लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • sarkari result 2023 sarkari naukri job 2023 live updates bihar board ctet ssc gd constable result bank ssc jobs
Live Blog

इन बड़े विभागों में आई सरकारी नौकरी, बिहार बोर्ड परीक्षा की आंसर की हुई जारी

Updated Mar 04, 2023 | 12:30 PM IST

10वीं 12वीं या स्नातक सभी के लिए यहां सरकारी नौकरी की जानकारी दी जा रही है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां आप हर जरूरी जॉब पर फोकस किया जाता है। एक बार Bihar Board BSEB 10th, 12th Result 2023 जारी होने के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (इसी पेज) पर भी परिणाम देख सकेंगे।

Loading ...
Sarkari Naukri 2023 Notification: लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2023

क्या आप 10वीं 12वीं या स्नातक है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन लेटेस्ट जॉब के बारे में नहीं जान पाते हैं, क्योंकि एक पोर्टल पर सारी जानकार नहीं मिल पाती है। लेकिन यहां आप हर जरूरी जॉब खासकर उत्तर भारत से निकलने वाली सरकारी नौकरी के बारे में जरूर जान सकेंगे। यहां हर वर्ग के लिए और हिंदी भाषी विज्ञप्तियों पर फोकस किया जाता है। 

Bihar Board 12th Answer Key 2023 OUT

केंद्र व राज्य सरकार समय समय पर सरकारी नौकरी के लिए विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आवेदन मंगाते रहते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग विश्वसनीय प्लेटफॉर्म न होने की वजह से इन नौकरियों के बार में नहीं जान पाते हैं। ऐसे में यह प्लेटफॉर्म आपके बेहद काम का है। यहां बैंकिंग, रेलवे, टीचिंग नॉन टीचिंग व अन्य डिमांडिंग जॉब की जानकारी दी जारी है।

Bihar Board Result 2023 Direct Link ! CTET Result 2023 Direct Link  | SSC GD Constable Cut-Off Marks 2023

किसी सरकारी नौकरी जॉब का नोटिफिकेशन, परीक्षा शिड्यूल, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट और स्कोरकार्ड जैसे हर अपडेट को डायरेक्ट लिक के साथ दिया जा रहा है।

Mar 03, 2023  |  08:07 PM (IST)
Sarkari Naukri 2023 Live: MPPSC लाइब्रेरियन के लिए जरूरी डेट्स

MPPSC लाइब्रेरियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती डेट: 20 अप्रैल
MPPSC लाइब्रेरियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट: 19 मई

Mar 03, 2023  |  06:20 PM (IST)
MPPSC Sarkari Naukri 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से लाइब्रेरियन के पदों की भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एमपीपीएससी के उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in की मदद से जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Mar 03, 2023  |  05:43 PM (IST)
इस लिंक से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं की आंसर की
Photo Credit: टाइम्स नाउ डिजिटल
Bihar Board
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है। यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से Bihar Board class 12वीं की आंसर की चेक कर सकते हैं। - DIrect Link Bihar Board 12th Answer Key 2023 released https://www.timesnowhindi.com/education/bihar-board-12th-exam-2023-answer-key-released-for-objective-questions-check-at-biharboardonline-bihar-gov-in-article-98391400
Mar 03, 2023  |  05:36 PM (IST)
BSEB ने जारी किया बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर की

BSEB ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है, छात्र तुरंत चेक करें, क्योंकि इससे रिजल्ट का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। इन आंसर की को biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। Direct Link for BSEB 12th Answer Key 2023

Mar 03, 2023  |  04:48 PM (IST)
Sarkari Results 2023 Live - भारतीय जीवन बीमा निगम की कल है परीक्षा

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 04 मार्च 2023 को अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर प्रीलिम्स (फेज I) परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। जिन आवेदकों ने 21 जनवरी से 10 फरवरी 2023 तक पंजीकरण कराया है, वे LIC ADO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Mar 03, 2023  |  03:25 PM (IST)
Sarkari Naukri 2023 Live - यूपीपीएससी पीसीएस 2023 के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, यूपीपीएससी पीसीएस 2023 के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।

Mar 03, 2023  |  02:49 PM (IST)
Sarkari Naukri Results Live - नीट यूजी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। एक अनुमान से, लगभग 15 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकरण करा सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए, आधिकारिक वेबसाइट पर 5 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसके लिए लिंक neet.nta.nic.in है।

Mar 03, 2023  |  02:39 PM (IST)
Sarkari Result 2023 Live - एसएससी एमटीएस 2022

SSC MTS 2022 से जुड़ी जरूरी खबर नोट कर लें। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2022 या एसएससी एमटीएस 2022 के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो आज, 3 मार्च को बंद कर देगा। उम्मीदवार जिन्होंने अपना आवेदन पत्र जमा किया था अंतिम तिथि को या उससे पहले और सुधार करने की आवश्यकता ssc.nic.in पर लॉग इन करके कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस 2022 के लिए विस्तारित आवेदन विंडो 24 फरवरी को बंद कर दी गई थी और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 फरवरी थी।
 

Mar 03, 2023  |  02:00 PM (IST)
Sarkari Naukri Results Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया अपडेट

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने महाराष्ट्र एमपीएससी भर्ती 2023 के लिए आवेदन पत्र जारी किया है। उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी mpsc.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र राज्य सरकार में विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों के लिए एमपीएससी राज्यसेवा भर्ती 2023 के तहत कुल 673 रिक्तियां भरी जानी हैं। 

Mar 03, 2023  |  01:25 PM (IST)
SGPGI ने जारी किया अंक

SGPGI Sister Grade II Nursing Officer भर्ती 2023 के लिए अंक जारी कर दिए गए है। 
इस भर्ती अभियान के जरिये 900 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
इन अंकों को पीडीएफ रूप में जारी किया गया है। आप इस डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं — https://sgpgims.org.in/Home/recruit/score_nursing_officer.pdf

Mar 03, 2023  |  11:40 AM (IST)
Sarkari Jobs 2023 Live - बीपीएससी ने जारी किया नया शिड्यूल

बीपीएससी परीक्षा तिथि 2023 bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक वास्तुकार लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा के पद के लिए लिखित परीक्षा के संबंध में एक संक्षिप्त सूचना जारी की है। BPSC Assistant Prelims Exam Schedule देखने के लिए bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

Mar 03, 2023  |  11:19 AM (IST)
Sarkari Naukri Results Live - जारी हुए आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट्स्

RRB NTPC Result 2023 आखिरकार जारी कर दिया गया है।
RRB 2023 NTPC Result को rrbcdg.gov.in पर जारी किया गया है।
RRB NTPC रेलवे के इन रिजल्ट को Level 2 के लिए जारी किया गया है।

Mar 03, 2023  |  10:46 AM (IST)
Sarkari Naukri 2023 Live - यूपी बीएड जेईई 2023

यूपी बीएड जेईई 2023 (UP BEd JEE 2023) को लेकर खबर आ गई है। 
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा या यूपी बीएड जेईई 2023 पंजीकरण आज, 3 मार्च को बंद कर देगा।
इच्छुक उम्मीदवार bujhansi.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Mar 03, 2023  |  10:06 AM (IST)
Sarkari Result 2023 Live - वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी

Maharashtra Public Service Commission ने 02 मार्च 2023 को वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है। 
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा वन सेवा के लिए साक्षात्कार 05 अप्रैल 2023 से आयोजित किया जाएगा। 
महाराष्ट्र वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in से एमपीएससी वन सेवा साक्षात्कार दिनांक 2023 डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

Mar 03, 2023  |  09:22 AM (IST)
Sarkari Naukri 2023 Live - SSC का नया अपडेट तुरंत करें चेक

SSC NR CHSL Admit Card 2023 से जुड़ा नया अपडेट आने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा 2022-23 के लिए आवेदन की स्थिति सक्रिय कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए 06 दिसंबर 2022 से 04 जनवरी 2023 तक 4500 रिक्तियों के खिलाफ आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Mar 03, 2023  |  08:41 AM (IST)
Sarkari Results 2023 Live - जारी हुआ राजस्थान लोक सेवा आयोग का नया अपडेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने Asst. Testing Officer के लिए साक्षात्कार प्रवेश पत्र लिंक अपलोड कर दिया है। RPSC 14 मार्च 2023 को साक्षात्कार का आयोजन करेगा। 
जिन उम्मीदवारों ने Asst. Testing Officers लिए अर्हता प्राप्त की वे राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट -rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Mar 03, 2023  |  07:28 AM (IST)
Sarkari Naukri 2023 LIVE - बीएसएफ में सरकारी नौकरी का मौका

सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।‌ इसके लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Chandrayaan 3