug 05, 2022  |  10:59 PM (IST)
REET 2022 Answer Key 2022 - पेपर 2 के लिए अधिक आवेदन

बता दें राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 की तुलना में पेपर-2 के लिए अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि दोनों का रिजल्ट अच्छा देखने को मिलेगा। बता दें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों का स्तर आसार से मध्यम था

Chandrayaan 3