लाइव टीवी

BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई, सरोजनी नगर से दयाशंकर सिंह को मिल सकता है टिकट

Updated Jan 25, 2022 | 21:52 IST

BJP Possible Candidate List for UP Election 2022: बीजेपी की संभावित लिस्ट सामने आई है। प्रयागराज पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह, लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी और सरोजनी नगर से दयाशंकर सिंह को टिकट मिल सकता है।

Loading ...
बीजेपी के संभावित उम्मीदवार

BJP Possible Candidates List 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 2 सूची जारी कर दी हैं। पहली लिस्ट में 107 नामों की घोषणा की गई थी, जबकि दूसरी लिस्ट में 85 नामों पर मुहर लगी। अब बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है। इसके अनुसार, प्रयागराज पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह को लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी और सरोजनी नगर से दयाशंकर सिंह को टिकट मिल सकता है। पडरौना से कांग्रेस से आए आरपीएन सिंह को टिकट दिया जा सकता है।

सिद्धार्थनाथ सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में उन्होंने इलाहाबाद पश्चिम से ही चुनाव जीता था। संभावना है कि इस बार भी उन्हीं को टिकट दिया जाए। 

वहीं लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से योगी आदित्यनाथ सरकार में महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह दोनों टिकट की दौड़ में हैं। स्वाति सिंह मौजूदा विधायक हैं। माना जा रहा है कि पार्टी इस बार दयाशंकर सिंह को टिकट दे सकती है।

  • महराजगंज सदर- जय मंगल कनौजिया
  • पनेरा- ज्ञानेंद्र सिंह
  • खजनी-संत प्रसाद
  • चौरी चौरा- संगीता यादव
  • बांसगांव- विमलेश पासवान
  • खड्डा- जटाशंकर त्रिपाठी
  • फाजिल नगर- गंगा कुशवाहा
  • हाटा-पवन केडिया
  • कुशीनगर- रजनीकांत मनी त्रिपाठी
  • सिकंदरपुर- संजय यादव 
  • मोहम्मदाबाद विधानसभा- अलका राय 
  • बैरिया- सुरेंद्र सिंह 
  • बलिया सदर- आनन्द स्वरूप
  • गाजीपुर सदर- संगीता बलवंत 
  • मधुबन- उत्पल राय 
  • चायल- संजय गुप्ता
  • मंझनपुर- लाल बहादुर
  • प्रयागराज उत्तरी- हर्ष वर्धन बाजपेयी
  • प्रयागराज दक्षिणी- नंदगोपाल
  • प्रयागराज पश्चिमी- सिद्धार्थ नाथ सिंह
  • करछना- नीलम करवरिया
  • मानिकपुर- आनन्द शुक्ला
  • फेफना विधानसभा- उपेंद्र तिवारी 
  • पडरौना- आरपीएन सिंह
  • घोषी- रामविलास (बिहार राज्यपाल फागू चौहान के बेटे है) 
  • सुल्तानपुर सदर- राजेश्वर सिंह
  • लंभुआ- देवमनी द्विवेदी
  • फरेंदा- बजरंग बहादुर सिंह
  • नौतनवा- अमन मणि त्रिपाठी (निषाद पार्टी)
  • सिसवा- प्रेम सागर पटेल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा नेतृत्व ने राज्य में सात चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए शेष उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को राजधानी में बैठक की। पार्टी 197 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। शेष नामों की घोषणा मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद की जाएगी। भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रही है। बीजेपी 403 सदस्यीय विधानसभा में लगभग 380 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।

UP BJP Candidates List 2022: बीजेपी ने अब तक इतने उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा, देखें पूरी लिस्ट