लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • UP Board 10th 12th Result 2023 sarkari result 2023 date live on upmsp edu in Check Roll Number Wise Result here
Live Blog

UP Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, नोट करें तारीख और समय

Updated Apr 23, 2023 | 11:49 AM IST

UP Board 10th 12th Result 2023 Date and Time Kab Aayega: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बता दें, Up Board 2023 Result को इस बार जल्दी जारी किए जाने की योजना है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in से अपना स्कोर देख सकेंगे।

Loading ...
Up Board 2023 Result

UP Board 10th 12th Result 2023: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस साल जल्दी जारी हो जाएगा, बता दें, इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया का भी काम तेजी से पूरा गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जैसे ही इन यूपी बोर्ड 2023 परिणाम (UPMSP Class 10th 12th Result) की घोषणा करेगा, सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर जानकारी दी जाएगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन रिजल्ट को upresults.nic.in से देखा सकेगा।

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE! Check Marks here

यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट कब होंगे जारी? मीडिया ​के अनुसार, 27 अप्रेल को रिजल्ट जारी होगा, लेकिन हम लगातार शिक्षा परिषद की तरफ से आने वाली आधिकारिक जानकारी को ट्रैक कर रहे हैं, ताकि सटीक जानकारी जल्दी दे सकें।

UP Board 10th, 12th Result 2023 Direct Link | UPMSP Result 2023 Latest update

Apr 15, 2023  |  05:23 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 Live - छात्र यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना परिणाम चेक करें। किसी अन्य वेबसाइट पर अपना रिजल्ट ना देखें। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Apr 15, 2023  |  05:06 PM (IST)
UP Board Result LIVE - यहां देख सकेंगे सबसे पहले अपडेट

बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले छात्रों को नोटिफिकेशन जारी कर सूचित करता है। ऐसे में उम्मीद है कि रिजल्ट जारी करने से पहले सूचित किया जाएगा। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आप सबसे पहले चेक कर सकेंगे।

Apr 15, 2023  |  04:50 PM (IST)
UP Board Class 10th Result LIVE - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा से लेकर कॉपियों का मूल्यांकन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में आयोजित की गई थी। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया कड़ाई के साथ करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में धांधलेबाजी की कोई भी गुंजाइश नहीं थी।

Apr 15, 2023  |  04:36 PM (IST)
UP Board class 10th Result LIVE - इस लिंक पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in

Apr 15, 2023  |  04:13 PM (IST)
Sarkari Result 2023 Live - स्टेप बाय स्टेप ऐसे देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

- सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर UP Board 10th Result 2023 / UP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना Roll Number व अन्य जानकारी दर्ज करें।

- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Apr 15, 2023  |  03:21 PM (IST)
CBSE Board 12th Result LIVE - बोर्ड परीक्षा में पिछली बार से अधिक छात्र

बता दें इस बार पिछली बार की तुलना में 6.74 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि करीब 4 लाख छात्र परीक्षा के लिए शामिल नहीं हुए थे। रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Apr 15, 2023  |  03:09 PM (IST)
UP Board 10th Result LIVE - लाखों छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

बता दें इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। 10वीं की परीक्षा के लिए  31 लाख 16 हजार 458 छात्र शामिल थे। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 27 लाख 50 हजार 857 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

Apr 15, 2023  |  02:48 PM (IST)
UP Board Result 2023 LIVE - ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले upresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर UP Board 10th Results 2023 या UP Board 12th Results 2023 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Apr 15, 2023  |  02:36 PM (IST)
UP Board 12th Result Live - यहां चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

- upmsp.edu.in

- upresults.nic.in

Apr 15, 2023  |  02:26 PM (IST)
UP Board Result LIVE - 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) जल्द ही रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है। हाल ही में बोर्ड के एक करीबू सूत्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, बोर्ड अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Apr 15, 2023  |  01:46 PM (IST)
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड 12वीं में किसने मारी बाजी

बीते साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। जबकि, योगेश प्रताप सिंह और अंशिका यादव 95% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, बाल कृष्ण ने 94% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई।

Apr 15, 2023  |  01:24 PM (IST)
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट से पहले ये होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट से कुछ दिन पहले ही रिजल्ट की डेट जारी कर देगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Apr 15, 2023  |  01:09 PM (IST)
UPMSP UP Board Result 2023 LIVE - कब मिलेगी यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगी क्योंकि स्टूडेंट्स को यह संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।
 

Apr 15, 2023  |  01:06 PM (IST)
UPMSP UP Board Result 2023 LIVE - यूपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। अब बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद है कि नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Apr 15, 2023  |  01:03 PM (IST)
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - क्या एक साथ आएगा 10वीं व 12वीं रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट एक साथ भी जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Apr 15, 2023  |  11:45 AM (IST)
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। इससे कम अंक मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

Apr 15, 2023  |  11:26 AM (IST)
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - इस बात का रखें खास ध्यान

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन फर्जी खबरें भी वायरल होती रहती हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य फर्जी खबरों पर भरोसा न करें।

Chandrayaan 3