लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • UPTET Result 2022 Sarkari Result 2022 UPTET Final Answer Key Result updeled gov in direct link marks
Live Blog

UPTET Result 2022: यूपीटेट परीक्षा के परिणाम जारी, updeled.gov.in पर करें चेक

Updated Apr 10, 2022 | 01:40 PM IST

UPTET Result 2022, Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2021 परिणाम आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले बीते दिन UPTET 2021 अंतिम आंसर की जारी की गई थी। इससे पहले परीक्षा नियामक प्राधिकरण सचिव, उत्तर प्रदेश के ईआरए, अनिल भूषण ने यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट 8 अप्रैल, 2022 को आने की जानकारी दी थी और अब यूपीटीईटी रिजल्ट की घोषणा का इंतजार खत्म हो चुका है। यहां जानें यूपीटीईटी रिजल्ट को लेकर अपडेट।

Loading ...
यूपीटीईटी फाइनल आंसर की व रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

 UPTET Result 2022, Sarkari Result 2022 : UPTET 2021 Sarkari Result उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड, UPBEB की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपीटेट फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। 8 अप्रैल, 2022 को 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों का UPTET 2021 परिणाम देखने का इंतजार खत्म हुआ है। इससे पहले 7 अप्रैल को फाइनल आंसर की जारी हुई थी। 23 फरवरी को फाइनल आंसर की जारी होनी थी और 25 फरवरी को फाइनल रिजल्ट जारी होना था, इन रिजल्ट्स को स्थगित कर दिया गया था।

UPTET Result 2022 Declared: check marks here | UPTET Result 2022 Direct Link

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में किया गया था। प्राथमिक स्तर और माध्यमिक स्तर की UPTET परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check UPTET Result, CTET, Bank, Railway, Latest Govt Jobs Notification here

Apr 09, 2022  |  03:10 PM (IST)
UPTET Result 2021: जानिए इस वर्ष का पास प्रतिशत

इस वर्ष 28 प्रतिशत अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर और 39 प्रतिशत अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर पर उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

Apr 09, 2022  |  01:46 PM (IST)
Sarkari Result 2022 - पहले फरवरी में जारी होने थे परिणाम

इससे पहले, UPTET 2021 के परिणाम 25 फरवरी, 2022 को घोषित होने वाले थे। हालांकि, यूपी चुनाव के कारण, UPTET परिणाम 2021 को स्थगित कर दिया गया था।

Apr 09, 2022  |  01:07 PM (IST)
UPTET Result 2021: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है परिणाम

UPTET 2021 के नतीजे आ चुके हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी updeled.gov.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

Apr 09, 2022  |  11:56 AM (IST)
UPTET Result 2021: पेपर लीक के कारण दोबारा हुई थी परीक्षा

UPTET-2021 की परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। बाद में 23 जनवरी, 2022 को पेपर दोबारा कराया गया था। इसी का परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया गया।

Apr 09, 2022  |  11:25 AM (IST)
UPTET Result 2021: किन बातों पर निर्भर होता है कट ऑफ

यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्‍ट जारी हो चुका है। इसके कट ऑफ कई त‍थ्‍यों पर निर्भर करते हैं, जिनमें पेपर में हिस्‍सा लेने वाले उम्‍मीदवारों की संख्‍या, पेपर का कठिनाई स्‍तर और रिक्तियों की संख्‍या आदि। 

Apr 09, 2022  |  09:44 AM (IST)
UPTET Result 2021: रोल नंबर से देखें परिणाम

यूपीटेट रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार updeled.gov.in पर इसे चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उन्‍हें अपना रोल नंबर का उपयोग करना होगा। 

Apr 09, 2022  |  09:11 AM (IST)
UPTET Result 2021: इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

अगर उम्मीदवारों को रिजल्‍ट देखने आदि से संबंधित कोई परेशानी हो तो वे अधिकारियों से 0532-2466769, 053-2467504 या uptethelpline@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। 

Apr 09, 2022  |  08:34 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - जानिए उच्‍च प्राथमिक स्‍तर पर कितने हुए सफल

उच्च प्राथमिक स्तर के टीईटी के लिए पंजीकृत 8,73,553 आवेदकों में से 7,65,921 ने परीक्षा दी। कुल 2,16,994 (28.33 प्रतिशत) सफल प्रमाणित हुए हैं। ये अपना स्‍कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारि‍क वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

Apr 09, 2022  |  08:01 AM (IST)
UPTET Result 2021: 39 प्रतिशत हुए प्राथमिक स्‍तर में पास

यूपीटेट परीक्षा के प्राथमिक स्तर के लिए पंजीकृत 12,91,628 उम्मीदवारों में से 11,47,090 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 4,43,598 (38.67% या 39%) पास हुए हैं। 

Apr 09, 2022  |  07:22 AM (IST)
UPTET Result 2021: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है रिजल्‍ट

UPTET के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्‍मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके updeled.gov.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। 

Apr 08, 2022  |  10:52 PM (IST)
UPTET Result 2021: पेपर लीक के चलते टल गई थी परीक्षा

UPTET-2021 की परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को पहले आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। 23 जनवरी, 2022 को दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया था और परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया गया था।

Apr 08, 2022  |  10:16 PM (IST)
UPTET Result 2022: मिलेगा प्रमाण पत्र

यूपीटीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जो ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। पहले इसकी वैलिडिटी सात साल तक के लिए होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर आजीवन कर दिया गया है।

Apr 08, 2022  |  09:36 PM (IST)
UPTET Result 2021: श्रेणीवार न्‍यूनतम कट ऑफ

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

Apr 08, 2022  |  09:15 PM (IST)
UPTET Sarkari Result Cut Off: यूपीटीईटी 2021 कटऑफ

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

Apr 08, 2022  |  09:05 PM (IST)
UPTET Result 2021: हेल्पलाइन का डिटेल्स

अगर उम्मीदवारों को वेबसाइट पर चेक करते समय UPTET परिणाम 2022 प्राप्त करने में कोई परेशानी आती है, तो वह नीचे दिए गए हेल्प लाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

यूपी टीईटी हेल्पलाइन नंबर: 0532-2466769/2466769
यूपी टीईटी ईमेल: uptethelpline@gmail.com

Apr 08, 2022  |  07:38 PM (IST)
UPTET Result 2022: यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?

UPTET पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को जमा करना पड़ सकता है।
- उनके UPTET एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड की कॉपी देखें।
- फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी।
- विशेष आरक्षण और जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो, तो इनकी मदद से यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Apr 08, 2022  |  07:17 PM (IST)
How to download UPTET Result: ऐसे डाउनलोड करें यूपीटेट रिजल्ट

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: यूपीटीईटी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर क्लिक करके पेज पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, 'यूपीटीईटी परिणाम 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: UPTET 2021 स्कोरकार्ड स्वचालित रूप से स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: इसे भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए डाउनलोड करें और सहेजें।

Chandrayaan 3