लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • UP Polytechnic Result 2022 JEECUP LIVE Updates download answer key cutt off check result on official website jeecup admissions nic in
Live Blog

UP Polytechnic Result 2022: जारी होने वाला है यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट, जुलाई कि इस डेट तक घोषित हो सकते हैं परिणाम

Updated Jul 12, 2022 | 04:22 PM IST

UP Polytechnic Result 2022 Date: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल 15 जुलाई तक यूपी पॉलिटेक्निक 2022 के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद (JEECUP) की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Loading ...
UP Polytechnic Result 2022 : यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2022 रिजल्ट

UP Polytechnic Result 2022 Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, परिषद ने यूपी पॉलिटेक्निक 2022 एंट्रेंस एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (JEECUP) 15 जुलाई तक यूपी पॉलिटेक्निक 2022 के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के  बाद JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट  jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे व मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। 4 जुलाई 2022 को यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2022 की प्रोविजिनल मार्कशीट जारी हो चुकी है।

UP Polytechnic Result 2022 LIVE Direct Link

बता दें इस बार उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट में प्रवेश के लिए 27 जून से 30 जून 2022 तक परीक्षाएं आयोजित की गई थी। 2,41,286 सीटों के लिए मात्र 2,18,810 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें 70 हजार 613 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में यदि सभी अभ्यर्थियों को पास मान लिया जाए तो भी हजारों की संख्या में सीट खाली रह जाएंगी। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें। साथ ही हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JEECUP Result 2022 Score Card Link

Jul 12, 2022  |  03:41 PM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार

यूपी पॉलिटेक्निट रिजल्ट 2022 को लेकर उम्मीदवारो का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है, उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड पूरी तरह से रिजल्ट जारी करने को तैयार है, अब बस आखिरी कुछ स्टेप्स बाकी हैं।

Jul 12, 2022  |  03:13 PM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: जुलाई कि इस डेट तक जारी हो सकते हैं परिणाम

उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2022 की घोषणा इसी हफ्ते की जा सकती है। फिलहाल आधिकारिक सूचना का इंतजार है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 15 जुलाई को जारी हो सकते हैं। 

Jul 12, 2022  |  02:44 PM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: रिजल्ट की डेट को लेकर जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2022 को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही जारी की जा सकती है। बीते कुछ दिनों से उम्मीदवार लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

Jul 12, 2022  |  02:14 PM (IST)
Up Polytechnic Result 2022: किस वजह से रिजल्ट में आ रही है देरी?

इस बार विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा का शेड्यूल देरी से जारी किया गया था जिस वजह से परीक्षा के साथ साथ रिजल्ट में भी देरी हो रही है। उम्मीद यही है कि रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा।

Jul 12, 2022  |  01:51 PM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें रिजल्ट

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो सकते हैं, हालांकि उन्हें सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट देखने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर ही जाएं।

Jul 12, 2022  |  12:47 PM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: इस साल 94 हजार सीटें रह जाएंगी खाली

 यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2 लाख 41 हजार 810 सीटों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। जिसके साथ ही केवल 70 हजार 613 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में यदि सभी परीक्षार्थियों को पास मान लिया जाए तो भी करीब 94 हजार सीटें खाली रह जाएंगी। 

Jul 12, 2022  |  12:16 PM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं परिणाम

यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। उम्मीद तो यही जताई जा रही है कि रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित हो जाएंगे। फिलहाल रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार सभी उम्मीदवारों को है। 

Jul 12, 2022  |  11:46 AM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: ऐसे चेक करें यूपी पॉलिटेक्निक का रिजल्ट

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 
 
- सबसे पहले उम्मीदवार JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

- अब होमपेज पर ‘UP JOINT Entrance Examination Council (POLYTECHNIC) 2022 Result’ लिंक पर क्लिक करें।

- अब अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।

- अब आपको रिजल्ट अपनी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
 

Jul 12, 2022  |  11:15 AM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: jeecup.admissions.nic.in पर चेक करें रिजल्ट

एक बार रिजल्ट यूपी पॉलिटेक्निक के परिणाम जारी हो जाने के बाद सभी छात्र ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर इन्हे चेक कर सकते हैं। 

Jul 12, 2022  |  10:43 AM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: 15 जुलाई तक जारी हो सकते हैं परिणाम

यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। 

Jul 12, 2022  |  09:45 AM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: जल्द हो सकती है रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा

यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम की डेट को लेकर फिलहाल अफवाहों का बाजार गर्म है, इस बीच सभी उम्मीदवार रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की डेट और समय जारी कर सकता है।

Jul 12, 2022  |  09:16 AM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: क्या सभी उम्मीदवार होंगे पास?

उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए कुल 2 लाख 41 हजार 810 सीटें उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं हालांकि ध्यान देने योग्य बात यह है कि इन सीटों के लिए मात्र 2 लाख 18 हजार 286 उम्मीदवारों ने ही अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 70 हजार 613 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 

Jul 12, 2022  |  08:46 AM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: जून में आयोजित हुई थी प्रवेश परीक्षा

यूपी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एंट्री के लिए उम्मीदवारों के लिए  27 जून से 30 जून 2022 तक परीक्षाएं आयोजित की गई थी। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Jul 12, 2022  |  08:17 AM (IST)
UP Polytechnic Result 2022: जल्द जारी होंगे यूपी पॉलिटेक्निक के परिणाम

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) अब जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।

Jul 12, 2022  |  07:44 AM (IST)
UP Polytechnic Result Live - इसी सप्ताह आएगी फाइनल आंसर की

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जेईईसीयूपी उत्तर कुंजी 2022 बाद में फिर से जारी की जाएगी, और इस बार यह अंतिम कुंजी होगी और उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही इसे जारी किया जाएगा। फाइनल आंसर की के लिए इस पेज पर बने रहें, यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

Jul 12, 2022  |  06:56 AM (IST)
UP Polytechnic Result Live - फाइनल आंसर की आना है बाकी

जेईईसीयूपी उत्तर कुंजी 2022 ऑनलाइन जारी की गई थी, लेकिन यह केवल प्रोविजनलन आंसर की थी, यानी अभी फाइनल आंसर की आना बाकी है। यूपी पॉलिटेक्निक उत्तर कुंजी 27 से 30 जून, 2022 तक आयोजित परीक्षा के लिए थी।
 

Jul 12, 2022  |  06:26 AM (IST)
UP Polytechnic Result Live - उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति करने का मिला था मौका

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) या जेईईसीयूपी उत्तर कुंजी 2022, 3 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन जारी की गई थी, उसके बाद से रिजल्ट को लेकर इंतजार बना हुआ है, उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति करने का भी मौका दिया गया था।

Chandrayaan 3