लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • UP Board 10th High School 12th Intermediate Result 2023 declared upresults nic in upmsp edu in upmspresults toppers
Live Blog

UP Board Result 2023 Class 10,12 Roll Number Wise: मार्कशीट डाउनलोड करने का ये रहा सिंपल सा तरीका, छात्र ऐसे करें चेक

Updated Apr 27, 2023 | 06:57 AM IST

Upresults.nic.in, UP Board Result 2023 Class 10, Class 12 Roll Number Wise on www.upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, upboardresult.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपीएमएसपी 10वीं व 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट को results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें, UPMSP Result 2023 की घोषणा आज दोपहर 1:30 बजे की गई है।

Loading ...
up board result 2023

UP Board Result 2023 Class 10, Class 12 Roll Number Wise on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपीएमएसपी द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। (UP Board 10th 12th Resultइसके लिए स्टूडेंट्स को स्कूल कोड व रोल नंबर की जरूरत होगी। 

UP Board 10th Result Direct Link | UP Board 12th Result Direct Link

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थी। परीक्षा में शामिल 58 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज एक साथ जारी किया गया है। 

UP Board 10th Result Marksheet Download Link | UP Board 12th Result Marksheet Download Link

Apr 26, 2023  |  03:25 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: मार्क्स से असंतुष्ट छात्र करा सकते हैं कॉपियों की स्क्रूटिनी


यूपी बोर्ड के रिजल्ट में मार्क्स से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अपनी कापियों कि फिर से जांच हेतु स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Apr 26, 2023  |  02:57 PM (IST)
UP Board Result 2023: आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं टॉपर प्रियांशी

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की टॉपर प्रियांशी आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।

Apr 26, 2023  |  02:31 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: कापियों की फिर से जांच के लिए भर सकते हैं स्क्रूटिनी फॉर्म

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी कापियों की फिर से जांच के लिए स्क्रूटिनी फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म यूपी बोर्ड कीआधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। 

Apr 26, 2023  |  02:13 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड के इन छात्रों को माना जाएगा फेल

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में 2 विषय से ज्यादा में फेल होने वाले छात्रों को फेल ही माना जाएगा। ऐसे छात्रों को दोबारा एक ही कक्षा में पढ़ना होगा। 

Apr 26, 2023  |  01:48 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 19 मई है स्क्रूटिनी की आखिरी तारीख


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की स्क्रूटिनी के लिए आखिरी तारीख 19 मई, 2023 निर्धारित की गई है।

Apr 26, 2023  |  01:18 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 2 विषय में फेल होने वाले छात्र दे सकेंगे कंपार्टमेंट एग्जाम

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 2 विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकेंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन रिजल्ट के बाद जारी कर दिया गया है।

Apr 26, 2023  |  12:53 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: सीएम योगी ने पास होने वाले सभी छात्रों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ हैं। मां सरस्वती की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है। साथ ही कहा कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर तथा जनपद स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
 

Apr 26, 2023  |  12:28 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड ने तोड़ा 100 साल का रिकॉर्ड

 महज 67 दिनों में यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित करके 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जारी नतीजों में हाईस्कूल के 89.78 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 75.12 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। 
 

Apr 26, 2023  |  12:07 PM (IST)
UP Board Class 10th, 12th Result 2023 LIVE- यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इन लोगों ने किया टॉप

UP Board Class 10th, 12th Result 2023 LIVE- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर जिले की प्रियांशी सोनी 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष पायदान पर रही, जबकि कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिश्कत नूर दोनों ही 97.83 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे पायदान पर रहे।  मथुरा के कृष्ण झा, पीलीभीत के अर्पित गंगवार और सुल्तानपुर की श्रेयशी सिंह 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे पायदान पर रहे।

Apr 26, 2023  |  11:50 AM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: सीबीएसई से पहले जारी हुआ यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की परीक्षा सीबीएसई के 1 दिन बाद 16 फरवरी से शुरू हुई थी लेकिन यूपी बोर्ड का रिजल्ट सीबीएसई से पहले जारी हुआ था, वह भी तब जब सीबीएसई की तुलना में यूपी बोर्ड में कई गुना छात्र हैं।
 

Apr 26, 2023  |  10:49 AM (IST)
UP Board 10th Result 2023: देखें पिछले साल का डाटा, कितना रहा पासिंग पर्सेंटेज

वर्ष 2018 में 75.16%
2019 में 80.06%
2020 में 83%
2021 में 99.53%
2022 में 88.18%

Apr 26, 2023  |  10:05 AM (IST)
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023: डिजिलॉकर के जरिए ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे कल 25 अप्रेल को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक के साथ, छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से भी परिणाम देख सकेंगे। बताते चलें इन रिजल्ट को upresults.nic.in पर से भी देखा जा सकता है।

Apr 26, 2023  |  09:26 AM (IST)
upresults.nic.in और upmsp.edu.in से देखें मार्कशीट 

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा परिणाम लिंक को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर एक्टिव किया गया है। उम्मीदवारों को कक्षा 10 उत्तर प्रदेश परिणाम 2023 देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करने की आवश्यकता है।

Apr 26, 2023  |  08:33 AM (IST)
Up Board Result Live - 89.78% गया 10वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड परिणाम 2023 (UP Board results 2023): 89.78% उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की
हाईस्कूल की परीक्षा में 89.85% रेगुलर और 66.47% प्राइवेट स्टूडेंट्स पास हुए हैं। नतीजतन, सभी हाई स्कूल के छात्रों के लिए कुल उत्तीर्ण दर 89.78% थी।

Apr 26, 2023  |  08:06 AM (IST)
UPMSP ने जारी किया यूपी बोर्ड का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रेल को 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिए। इन रिजल्ट्स् को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in से देखा जा सकता है।

Apr 26, 2023  |  07:29 AM (IST)
10वीं में प्रियांसी सोनी और 12वीं में शुभ छापरा ने किया टॉप

हाईस्कूल में सीतापुर की प्रियांसी सोनी ने 600 में 590 अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, इंटर में महोबा के शुभ छापरा 500 में 489 अंक के साथ शीर्ष पर रहे हैं।

Apr 26, 2023  |  07:08 AM (IST)
सीबीएसई से पहले जारी हुआ यूपी बोर्ड का रिजल्ट


यूपी बोर्ड की परीक्षा सीबीएसई के 1 दिन बाद 16 फरवरी से शुरू हुई थी लेकिन यूपी बोर्ड का रिजल्ट सीबीएसई से पहले जारी हुआ था, वह भी तब जब सीबीएसई की तुलना में यूपी बोर्ड में कई गुना छात्र हैं।

Chandrayaan 3