लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Teachers day 2022 live update Teachers day 2022 speech Quotes Poem in Hindi
Live Blog

Teacher's Day Speech, Quotes 2022: टीचर्स डे पर ऐसे दें अपने शिक्षकों को बधाई, होगा बेहद यादगार

Updated Sep 05, 2022 | 05:43 PM IST

Teacher's Day Speech, Quotes, Poem in Hindi 2022 (शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में 2022) LIVE Updates: शिक्षक दिवस पर भाषण, शिक्षक दिवस 2022 से जुड़ी खास बातें, शिक्षक दिवस भाषण कैसा होना चाहिए व अन्य बहुत कुछ। टीचर्स डे पर भाषण कैसा होना चाहिए, उसकी शुरुआत व अंत कैसे करना चाहिए? शिक्षक दिवस के लिए कोटेशन, कविताएं, शायरी व संबंधित तमाम जानकार आप यहां से देख सकेंगे, जिसकी मदद से आप अपने भाषण को बेस्ट कर सकते हैं।

Loading ...
Teacher's day 2022 - शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में

Teacher's Day Speech, Quotes, Poem in Hindi 2022 (शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में 2022), sarvepalli radhakrishnan quotes LIVE Updates: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का अवसर आ चुका है, आइये जानते हैं शिक्षक दिवस क्या है? शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? शिक्षक दिवस पर भाषण, शिक्षक दिवस 2022 से जुड़ी खास बातें, शिक्षक दिवस भाषण कैसा होना चाहिए व अन्य बहुत कुछ। टीचर्स डे पर भाषण कैसा होना चाहिए, उसकी शुरुआत व अंत कैसे करना चाहिए? शिक्षक दिवस के लिए कोटेशन, कविताएं, शायरी व संबंधित तमाम जानकार आप यहां से देख सकेंगे, जिसकी मदद से आप अपने भाषण को बेस्ट कर सकते हैं।

Teacher's Day 2022 Speech, Quotes, Poem in Hindi: Read Here | जब अमेरिका में बजा डॉ. राधाकृष्णन का डंका...

शिक्षा ही एक मात्र ऐसा हथियार है तो समाज, देश व दुनिया को बदल सकता है, दुनिया का सबसे प्रभावशाली सेक्टर शिक्षण ही है। आप यदि स्कूल के छात्र हैं, कॉलेज में पढ़ते हैं या आपको इस विशेष दिन पर भाषण देने की जरूरत है तो याद रखिए, यहां दी गई जानकारी आपके भाषण में चार चांद लगा सकते हैं, शिक्षक दिवस के लिए भाषण में क्या क्या प्वॉइंट होने चाहिए, कविताओं या शायदी का प्रयोग कहां करना चाहिए, किस तरह के दोहे का प्रयोग कर आप सभा को ताली बजवाने पर मजबूर कर सकते हैं, यह सभी यहां से देखा जा सकता है।

Teacher's Day 2022 Messages and Quotes in Hindi: Click Here

शिक्षक एक मित्र भी हो सकता है और घर का कोई सदस्य भी, हर वह व्यक्ति शिक्षक है जो हमें सही रास्ते चर चलने के बारे में बताता है। शिक्षक दिवस 2022 पर आप दमदार भाषण के बारे में हर जानकारी देख सकेंगे।

Sep 05, 2022  |  05:43 PM (IST)
Teacher's Day 2022: टीचर्स को बताएं उनका महत्व

हमें शिक्षक दिवस के मौके पर अपने टीचर्स को हमारी लाइफ में उनका महत्व बताना चाहिए ताकि हम उन्हें स्पेशल फील करवा सकें और बता सकें की हमारी जिंदगी में उनका क्या महत्व है। 

Sep 05, 2022  |  05:05 PM (IST)
Teacher's Day 2022 Wishes Ideas- वॉयस नोट भेजें।

उम्मीदवार जो अपने शिक्षकों से नहीं मिल सकते, उनके लिए आप वॉट्सप के जरिए एक प्यारा सा वॉयस नोट भेज सकते हैं। इस वॉयस नोट में आप कुछ पंक्तियां सुना सकते हैं या अपनी कोई मेमोरी साझा कर सकते हैं।

Sep 05, 2022  |  04:30 PM (IST)
Teacher's Day Wishes Ideas- एक सिंपल सा मैसेज भेंजे

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आप अपने टीचर्स को शिक्षक दिवस के मौके पर एक छोटा सा और सिंपल सा मैसेज करें, क्योंकि आपका लम्बा और फॉरवर्ड किया हुआ मैसेज समय की कमी के कारण शायद पूरा ना पड़ा जा सके, इसलिए सलाह दी जाती है कि आप दो से तीन लाइन में ही अपनी भावनाएं व्यक्त करें।

Sep 05, 2022  |  03:57 PM (IST)
Teacher's Day Gift Ideas: ग्रीटिंग कार्ड में लिखें कोट्स

हमारे जीवन में टीचर्स के योगदान के लिए हम उनके लिए जितना करें वह कम ही होगा। हालांकि ऐसी कुछ चीजें है जिनसे हम उनको स्पेशल फील करवा सकते हैं। उन्हें ग्रीटिंग कार्ड में कोट्स  लिखकर देना एक काफी अच्छा आईडिया साबित हो सकता है। हम इन कोट्स के माध्यम से अपने ग्रीटिंग कार्ड को और भी क्रिएटिव बना सकते हैं। 
 

Sep 05, 2022  |  03:22 PM (IST)
Teacher's Day 2022 Wishes Ideas: बताएं क्यों जरूरी हैं टीचर्स आपके लिए

जब आप अपने टीचर्स को शिक्षक दिवस के उपलब्ध में बधाई दे रहे हैं तो उन्हें जरूर बताएं कि वह आपके लिए क्योंकि जरूरी हैं। उनके मार्गदर्शन में आपकी कैसे मदद की है। उनकी वजह से आपकी जिंदगी किन पहलुओं पर बेहतर हुई है।

Sep 05, 2022  |  02:04 PM (IST)
Teacher's Day Gift Ideas: ये जरूर करें गिफ्ट

वैसे तो शिक्षकों को मंहगे-मंहगे तोहफे देने से छात्रों को बचना चाहिए क्योंति हमारे शिक्षक भी नहीं चाहते कि हम एक गिफ्ट पर अधिक पैसे खर्च करें। हालांकि एक शिक्षक हमेशा अपनी किताबों से प्यार करता है। इस कारण से हम उनके इंट्रस्ट को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके पसंदीदा किताब के साथ ग्रीटिंग कार्ड गिफ्ट में दे सकते हैं। यह आपके शिक्षकों को बेहद पसंद आ सकता है। 
 

Sep 05, 2022  |  01:34 PM (IST)
Teacher's Day Wishes Ideas: फोटो कोलाज कार्ड बनाएं

ये एक बेहद क्रिएटिव आईडिया साबित हो सकता है। अगर हम अपने टीचर को एक फोटो कोलाज कार्ड गिफ्ट करते हैं तो उन्हें यह काफी पसंद आ सकता है। हम अपने कार्ड में अपने टीचर्स के साथ बिताए गए कुछ सबसे हसीन पलों को याद कर सकते हैं। उन पलों में क्लिक की गई फोटोज को कोलार्ज में लगा सकते हैं। 

Sep 05, 2022  |  01:00 PM (IST)
Teacher's Day 2022- फॉरवर्ड करने की बजाए खुद से लिखें मैसेज

अक्सर हम किसी प्रकार के कोट्स या शायरी अपने टीचर्स को फॉरवर्ड कर देते हैं। हालांकि यह भी एक बुरा आइडिया नहीं हैं, लेकिन अगर आप खुद से उनके लिए कुछ लिखकर भेजते हैं तो यह उनको ज्यादा अच्छा लगेगा।

Sep 05, 2022  |  11:56 AM (IST)
Teacher's Day Wishes Ideas: टीचर्स को समर्पित करें गानें

जो व्यक्ति अपने टीचर्स से नहीं मिल सकते जिस कारण से उन्हें बिना मिले ही स्पेशल फील करवाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। इन्ही में से एक तरीका उन्हें कोई बॉलीवुड गाना डिडीकेट करना भी हो सकता है। 
 

Sep 05, 2022  |  11:23 AM (IST)
Teacher's Day 2022 quotes in Hindi: अपने टीचर्स को भेंजे ये मैसेज

जहां सबका ज्ञान ख़त्म होता है वहाँ से इनका होता है शुरू।
जो जंग लगे लोहे को भी सोना बना दे कुछ ऐसे होते है गुरु।

Sep 05, 2022  |  10:24 AM (IST)
Teacher's Day Wish Ideas in Hindi- एक मेमोरी शेयर करें-

शिक्षक दिवस के मौके पर आप अपने टीचर्स के साथ एक क्यूट मेमोरी भी शेयर कर सकते हैं। एक घटना या कुछ यादगार। इसे पढ़कर यकीनन उन्हें काफी स्पेशल फील होगा। साथ ही उनके और आपके साथ में बिताए गए पल भी उन्हें याद आएंगे।
 

Sep 05, 2022  |  09:51 AM (IST)
Teacher's Day 2022: एक शोर्ट वीडियो भेजें।

आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है और जरूरी नहीं की आज खुद अपने अध्यापकों से मिलकर ही उन्हें बधाई देने में सक्षम हों ऐसे में अगर आप उन्हे एक शोर्ट वीडिया बनाकर भेजते हैं जिसमें अगर आपके पास उनके तस्वीरे हैं या वीडियो हैं तो वो भी डाल सकते हैं और उसे भेज सकते हैं। यकीनन यह आपके टीचर्स को बहुत पसंद आएगा।

Sep 05, 2022  |  09:18 AM (IST)
Teacher's Day Wishes and quotes: पुराने टीचर्स को भी ना भूलें

ऐसे भी कई लोग होंगे जो अब कॉलेज या स्कूल में नहीं है, वह अपनी लाइफ में व्यस्थ हैं। हालांकि आपको भी अपने पुराने स्कूल या कॉलेज के टीचर्स को स्पेशल फील करवाना चाहिए। आज शिक्षक दिवस के मौके पर आप उनसे मिल नहीं सकते तो क्या हुआ कम से कम एक कॉल या मैसेज के जरिए आपको उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट लानी चाहिए।

Sep 05, 2022  |  08:38 AM (IST)
Teachers Day Quote in Hindi: आज के दिन टीचर से कहें यह बात

यदि आप आज अपने टीचर को संपर्क करते हैं तो उनसे कहें - 
आज मैं आपके निस्वार्थ, समर्पित, मेहनती होने का गर्व महसूस करता हूं। मैं आपका छात्र बनने के लिए आभारी हूं, आपको शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

Sep 05, 2022  |  07:54 AM (IST)
Teachers Day Quote in Hindi: ऐसे संबोधित करें अपने टीचर को

आप वास्तव में एक प्रेरक व्यक्ति हैं और मैं वास्तव में आपकी कड़ी मेहनत, प्रयासों और देखभाल की सराहना करता हूं। इस शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। मार्गदर्शक प्रकाश होने और मुझे जीवन के हर चरण में अच्छा करने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आप सबसे अच्छे शिक्षक हैं।

Sep 05, 2022  |  06:48 AM (IST)
Teachers Day 2022 - पहले उपराष्ट्रपति को किया जाता है याद

शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति की स्मृति का सम्मान करने और हमारे जीवन में शिक्षकों के महत्व को मनाने के लिए मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक बार राधाकृष्णन पर कहा थाए ष्उन्होंने कई तरह से अपने देश की सेवा की है।

Sep 05, 2022  |  06:17 AM (IST)
Sarkari Naukri Live - आज मनाया जा रहा है शिक्षक दिवस

शिक्षक किसी के भी जीवन की नींव होते हैं। वे कदम-पत्थर हैं जो किसी की कच्ची प्रतिभा और क्षमता को ढालते और पोषित करते हैं। हमारे जीवन में ऐसी उल्लेखनीय शक्तियों का सम्मान करने के लिए ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है। बता दें, आज यानी 5 सितंबर को ही देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Chandrayaan 3