लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Sarkari Result 2022 Live Updates Railway NTPC Result Date Direct Link Cut Off
Live Blog

RRB NTPC Result 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द जारी करेगा एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

Updated Jan 10, 2022 | 02:22 PM IST

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 सीबीटी -1 रिजल्ट यानी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट परिणाम आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर 15 जनवरी 2022 तक जारी हो सकता है।

Loading ...
Railway Group D, RRB NTPC Update: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट, रेलवे ग्रुप डी प्रवेश पत्र (Photo-iStock)

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 सीबीटी -1 रिजल्ट यानी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट परिणाम आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर 15 जनवरी 2022 तक जारी हो सकता है।

RRB NTPC Result 2021: Check direct link

सीबीटी -2 यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 2 परीक्षा के लिए 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए थे। दूसरी तरफ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि भी नजदीक आ गई है, परीक्षा 23 फरवरी को होने वाली है, जिसके लिए 18 फरवरी के नजदीक एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा भी कई चरणों में आयोजित की जा सकती है।

इससे पहले आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 सीबीटी-1 भर्ती को लेकर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हुई थी और इस भर्ती अभियान की मदद से अलग अलग क्षेत्रों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां जैसे क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर इत्यादि के अनुसार 35281 पदों को भरा जाना है।

RRB NTPC Cut-Off: आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा होने के बाद परीक्षार्थियों को वैसे तो रिजल्ट का इंतजार है लेकिन रिक्तियों यानी खाली पदों की संख्या के आधार पर यह अनुमान लग सकता है कि इस बार कट ऑफ ऊपर जाएगी। अलग-अलग दावों अनुसार जनरल कैटेगिरी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ स्कोर 82 के करीब हो सकता है। इसके अतिरिक्त ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की कट ऑफ 79 और एससी व एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 73 तथा 64 के करीब रहने की संभावना है।

Jan 10, 2022  |  10:22 AM (IST)
rrb ntpc results - पीडीएफ फॉर्म में होंगे आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस पेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिए जाएंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। 

Jan 10, 2022  |  09:23 AM (IST)
rrb cbt1 results - निगेटिव मार्किंग समझें

सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन है, गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं। यह 2019 की विज्ञप्ति है, इसके जरिये एनटीपीसी कैटेगरी में भर्ती की जाएगी।

Jan 10, 2022  |  08:53 AM (IST)
rrb ntpc cbt2 - सीबीटी2 पर करें फोकस

आरआरबी सीबीटी1 परीक्षा हो चुकी है, जिसके परिणाम 15 जनवरी तक बाहर आ जाएंगे, इसके बाद बारी सीबीटी2 की होगी, जिस पर फोकस करने की जरूरत है। उम्मीदवार सामान्य प्रश्न जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क (200 अंक) जैसे स्कोरिंग विषयों पर पकड़ बनाने की भरपूर कोशिश करें।

Jan 10, 2022  |  08:14 AM (IST)
cbt 1 results- रिजल्ट के बाद के चरण

15 जनवरी को रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को 14 से 18 फरवरी के बीच दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा ​का आयोजन होगा।

Jan 10, 2022  |  07:48 AM (IST)
rrb ntpc cbt 1 - बहु-चरण चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए बनाया गया है। यही कारण है कि उम्मीदवारों को सभी चरणों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
 

Jan 10, 2022  |  06:46 AM (IST)
rrb ntpc results date - 15 जनवरी को घोषित होगा रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए परिणाम 15 जनवरी को या इससे पहले घोषित किया जा सकता है। बता दें, इस रिजल्ट के बाद 14 फरवरी से सीबीटी2 परीक्षा शुरू होगी। उम्मीदवार ताजा अपडेट के ​लिएए इस ब्लॉग व rrbcdg.gov.in पर बने रह सकते हैं।

Jan 10, 2022  |  06:07 AM (IST)
RRB Ntpc result - आरआरबी एनटीपीसी परिणाम जल्द

आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। इस परीक्षा का परिणाम कभी भी आ सकता है, हालांकि आरआरबी ने कहा है कि परिणाम 15 जनवरी तक जारी किए जा सकते हैं

Jan 09, 2022  |  11:07 PM (IST)
स्‍कोरकार्ड से कट ऑफ का लगा सकते हैं अंदाजा

रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड 2021 को आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर परिणाम के साथ जारी करेगा। जो उम्मीदवार सीबीटी -1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे स्कोरकार्ड से प्रत्येक विषय में उनके द्वारा प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं। एक बार आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड आधिकारिक रूप से जारी हो जाने के बाद इसके लिंक को एक्टिवेट किया जाएगा। 

Jan 09, 2022  |  10:08 PM (IST)
कैसे देखें रिजल्‍ट

चरण 1: आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: अब, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 के लिए निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना लॉग इन करें और डिटेल्‍स सबमिट करें।
चरण 5: आपका आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और एक कॉपी प्रिंट करके रख लें। 

Jan 09, 2022  |  09:12 PM (IST)
सात चरणों में हुए थे एग्‍जाम

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए लगभग एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 35,281 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को टाइमकीपर, ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्‍त किया जाएगा। 

Jan 09, 2022  |  07:08 PM (IST)
1.25 करोड से ज्‍यादा ने किया था आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी जल्‍द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी 2022 तक जारी कर सकता है। इसके तहत नॉन-टेक्‍नीकल पॉपुलर कैटेगरी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 1.25 करोड से ज्‍यादा उम्‍मीदवारों ने आवेदन किया था।

Jan 09, 2022  |  06:21 PM (IST)
सात चरणों में हुई थी परीक्षा

भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 फेज में आरआरबी एनटीपीसी (सीबीटी -1) परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसकी आंसर की भी जारी की गई थी। इसे देखने के लिए बोर्ड की ओर से 16 से 23 अगस्त 2021 तक का मौका दिया गया था। 

Jan 09, 2022  |  05:24 PM (IST)
कितने चाहिए पासिंग मार्क्‍स

सीबीटी-1 में पास होने के लिये जनरल और ईडब्‍ल्‍यूएस श्रेणी के उम्‍मीदवारों को 40 फीसदी अंक लाना होगा। वहीं ओबीसी और एससी श्रेणी के अभ्‍यर्थियों को 30 प्रतिशत स्‍कोर हासिल करना होगा। जबकि एसटी श्रेणी के उम्‍मीदवारों को पास होने के लिये 25 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। 

Jan 09, 2022  |  04:30 PM (IST)
15 जनवरी तक आ सकते हैं रिजल्‍ट

आरआरबी एनटीपीसी के पहले फेज के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का परिणाम 15 जनवरी तक जारी किया जा सकता है। ये आरआरबी की रीजनल आधिकारिक वेबसाइटों में जारी की जा सकती है। इसमें चयनित उम्‍मीदवारों को सीबीटी 2 में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Jan 09, 2022  |  03:40 PM (IST)
इन पदों पर होगी भर्ती

RRB NTPC सीबीटी 1 रिजल्‍ट के तहत नॉन-टेक्‍नीकल पोपुलर कैटेगरी के तहत विभिन्‍न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें क्‍लर्क कम टाइपिस्‍ट, एकाउंट्स क्‍लर्क कम टाइपिस्‍ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्‍लर्क, कमर्श‍ियल कम टिकट कर्ल्‍क, ट्रैफिक असिस्‍टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, स्‍टेशन मास्‍टर आदि पद शामिल है। इस अभियान के जरिए करीब 35281 रिक्‍त‍ियों पर नियुक्‍त‍ि आयोजित की जाएगी। 

Jan 09, 2022  |  02:31 PM (IST)
RRB नोटिस में परीक्षा तिथि अस्थाई

आरआरबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा तारीख केवल टेंटेटिव (अस्थाई) हैं। बोर्ड की ओर से नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं राज्यों या केन्द्र द्वारा समय समय पर लगाए कोरोना प्रतिबंधों के अनुसार होंगी। कोरोना संक्रमण काबू में नहीं रहता तो रेलवे के पास अधिकार है कि वह परीक्षा को फिर से स्थगित करे।

Jan 09, 2022  |  01:37 PM (IST)
एडमिट कार्ड संबंधी अपडेट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (rrb group d exam) से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी होगा। इसी अनुसार अगर परीक्षा तय तिथि पर हुई तो एडमिट कार्ड 18-19 फरवरी को जारी होंगे। जो लोग यह जानना चाहते हैं कि ट्रैवेलिंग पास कब जारी किया जाएगा? उन्हें बता दें कि आरआरबी का कहना है कि एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवेलिंग पास परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी होंगे।

Chandrayaan 3