लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • RRB NTPC Result Sarkari Result 2021 RRB Group D Application Status Modification Link LIVE CBT 2 Exam Date rbcdg gov in
Live Blog

RRB NTPC, Group D Update: ​1 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार अगले माह होगा खत्म, इस दिन आएंगे रिजल्ट

Updated Dec 17, 2021 | 11:16 AM IST

RRB NTPC Result, RRC Group D Modification Link: आज फिर नया अपडेट आया है, आरआरबी ने आज सुबह 10 बजे से मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। आप रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर मोडिफिकेशन लिंक चेक कर सकते हैं। बता दें, यह लिंक ग्रुप डी परीक्षा वालों के लिए है, दूसरी तरफ आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी प्रक्रिया भी जोरो पर है, जिसका रिजल्ट जनवरी माह में जारी किया जाएगा।

Loading ...
आरआरबी का आया नया अपडेट

RRB NTPC Result, RRC Group D Modification Link: ग्रुप डी परीक्षा के लिए मोडिकिकेशन लिंक जारी हो गया है। यह लिंक उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक्टिवेट किया गया है जिनके आवेदन अमान्य फोटो या हस्ताक्षर की वजह से खारिज कर दिए गए थे। आपको आधिकारिक साइट पर जाकर इस लिंक पर क्लिक करना है, जिसमें लिखा है RRC-CEN-01/2019 (Level 1 posts) - Modification link for Uploading of Photograph and/or Signature and Checking of Application Status इसके बाद आपको लागइन डिटेल डालकर फोटो या हस्ताक्षर या दोनों अपलोड करने हैं।

RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Latest Official Update: check here

एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए जल्द ही आंसर की आने वाली है, इसके तुरंत बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। फरवरी माह में सीबीटी 2 एडमिट कार्ड, और फिर सीबीटी 2 परीक्षा के आयोजन की तैयारी चल रही है।

RRB Group D Application Status, Modification Link,Admit Card, Exam Centre: check details here

Dec 17, 2021  |  10:26 AM (IST)
इस दिन आ रहा है रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुछ दिन पहले गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (आरआरबी एनटीपीसी) के तहत सीबीटी 2 परीक्षा 2021-2022 के लिए तारीखें जारी कर दी हैं। उपलब्ध नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है।

Dec 17, 2021  |  09:47 AM (IST)
मोडिफिकेशन लिंक इस दिन होगा बंद

इस बीच, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 15 दिसंबर को उन उम्मीदवारों के लिए एक संशोधन लिंक के संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिनके आवेदन आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 (स्तर 1 परीक्षा) के लिए खारिज कर दिए गए थे। बता दें, यह विंडो अभी 26 दिसंबर तक खुली रहेगी जल्द से जल्द आवेदन में सुधार करके दोबारा से जमा कर लें।

Dec 17, 2021  |  09:22 AM (IST)
1 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार अगले माह होगा खत्म

आरआरबी एनटीपीसी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। परिणाम कुछ महीनों से लंबित था अब 15 जनवरी को जारी कर जाने की घोषणा कर दी है। कथित तौर पर, 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा 2019 के लिए आवेदन किया था।

Dec 17, 2021  |  08:26 AM (IST)
सीबीटी 2 की योग्यता

CBT-1 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2) परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा, बता दें, सीबीटी 2 का आयोजन 14 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा।
 

Dec 17, 2021  |  07:59 AM (IST)
सीबीटी 1 रिजल्ट देखने के लिए करें यह काम

हाल ही में COVID-19 महामारी के कारण परीक्षाओं को कई बार आगे बढ़ाया गया है। यदि कोरोना न आता तो शायद अब तक लोगों की ज्वाइनिंग भी हो गई होती। खैर, अभी अपडेट यह है कि रेलवे अधिकारी कभी भी सीबीटी 1 परिणाम जारी कर सकते है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग का समय समय पर अवलोकन करते रहें।

Dec 16, 2021  |  11:40 PM (IST)
निरस्त हुए थे इतने उम्मीदवारों के आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8 दिसंबर 2021 को नोटिस जारी करते हुए आरआरसी लेवल 1 भर्ती 2019 के अंतर्गत निरस्त किए गए एप्लिकेशन में सुधार के लिए अप्लीकेशन करेक्शन विंडो को एक बार फिर से ओपेन करने की घोषणा की थी। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, आरआरसी लेवल 1 (आरआरबी ग्रुप डी) भर्ती के लिए आवेदन के लिए कुल उम्मीदवारों में से 4,85,607 उम्मीदवारों के अप्लीकेशन ‘इनवैलिड’ फोटोग्राफ और/या सिग्नेचर के चलते निरस्त किया गया है।

Dec 16, 2021  |  10:17 PM (IST)
कहां और कैसे करें फॉर्म की गलती का करेक्शन

जिन भी उम्मीदवारों के आवेदन को निरस्त हुए हैं, उन्हें RRB ग्रुप D अप्लीकेशन करेक्शन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की अपने जोन संबंधी वेबसाइट्स पर विजिट करना होगा। इसके अलावा संबंधित भर्ती (सीईएन नंबर आरआरसी-01/2019) के सेक्शन में एक्टिव किए एप्लीकेशन करेक्शन लिंक पर क्लिक करना होगा। नए पेज पर उम्मीदवारों के मांगे विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करें।

इसके बाद उम्मीदवार अपना सही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे इन स्टेप से पहले आरआरसी लेवल 1 भर्ती 2019 अधिसूचना के दिए गए विवरणों अनुसार अपना फोटो और हस्ताक्षर पहले से स्कैन कर सेव करें।

Dec 16, 2021  |  09:23 PM (IST)
स्थगित हुई थी आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देश में बढ़ते कोरोना की वजह से बोर्ड ने 31 मई को को एक सूचना जारी की थी। परीक्षा को स्थगित कर दिया था। जारी की गई सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

Dec 16, 2021  |  08:03 PM (IST)
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है RRB ग्रुप D

आरआरबी ग्रुप डी की एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल-1 के अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए होती है। 

Dec 16, 2021  |  06:57 PM (IST)
RRB में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी

RRB ग्रुप D परीक्षा की मदद से चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा अतिरिक्त भत्ता भी उम्मीदवारों को मिलेगा।

Dec 16, 2021  |  05:07 PM (IST)
एडमिट कार्ड से पहले जारी होंगी ये चीजें

आरआरबी ग्रुप डी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का काफी लंबे समय से इंतजार था, लेकिन वह ये बात ध्यान रख सकते हैं कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम की सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास का लिंक एक्टिवेट होगा।

Dec 16, 2021  |  04:09 PM (IST)
सामान्यीकरण प्रक्रिया क्या है?, समझें

आरआरबी एनटीपीसी 2022 कटऑफ की सामान्यीकरण प्रक्रिया क्या है?
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ सामान्यीकृत अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इस प्रक्रिया का पालन प्रश्नों के कठिनाई स्तर को संशोधित करने के लिए किया जाता है क्योंकि परीक्षा कई सत्रों में आयोजित की जाती है। सम-प्रतिशत विधि का उपयोग करके अंकों को सामान्य किया जाता है।

Dec 16, 2021  |  03:53 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी 2022 कटऑफ?

दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2022 कटऑफ कैसे किया जाता है?
सीबीटी 2 और सीबीएटी / टीएसटी को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को डीवी के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को बुलाने के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ अंक तय करता है। DV क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को फिर मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Dec 16, 2021  |  03:14 PM (IST)
रेलवे ने जारी की ग्रुप-डी परीक्षा की तारीख
रेलवे ने जारी की ग्रुप-डी परीक्षा की तारीख, पढ़ें पूरी खबर
यूआरएल की मदद से पढ़ें पूरी खबर—https://www.timesnowhindi.com/sarkari-naukri/article/rrb-group-d-exam-date-2021-2022-announced-railway-released-notification-for-rrc-group-d-exam-schedule/376299
Dec 16, 2021  |  02:36 PM (IST)
पूछे जाने वाला कॉमन सवाल जवाब

क्या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में अनुभागीय कट ऑफ है?
नहीं, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में कोई अनुभागीय कट ऑफ अंक नहीं है।

क्या सामान्यीकरण किसी प्रकार के grace marks हैं?
नहीं, आरआरबी द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्यीकरण प्रक्रिया एक वैज्ञानिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है। यह ग्रेस मार्क्स देने की प्रक्रिया नहीं है।

Dec 16, 2021  |  01:30 PM (IST)
एक्सपर्ट द्वारा जवाब देखिए

क्या आरआरबी एनटीपीसी 2022 कट ऑफ अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग है?
हां, अलग-अलग रेलवे जोन के लिए कट ऑफ भी अलग-अलग होगा।

Dec 16, 2021  |  12:53 PM (IST)
यहां से देख सकेंगे परिणाम

एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम rrb official website के अलावा आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस लिंक https://www.timesnowhindi.com/education पर भी आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

Chandrayaan 3