लाइव टीवी

UP Assembly Elections 2022: टिकट के लिए कांग्रेस में रिश्वतखोरी,कार्यकर्ता का गंभीर आरोप

Updated Jan 15, 2022 | 07:59 IST

कांग्रेस पार्टी, यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की बात करती है। लेकिन पार्टी की एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जब उसने टिकट की मांग की तो उससे रिश्वत मांगी गई।

Loading ...
UP Assembly Elections 2022: टिकट के लिए कांग्रेस में रिश्वतखोरी,कार्यकर्ता ने लगाया आरोप
मुख्य बातें
  • कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका मौर्य ने टिकट के लिए रिश्वत का आरोप लगाया
  • रिश्वतखोरी के आरोप पर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं
  • कांग्रेस ने 40 फीसद महिलाओं को देने का किया है वादा, पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को मिली जगह

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले में एक थाने में बीएसपी के नेता पहुंचे और फूट फूट कर रोने लगे। उनका आरोप था कि टिकट पाने के लिए उन्होंने पानी की तरह पैसे बहाए, होर्डिंग और पोस्टर लगवाए, उन्हें टिकट देने का वादा किया गया था। लेकिन अब टिकट किसी और को दे दिया गया है। कुछ ऐसा ही आरोप कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रियंका मौर्या ने लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो उनका टिकट काट दिया गया। 

टिकट के लिए रिश्वत की मांग
प्रियंका मौर्य का कहना है कि वो जीवन भर पार्टी के लिए संघर्ष करती रहीं। पार्टी के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं पर खरी उतरीं। लेकिन टिकट उस शख्स को दिया गया है जिसने महज एक महीने पहले पार्टी ज्वाइन की है। वो कहती हैं कि जिस किसी काम की जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से उन्हें दी गई उसे ईमानदारी से पूरी की उसका सिला यह मिला। वो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को संदेश भेजना चाहती हैं कि जमीन पर क्या कुछ हो रहा है। 
कांग्रेस की पहली सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को जगह, प्रियंका गांधी के 40 फीसद वादे में इन महिलाओं को भी मिला टिकट
लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन से पीड़ित कार्यकर्ता का रिश्ता
प्रियंका मौर्य के मुताबिक है कि उन्हें एक अज्ञात शख्स की तरफ से फोन आया कि टिकट हासिल करने के लिए पैसे देने होंगे जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उन्हें इस बात का दुख है कि इतनी मेहनत करने के बाद इस तरह के दिन देखने पड़ रहे हैं। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन में उनके चेहरे का इस्तेमाल किया गया है। उनके आरोपों पर फिलहाल कांग्रेस के किसी नेता की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि कांग्रेस ने यूपी में 40 फीसज टिकट महिलाओं को देने का फैसला किया है। पहली सूची में 125 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है।