लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • UP Police SI Result 2021 Date Sarkari Result 2022 LIVE UPDATES UPPRPB UP Police SI Result soon uppbpb gov in
Live Blog

UP Police SI Result 2021: यूपी पुलिस एसआई रिजल्‍ट में जानिए कितने उम्‍मीदवार हुए चयनित, ऐसे करें चेक

Updated Apr 17, 2022 | 06:06 PM IST

UP Police SI Result 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आखिरकार एसआई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिये 9,534 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाने वाली है। इस दौरान सिविल पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 9,027 पद, प्लाटून कमांडर के रूप में 484 और फायर सब-स्टेशन अधिकारियों के 23 पद भरे जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती बोर्ड को सब-इंस्पेक्टर के 9,534 पदों के लिए 12.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए

Loading ...
यूपी पुलिस एसआई भर्ती से जुड़ा हर अपडेट

UP Police SI Result Key 2021: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का परिणाम uppbp.gov.in पर जारी किया गया है। हालांकि इस परीक्षा की फाइनल आंसर की और कटऑफ भी 14 अप्रेल को जारी कर दिए गए। यूपीपीबीपी ने उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन समेत अन्य पदों पर 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, 36,170 उम्मीदवारों को 25 अप्रैल से अपने दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परीक्षण के लिए आने के लिए कहा गया है। उन्हें मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

UP Police SI Result 2022 Declared LIVE: Check Cut-off and marks here

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है, और सबसे तेज नतीजे यहां दिए गए हैं। अब चूंकि परिणाम जारी हो गया है परीक्षार्थियों को शारीरिक पात्रता परीक्षा में भाग लेना होगा। बत दें, फिजिकल टेस्ट के लिए भी आधिकारिक जानकारी साझा कर दी गई है।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification here

Apr 16, 2022  |  12:22 PM (IST)
Sarkari Result Live - जानिए कब हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक तीन पालियों में यानी सुबह 9 बजे से 11 बजे, दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
 

Apr 16, 2022  |  11:35 AM (IST)
Sarkari Result Live - जानिए कितने सवाल बदले गए

यूपीपीआरपीबी ने रिजल्‍ट से पहले 14 अप्रैल 2022 को परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी। जिसके तहत 59 सवालों को बदला गया था।  

Apr 16, 2022  |  10:39 AM (IST)
Sarkari Result Live - तीन चरणों में हुई थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 3 चरणों में किया गया था। जिसके तहत पहले फेज की परीक्षा 12 से 17 नवंबर 2021,  दूसरे फेज की 20 से 25 नवंबर 2021 और तीसरे की 27 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार लंबे समय से अपने रिजल्‍ट की प्रतीक्षा कर रहे थे। आखिरकार उनका ये इंतजार खत्‍म हो गया है।

Apr 16, 2022  |  09:58 AM (IST)
Sarkari Result Live - जानिए कितने उम्‍मीदवार हुए चयनित

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें कुल 36170 उम्‍मीदवारों ने परीक्षा में क्‍वालिफाई किया है। पदों के लिए चयनित उम्‍मीदवारों में महिलाओं की संख्‍या ज्‍यादा है। 

Apr 16, 2022  |  09:08 AM (IST)
Sarkari Result Live - जानिए कितने पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी हो चुका है। इस अभ‍ियान के जरिए बोर्ड 9534 एसआई पदों पर न‍ियुक्‍त‍ियां करेगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं। 

Apr 16, 2022  |  07:36 AM (IST)
Sarkari Result Live - जल्‍द शुरू होगा अगला राउंड

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी हो चुका है। अब अगला राउंड डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन और पीएसटी का होगा। यह अलग अलग जोन के आधार पर आयोजित किए जाएंगे।  

Apr 16, 2022  |  06:59 AM (IST)
Sarkari Result Live - शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए योग्‍यता

पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

Apr 16, 2022  |  06:19 AM (IST)
Sarkari Result Live - 3.5 गुना उम्‍मीदवार हुए अगले राउंड के लिए चयनित

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकार‍िक वेबसाइट पर यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आंकडों के अनुसार आंकडों कुल वैकेंसी के 3.5 गुना उम्‍मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। जिनमें  महिलाओं के श्रेणी में 4 गुना उम्‍मीदवारों को पास किया गया है। 

Apr 16, 2022  |  12:01 AM (IST)
Sarkari Result Live - फिजिकल टेस्ट के लिए उम्‍मीदवार होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार योग्‍य उम्‍मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए जोनल मुख्यालय के जनपदों पर बुलाया जाएगा। ये प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होगी।  डॉक्युमेंट वैरिएफिकेशन और फिजिकल टेस्ट पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग की भी शुरुआत होगी। 

Apr 15, 2022  |  11:22 PM (IST)
Sarkari Result Live - तीन फेज में हुई थी परीक्षा

यूपी एसआई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 फेज में हुई थी। जिसके तहत पहला फेज 12 से 17 नवंबर 2021, दूसरा फेज 20 से 25 नवंबर 2021 और तीसरा फेज 27 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। 

Apr 15, 2022  |  09:31 PM (IST)
Sarkari Result Live - पीएसटी में ये उम्‍मीदवार होंगे शामिल

यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए शामिल होंगे। तारीख और जगह आदि की डिटेल्‍स की जानकारी बाद में अधिसूचना के जरिए दी जाएगी।  

Apr 15, 2022  |  08:44 PM (IST)
Sarkari Result Live - ईक्यू परसेंटाइल मेथड पर आधारित है मार्क्‍स

यूपी पुलिस एसआई ऑनलाइन लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के मार्क्स, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर ईक्यू परसेंटाइल मेथड पर दिए गए हैं। रिजल्‍ट के बाद योग्‍य उम्‍मीदवार अगले चरण में शामिल होंगे। 

Apr 15, 2022  |  08:05 PM (IST)
Sarkari Result Live - जानिए कितने अभ्‍यर्थी हुए पास

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। सूची में 36170 अभ्यर्थितों के नाम हैं। इसमें  कुल वैकेंसी के 3.5 गुना अभ्यर्थियों (महिला अभ्यर्थियों के मामले में 4 गुना अभ्यर्थियों) को पास घोषित किया गया है। 

Apr 15, 2022  |  07:32 PM (IST)
Sarkari Result Live - कट ऑफ भी जारी

यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है। अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 302.09405 रही। EWS की कटऑफ 285.56168, ओबीसी की कटऑफ 287.51425, एससी की 260.14439 और एसटी की 223.33388 रही। 

Apr 15, 2022  |  06:49 PM (IST)
Sarkari Result Live - योग्‍य उम्‍मीदवार होंगे अगले राउंड में शामिल

यूपी पुलिस एसआई रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल को दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। विस्तृत अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।

Apr 15, 2022  |  05:15 PM (IST)
Sarkari Result Live - रिजल्‍ट चेक करने की प्रक्रिया

यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक साइट uppbpb.gov.in पर जाएं
होम पेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रोल नंबर की जांच कर सकते हैं
पेज डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी रखें

Apr 15, 2022  |  04:36 PM (IST)
Sarkari Result Live - जानें कब हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस एआई परीक्षा के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने राज्य में 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2022 तक यूपी एसआई परीक्षा आयोजित की थी।

Chandrayaan 3