लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • SSC GD Constable SSC MTS tier 1 Result 2021 Sarkari Result 2022 live updates General Duty EXAM RESULTS
Live Blog

SSC MTS Result 2021, SSC GD Constable: एमटीएस परीक्षा का रिजल्‍ट जल्‍द, कहां और कब देख सकेंगे परिणाम?

Updated Jan 22, 2022 | 08:40 AM IST

SSC GD Constable, SSC MTS Tier 1 Result 2021 Date, Sarkari Result 2022: एसएससी जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा व एमटीएस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। SSC GD Result व SSC MTS Results जारी होने के बाद उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। दानों परीक्षाओं के लिए आंसर की जारी हो चुकी है, लेकिन अभी फाइनल आंसर की अभी नहीं आई है, इसलिए पहले SSC GD / SSC MTS Final Answer Key जारी की जाएगी, फिर SSC GD/ SSC MTS Result जारी होगा।

Loading ...
SSC MTS, GD Constable Result 2021 LIVE Updates: जल्द जारी होंगे एसएससी जीडी व एमटीएस परीक्षा परिणाम,

SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Date, Sarkari Result 2022: अनुमान है कि इसी हफ्ते या अगले हफ्ते तक Staff Selection Commission परिणाम देखने के लिए लिंक जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC GD Constable / SSC MTS Cut Off Merit List भी देख सकेंगे। बता दें, SSC GD Constable भर्ती परीक्षा के जरिये 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा, जबकि एसएससी एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद करीब 7000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

SSC GD Constable Result 2021 Release date and time

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, एसएससी एमटीएस रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट ऑफ, रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक, फाइनल आंसर की इत्यादि जानकारी इस ब्लॉग पर दी जाएगी।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Result and Vaccancy Notification here

Jan 22, 2022  |  08:14 AM (IST)
SSC की परीक्षा से इन विभागों में मिलेगा मौका

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ एसएससी परीक्षा की मदद से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ), इसके अलावा असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) में भी भर्ती का मौका है।
 

Jan 22, 2022  |  07:18 AM (IST)
कब-कहां देख सकेंगे SSC जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट?

16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार के लिए जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार ssc.nic.in से चेक कर सकेंगे।

Jan 22, 2022  |  06:38 AM (IST)
SSC परीक्षा के लिए मिनिमम अंक भी जान लीजिए

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं और परिणाम जाने के ​बाद मिनि​मम इतने अंक लाने वाले उम्मीदवार ही योग्य घोषित होंगे। SC /  ST /  OBC वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होंगे।

Jan 21, 2022  |  11:38 PM (IST)
टियर 1 के बाद होगा अगला चरण

एमटीएस टियर I परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें उन्‍हें टियर 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उम्‍मीदवारों के टियर 1 परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। 

Jan 21, 2022  |  10:53 PM (IST)
पीडीएफ फॉरमेट में होगा रिजल्‍ट

SSC MTS टियर -1 परीक्षा 5 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2021 के बीच आयोजित की गई थी। इसका परिणाम जल्‍द ही पीडीएफ फॉरमेट में जारी किया जाएगा। जिसमें आवेदकों के नाम और रोल नंबर दिखाई देंगे। इसमें वे उम्‍मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

Jan 21, 2022  |  09:13 PM (IST)
34 लाख उम्‍मीदवारों ने किए थे आवेदन

आयोग ने जुलाई 2021 में पुरुष और महिला पद के लिए जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए लगभग 34 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। अब हर किसी को रिजल्‍ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि जनवरी आखिर तक परिणाम जारी किए जा सकते हैं। 

Jan 21, 2022  |  08:03 PM (IST)
कैसे चेक करें परिणाम

जीडी कॉन्‍स्‍टेबल के परिणाम देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को SSC.nic.in 2022 वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां जीडी कांस्टेबल परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
पुरुष और महिला के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन सूची 2022 पीडीएफ खोजें और डाउनलोड करें। 
इसमें नाम चेक करें और रोल नंबर और श्रेणी देखें। 
रिजल्‍ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें।

Jan 21, 2022  |  07:13 PM (IST)
रिजल्‍ट के बाद पीईटी के लिए होगा चयन

जीडी कांस्‍टेबल के रिजल्‍ट जल्‍द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार मेरिट सूची के रूप में एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी परिणाम की घोषणा के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी 2022 परीक्षा तारीख रिलीज की जाएगी। 

Jan 21, 2022  |  05:59 PM (IST)
आपत्ति के बाद जारी होंगे रिजल्‍ट

एसएससी जीडी की ओर से फाइनल आंसर की जारी की जाती है। इस पर आवेदकों को आपत्ति उठाने का मौका दिया जाता है। इसके विश्‍लेषण के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया जाता है। परिणाम एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर भी जारी किया जाएगा। 

Jan 21, 2022  |  04:58 PM (IST)
आंसर की पर आपत्ति उठाने का मिला था मौका

जीडी कॉन्‍स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आयोग ने सभी उम्मीदवारों आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का समय दिया था। इसके बाद से ही आवेदक परिणाम के घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। 

Jan 21, 2022  |  03:19 PM (IST)
SSC कर रहा उम्मीदवार आपत्तियों की जांच

कर्मचारी चयन आयोग उम्मीदवारों की ओर से आंसर की को लेकर प्रस्तुत सभी आपत्तियों को चेक कर रहा है और एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2021 इसी आधार पर जारी करेगा। एसएससी एमटीएस पेपर-1 रिजल्ट डेट की घोषणा एसएससी परिणाम कैलेंडर 2022 में की जाएगी। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2020-21 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यह सलाह है कि वे परिणाम अपडेट के लिए पेज पर नजर बनाए रखें।

Jan 21, 2022  |  03:19 PM (IST)
एसएससी परीक्षा की जरूरी डेट्स
ईवेंट का नाम डिटेल्स
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जनवरी 2022 के अंत तक
रिजल्ट डेट 30 जनवरी 2022 तक अपेक्षित
रिजल्ट का समय घोषणा होने का इंतजार
Jan 21, 2022  |  02:04 PM (IST)
PDF फॉर्मेट में रिजल्ट अपलोड करेगा SSC

एसएससी चयनित उम्मीदवारों के एसएससी एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ को उनके नाम और रोल नंबर के साथ ssc.nic.in पर अपलोड करेगा। ऐसे उम्मीदवारों को अगले दौर की भर्ती के लिए बुलाया जाएगा।

Jan 21, 2022  |  01:15 PM (IST)
SSC उम्मीदवार कृपया ध्यान दें

एसएससी उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रिजल्ट एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर भी होस्ट किया जाएगा और इसे किसी से भी एक्सेस किया जा सकेगा है। यह फिर से सूचित किया जा रहा है कि रिपोर्ट्स में परिणाम की तारीख को लेकर अटकलें केवल अस्थाई रखी गई है और आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है।

Jan 21, 2022  |  12:28 PM (IST)
इस महीने के अंत तक SSC जीडी कांस्टेबल रिजल्ट!

सूत्रों के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 की तारीख इस महीने के अंत तक होने की उम्मीद है क्योंकि अनंतिम आंसर की जारी हो जाने के बाद आयोग को परिणाम को संसाधित करने में आमतौर पर एक महीने से भी कम समय लगता है।

Jan 21, 2022  |  11:06 AM (IST)
SSC GD Constable आंसर की अपडेट

उम्मीदवारों कृपया दें कि अनंतिम एसएससी जीडी आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों को शामिल करने के बाद अंतिम परिणाम तैयार होगा। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों को बेहतर जानने के लिए अंतिम आंसर की भी जारी की जाएगी। SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2021 की तारीख के ताजा अपडेट के लिए यहां जानकारी चेक करते रहें।

Jan 21, 2022  |  10:26 AM (IST)
SSC MTS रिजल्ट देखने के लिए स्टेप्स

1.  आधिकारिक एसएससी वेबसाइट यानी www.ssc.nic.in पर जाकर आधिकारिक पेज पर दिए गए 'रिजल्ट' टैब को क्लिक करें।
2. 'अन्य' सेक्शन पर जाकर 'मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा (पेपर- I), 2020 परिणाम' के साथ दिए गए 'Click Here' पर क्लिक करें।
3. एसएससी एमटीएस परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड करें।
4. लिस्ट में अपने नाम और रोल नंबर को चेक करें।

Chandrayaan 3