लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Ssc gd constable result 2021 Sarkari result 2022 live Updates list of selected candidates to be released soon
Live Blog

SSC GD Constable Result 2021: जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम इस समय तक होने वाले हैं जारी, ऐसे करें चेक

Updated Feb 01, 2022 | 03:36 PM IST

SSC GD Constable Result 2021: Staff Selection Commission (SSC) जल्द ही GD Constable 2021 Result घोषित कर सकता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होते ही आपको डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 अपडेट की बात करें तो अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2021 जारी की गई है जिस पर आपत्ति करने का मौका दिया गया था। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्ति के आधार पर एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की (ssc gd constable final answer key) जारी की जाएगी।

Loading ...
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 की घोषणा?

SSC GD Constable Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की कैसे देखें? एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट डेट जैसे तमाम सवालों के जवाब के लिए  यहां अपडेट दिए जाएंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम या जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े किसी अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवार यहां विजिट करते रहें। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों पर काम करने का मौका मिलेगा।

SSC GD Constable Result 2021 Direct Link: How to Check marks

सीबीई परीक्षा हो चुकी है, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन, आवेदन पत्र जारी होने की तारीख, एडमिट कार्ड, रिक्ति, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न के बारे में जानने के लिए यहां बने रहें।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification here

Feb 01, 2022  |  01:40 PM (IST)
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 परिणाम आने के बाद उम्मीदवारों को आगे के चरणों की तैयारी करने की जरूरत है — कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में पास उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा (विस्तृत चिकित्सा परीक्षा) में भाग लेंगें

Feb 01, 2022  |  12:51 PM (IST)
रिजल्ट व आंसर की आएंगे साथ?

SSC GD 2021 उत्तर कुंजी (अस्थायी) और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 24 दिसंबर को जारी किए गए थे। जिसके बाद से अभी तक आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही फाइनल आंसर की जारी करने वाला है।

Feb 01, 2022  |  12:07 PM (IST)
एसएससी जीडी पंजीकरण

उम्मीदवार एसएससी जीडी 2021 परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर पंजीकरण कर सकते थे। उम्मीदवारों को एसएससी जीडी पंजीकरण फॉर्म में कुछ विवरण डालने के लिए कहे गए थे जैसे 
नाम
पिता का नाम
लिंग
जन्म की तारीख
वर्ग
ईमेल आईडी
फोन नंबर
स्थायी पता
बता दें, इस परीक्षा का रिजल्ट कल से कभी भी जारी हो सकता है।

Feb 01, 2022  |  11:26 AM (IST)
रिक्तियों की संख्या पिछली बार से है कम

SSC GD 2021 परीक्षा में रिक्तियों की संख्या पिछले वर्ष की रिक्तियों की तुलना में बहुत कम थी। SSC कांस्टेबल 2021 परीक्षा में अधिसूचित रिक्तियों की संख्या केवल 25,271 है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 22,424 है और महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों की संख्या 2,847 है।

Feb 01, 2022  |  10:51 AM (IST)
25,271 पदों के लिए रिजल्ट जल्द

SSC GD 2021 परीक्षा के लिए विज्ञापित रिक्तियों की कुल संख्या 25,271 है। एसएससी जीडी अधिसूचना 2021 ने आधिकारिक शैक्षणिक पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। आप भी आगामी नोटिफिकेशन के तहत इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ssc.nic.in पर जाएं।

Feb 01, 2022  |  09:22 AM (IST)
इस साल फिर आ सकता है नोटिफिकेशन 

ऑनलाइन आवेदन विंडो 31 अगस्त, 2021 को बंद कर दी गई थी। उम्मीदवार आवेदन शुल्क 2 सितंबर तक और ऑफलाइन 7 सितंबर तक जमा कर सकते थे। उम्मीदवारों को किसी भी अंतिम मिनट की गड़बड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन भरने की सलाह दी गई थी। बावजूद इसके, जो लोग आवेदन नहीं कर पाए थे वे इस साल आने वाले नोटिफिकेशन के लिए कर सकेंगे।

Feb 01, 2022  |  08:52 AM (IST)
जीडी कांस्टेबल कट ऑफ

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि ये अखिल भारतीय रिक्तियों के लिए हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़ा कट ऑफ श्रेणी, राज्य के साथ-साथ भर्ती के लिए क्षेत्र (नक्सल, सीमावर्ती जिले, आदि) के लिए अलग-अलग होगा।

Feb 01, 2022  |  08:37 AM (IST)
कभी भी रिजल्ट हो जाएंगे जारी

पहले सुझाव दिया था कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021-22 का परिणाम जनवरी के अंत तक जारी किया जा सकता है। लेकिन किन्हीं वजह से ऐसा नहीं हो पाया, फिलहाल उम्मीदवारों का इंतजार होने वाला है खत्म। परीक्षा के लिए आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी अब फरवरी माह में कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। 

Feb 01, 2022  |  07:53 AM (IST)
रिजल्ट इसी माह संभव

सूत्रों के हवाले से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जनवरी में जारी होने थे, लेकिन किन्हीं वजह से इनमें देरी हुई, अब यह परिणाम फरवरी माह में जारी किए जा सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए यहां देखते रहें।

Feb 01, 2022  |  07:40 AM (IST)
फाइनल आंसर की व परिणाम साथ में

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। इसके लिए आंसर की भी जारी हो चुकी है, अब किसी भी समय फाइनल आंसर की व परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

Feb 01, 2022  |  06:34 AM (IST)
जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 इसी माह

फरवरी माह आज से शुरू हो चुका है, अनुमान है कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) इसी माह में एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 घोषित कर सकता है। जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं वे जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन पा सकेंगे।

Jan 31, 2022  |  11:52 PM (IST)
कट ऑफ की गणना

जीडी कांस्‍टेबल परीक्षा को पास करने के लिए कट ऑफ मार्क्स न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना जरूरी है। कट ऑफ अंक उम्मीदवारों की संख्या, सीट की उपलब्धता, सीटों के लिए उम्मीदवारों के अनुपात, कठोरता के स्तर, अंकन मानदंड, आरक्षण पैटर्न के आधार पर तय किए जाएंगे।

Jan 31, 2022  |  11:04 PM (IST)
इन आधार पर होगा चयन

एसएससी परिणाम के साथ कांस्टेबल जीडी कट ऑफ मार्क्स घोषित करेगा। इसमें उम्‍मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। 

Jan 31, 2022  |  09:49 PM (IST)
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी लिस्‍ट

एसएससी की ओर से जीडी कांस्‍टेबल का रिजल्ट पीडीएफ फॉरमेट में जारी किया जाएगा। जिसमें चयनितउम्‍मीदवारों के के नाम और रोल नंबर की लिस्‍ट जारी करेगा। इसे उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकेंगे।  

Jan 31, 2022  |  09:02 PM (IST)
न्‍यूनतम योग्‍यता अंक

एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए सामान्‍य वर्ग के न्यूनतम योग्यता अंक 45% है।
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए एसएससी कांस्टेबल सीबीई परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए 35% अंक निर्धारित किए गए हैं।
ओबीसी कैटेगरी के लिए यह 35% अंक है।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए यह अधिकतम 33% निर्धारित किया गया है।

Jan 31, 2022  |  07:07 PM (IST)
35 लाख उम्‍मीदवारों ने किया था आवेदन

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2021 के तहत 25,271 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके अलावा, इस साल एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 35 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

Jan 31, 2022  |  06:21 PM (IST)
लिखित के बाद होगा शारीरिक परीक्षण

सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर उम्‍मीदवारों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा अंतिम रूप दिए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।

Chandrayaan 3