लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • RRB Group D 2022 Exam City Center List Admit Card Sarkari Result 2022 LIVE Railway Group D Exam update on rbmumbai gov in rrbcdg gov in
Live Blog

RRB Group D Admit Card 2022: जल्द जारी होंगे RRB ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिएं कब आयोजित होंगी परीक्षा?

Updated Aug 12, 2022 | 11:59 AM IST

RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 17 से 25 अगस्त, 2022 तक ग्रुप डी पद के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। आरआरडी ग्रुप डी परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे उम्मीदवार 13 अगस्त, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Loading ...
RRB Group D 2022 : आरआरबी के बड़े अपडेट, करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 17 से 25 अगस्त, 2022 तक ग्रुप डी पद के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। आरआरडी ग्रुप डी परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे उम्मीदवार 13 अगस्त, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Admit Card Direct Link

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी 1 परीक्षा सिटी स्लिप 9 अगस्त, 2022 को सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जारी कर दी गई थी, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rrbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 11, 2022  |  11:55 PM (IST)
RRB Group D Admit Card- परीक्षा से पहले ये जरूर जान लें

उम्मीदवार कृपया ध्यान  दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारो के पास एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना चाहिए। इसके बाद ही आपको परीक्षा देने दी जाएगी।

Aug 11, 2022  |  11:24 PM (IST)
RRB Group D Admit Card Live - जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (The Railway Recruitment Board) ने उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी 1 परीक्षा शहर की पर्ची  9 अगस्त 2022 को जारी की है। अब जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Aug 11, 2022  |  10:44 PM (IST)
rrbcdg.gov.in - 17 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, बता दें, 26 अप्रेल 2019 तक अंतिम रूप से फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि थी। अब जाकर परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है, यह परीक्षाएं इसी माह 17 अगस्त से शुरू हो रही हैं

Aug 11, 2022  |  10:06 PM (IST)
RRB Group D 2022 Live - कब तक आएगी आंसर की?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा 2022 का आयोजन 17 अगस्त से होना है, बता दें, इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2019 में जारी हुई थी। 17 अगस्त से फेज 1 की परीक्षा शुरू होगी जबकि अनआधिकारिक जानकारी के अनुसार, आंसर की इसी माह यानी अगस्त के अंत तक में जारी कर दिए जाएंगे।

Aug 11, 2022  |  09:33 PM (IST)
RRB Group D Exam 2022: क्या हैं योग्यता मानदंड?

उम्मीदवारों को बता दें कि इस परीक्षा के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 हाई स्कूल पास होने के साथ ही संबंधित ट्रेड में SCVT/ NCVT में आईटीआई का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Aug 11, 2022  |  08:22 PM (IST)
RRB Group D Admit Card Live - परीक्षा से 3 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड?

बता दें, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 का आयोजन 17 अगस्त से शुरू हो जाएगा जो कि 24 अगस्त तक चलेगा, उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद फेज 2 परीक्षा का शिड्यूल जारी किया जाएगा।

Aug 11, 2022  |  07:36 PM (IST)
RRB Group D 2022 Live - 103739 पदों पर होगी भर्तियां

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 103739 पदों पर भर्ती की जानी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 2022 कई फेज में आयोजित करने वाला है पहले फेज की परीक्षा 17 जुलाई से शुरू होने जा रही है।  

Aug 11, 2022  |  06:52 PM (IST)
RRB Group D Admit Card Live -जारी हो चुकी है एग्जाम सेंटर स्लिप

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी 1 परीक्षा के लिए शहर स्लिप 9 अगस्त 2022 को ही जारी कर दी गई है। जिसके साथ ही अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएगें।

Aug 11, 2022  |  06:07 PM (IST)
RRB Group D Admit Card: परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें

उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी। एक बार एडमिट कार्ड जारी होते ही इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Aug 11, 2022  |  05:35 PM (IST)
RRB Group D Admit Card 2022: यहां उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को बता दें कि एक बार आरआरबी ग्रुड डी परीक्षा 2022 (RRB Group D Admit Card 2022 Release Date) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद यह निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे- 

rrbcdg.gov.in

Aug 11, 2022  |  04:38 PM (IST)
RRB Group D 2022 Live - इतने पदों पर होगी भर्तियां

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 2022 कई फेज में आयोजित करने वाला है पहले फेज की परीक्षा 17 जुलाई से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 103739 पदों पर भर्ती की जानी है। 

Aug 11, 2022  |  04:10 PM (IST)
RRB Group D Admit Card Live - कब आयोजित होगी परीक्षा?

बता दें, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 का आयोजन 17 अगस्त से शुरू हो जाएगा जो कि 24 अगस्त तक चलेगा, इसके बाद फेज 2 परीक्षा का शिड्यूल जारी किया जाएगा।

Aug 11, 2022  |  03:39 PM (IST)
RRB Group D Admit Card Live - आरआरबी ग्रुड डी के लिए लगातार आएंगे अपडेट

1 लाख से अधिक रिक्तियों के लिए आरआरबी स्तर 1 अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। उस वर्ष मार्च और अप्रैल में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अधिसूचित ग्रुप डी पदों के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 1,03,769 है।
इस परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से शुरू होगा, यह पहले फेज की परीक्षा होगी, इसके बाद अन्य फेज की परीक्षाओं का शिड्यूल जारी किया जाएगा।

Aug 11, 2022  |  03:34 PM (IST)
पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के लिए होगी परीक्षा

East Central Railway (Hajipur) में कुल 3563 पद भरे जांएगे, जबकि East Coast Railway (Bhubanewar) में 2555 पद भरे जाने का प्रावधान है। चरण- I पूरे भारत के विभिन्न शहरों में तीन आरआरसी वाले समूह के लिए आयोजित किया जाएगा - पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे।

Aug 11, 2022  |  03:08 PM (IST)
Sarkari Result Live - rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

South Central Railway (Secunderabad) में कुल 9328 पद भरे जांएगे, जबकि North East Frontier Railway (Guwahati) में 2894 पद निर्धारित हैं। आखिरी अपडेट की बात करें तो, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने  9 अगस्त को अखिल भारतीय स्तर I ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, चरण 1 के लिए परीक्षा शहर की पर्ची की है। उम्मीदवार सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 11, 2022  |  02:34 PM (IST)
RRB Group D Admit Card Live - जारी हो चुकी है परीक्षा शहर स्लिप

Eastern Railway (Kolkata) में कुल 10873 पद भरे जांएगे, जबकि South East Central Railway (Bilaspur) में 1664 पद भरे जाने का प्रावधान है। उम्मीदवार ध्यान दें,  सीबीटी चरण.1 की परीक्षा शहर स्लिप 9 अगस्त को जारी कर दी गई है, अभी तक जिसने डाउनलोड नही किया है वे अभी भी कर सकते हैं।

Aug 11, 2022  |  02:24 PM (IST)
RRB Group D Admit Card Live - मुंबई और कोलकाता डिवीजन के पद संख्या देखें

Central Railway (Mumbai) में कुल 9345  पद भरे जांएगे, जबकि South Eastern Railway (Kolkata) में 4914 पद भरे जाने का प्रावधान है। बता दें, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 2019 में इस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, जो कि टलते टलते अब प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Chandrayaan 3