लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • UPTET Result 2022 Sarkari Result 2022 Updates UPTET Cut Off Direct link updeled gov in check roll number wise
Live Blog

UPTET Result 2022: यहां चेक करें यूपीटीईटी परीक्षा के परिणाम, जानें यूपीटेट रिजल्ट के महत्वपूर्ण आंकड़े

Updated Apr 11, 2022 | 05:17 PM IST

UPTET Result 2022, Sarkari Result 2022: UPBEB ने यूपीटेट 2021 रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें, बोर्ड ने कल फाइनल आंसर की जारी की थी। अब चूंकि यूपीटेट रिजल्ट 2021 जारी हो गया है आप updeled.gov.in से स्कोरकार्ड देख सकते हैं। हालांकि इस पेज पर भी आपको यूपीटेट रिजल्ट 2021 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। यदि आपने भी 23 जनवरी, 2022 को यूपीटेट परीक्षा दी थी, तो क्रेडेंशियल साथ रखें और रिजल्ट चेक करें

Loading ...
Uptet result kaise dekhen: यूपीटेट रिजल्ट जारी होने का समय व डायरेक्ट लिंक

UPTET Result 2022, Sarkari Result 2022: परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) परिणाम 2021-22 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार, जो यूपी टीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - updeled.gov.in पर देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें लॉगिन करने की जरूरत होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने 23 जनवरी, 2022 को राज्य भर में UPTET-2021 का आयोजन किया था।

UPTET Result 2022 declared Check marks here

पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग अलग लिंक जारी किया गया है, आप इस पेज से चेक कर सकते हैं। प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। राज्य में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09%) शामिल हुए थे।

UPTET Result 2022 Direct Link: Check scorecard here

Apr 10, 2022  |  01:35 PM (IST)
UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अपडेट

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी प्राथमिक स्तर के लिए कुल 10,73,302 उम्मीदवारों (83.1 प्रतिशत) ने परीक्षा दी और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए। यूपीटीईटी का रिजल्ट बीते दिन 8 अप्रैल को जारी हुआ था।

Apr 10, 2022  |  12:36 PM (IST)
UPTET Result 2022: यूपीटीईटी परीक्षा रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार

कुल मिलाकर 21,65,179 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,91,627 प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए थे। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2021 23 जनवरी को आयोजित किया गया था।

Apr 10, 2022  |  12:06 PM (IST)
Sarkari Result 2022: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक भर्ती

नीचे बताए उच्च प्राथमिक स्तर के टीईटी के लिए, रजिस्टर्ड 8,73,553 उम्मीदवारों में से 7,65,921 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2,16,994 (28.33 या 28%) पास घोषित किए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर कुल मिलाकर 4,43,598 (38.7 या 39 प्रतिशत) पास हुए हैं।

Apr 10, 2022  |  11:25 AM (IST)
UPTET Exam Result 2022: क्या कहते हैं आंकड़े?

यूपीटीईटी प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए कुल 12,91,628 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि कुल 11,47,090 परीक्षा में शामिल हुए। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि, यूपीटेट की परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी।

Apr 10, 2022  |  10:53 AM (IST)
UPTET Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रिजल्ट घोषित

यूपीटीईटी परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2021 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 को घोषित कर दिए गए हैं।

Apr 10, 2022  |  12:04 AM (IST)
UPTET Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम

UPTET 2021 Result: यूपीटीईटी परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटेट 2021 परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 8 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं।

Apr 09, 2022  |  11:06 PM (IST)
UPTET Result: रिजल्ट के बाद क्रैश हुई थी साइट

सचिव ईआरए, अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि कुल मिलाकर, 39 प्रतिशत उम्मीदवार ने प्राथमिक स्तर की टीईटी पास की है जबकि 28 प्रतिशत ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा पास की है। लाखों उम्मीदवार अभी भी अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएं हैं, क्योंकि परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई थी।

Apr 09, 2022  |  09:10 PM (IST)
UPTET Result को लेकर उम्मीदवारों के सवाल

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के अलावा उम्मीदवार सोशल ट्वीट कर अन्य उम्मीदवारों से रिजल्ट खुलने की बात पूछ रहे हैं। यूपीटीईटी जानने में असमर्थ उम्मीदवार परेशान और कनफ्यूज हैं। कुछ उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या बताई है।

Apr 09, 2022  |  08:00 PM (IST)
UPTET Result Website: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वेबसाइट

यूपीटीईटी परिणाम 2022 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जा सकते हैं।

Apr 09, 2022  |  06:50 PM (IST)
UPTET Results 2022: आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपडेट

एमपी बोर्ड के उम्मीदवार अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए updeled.gov.in पर जा सकते हैं। यूपीटीईटी परिणाम 2022, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। एक पेपर लीक के बाद, परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दी गई और 23 जनवरी, 2022 के लिए पुनर्निर्धारित की गई।

Apr 09, 2022  |  05:36 PM (IST)
UPTET Result: रिजल्ट से पहले जारी हो चुकी है आंसर की

UPTET 2021 23 जनवरी को आयोजित किया गया था। कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,91,627 प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए थे। UPTET 2022 फाइनल आंसर की 7 अप्रैल को जारी की गई थी।

Apr 09, 2022  |  05:07 PM (IST)
UP Exam 2022: यूपी शिक्षक भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को लेकर पात्रता परीक्षा इस साल जनवरी में आयोजित की गई थी। राज्य चुनावों में देरी के बाद, आखिरकार 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं।

Apr 09, 2022  |  03:57 PM (IST)
UPTET result LIVE - मार्कशीट में होंगे ये विवरण

उम्मीदवार का नाम
पंजीकरण संख्या
लिंग
जन्म की तारीख
माता - पिता का नाम
योग्यता अंक
श्रेणी
कुल मार्क
विषयवार अंक

Apr 09, 2022  |  03:09 PM (IST)
UPTET result LIVE - ऐसे चेक करें कट ऑफ

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

Apr 09, 2022  |  02:24 PM (IST)
Sarkari Result 2022 - अंतिम उत्‍तर कुंजी भी हो चुकी है जारी

UPTET 2021 के लिए अंतिम कुंजी उत्तर 7 अप्रैल, 2022 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को हुआ था।

Apr 09, 2022  |  01:44 PM (IST)
UPTET result LIVE - इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

जिन उम्मीदवारों के पास UTET 2021 के संबंध में कोई प्रश्न हैं, वे 0532-2466769, 053-2467504 पर कॉल कर सकते हैं या uptethelpline@gmail.com पर अपने प्रश्न ईमेल कर सकते हैं।

Apr 09, 2022  |  01:06 PM (IST)
UPTET result LIVE - पास होने वालों की संख्‍या

यूपीटेट 2021 परीक्षा परिणाम के तहत  28 प्रतिशत अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर और 39 प्रतिशत अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर में उत्तीर्ण हुए हैं। बताया जाता है कि ये अभी तक पास होने वाले उम्‍मीदवारों की संख्‍या का सबसे ज्‍यादा है। 

Chandrayaan 3