लाइव टीवी

Goa BJP Candidates List 2022: सांकेलिम से प्रमोद सावंत लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें पूरी लिस्ट

Updated Jan 20, 2022 | 15:09 IST

BJP Candidate List for Goa Election 2022 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 34 सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

Loading ...
Goa BJP Candidates List 2022: सांकेलिम से प्रमोद सावंत लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें पूरी लिस्ट

BJP Candidates List for UP Election 2022: गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने गोवा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर की सीट भी शामिल है, जो मडगांव से चुनाव लड़ेंगे। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम से चुनाव लड़ेंगे। पंजिम से मनोहर पर्रिकर के बेटे को टिकट ना देने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पंजिम से मौजूदा विधायक को टिकट दिया गया है...उत्पल पर्रिकर (गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे) और उनका परिवार हमारा परिवार है। हमने उसे 2 और विकल्प दिए लेकिन उसने पहले एक, दूसरे विकल्प पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। हमें लगता है कि उसे सहमत होना चाहिए।

34 उम्मीदवारों की सूची

सांकेलिम प्रमोद सावंत(सीएम)
मडगांव मनोहर अजगांवकर( डिप्टी सीएम
पोरिम दिव्या राणे
पंजिम अतानासियो मोनसेरेट
मंद्रेम दयानंद रघुनाथ सोपले
पेमेन एससी प्रवीन प्रभाकर अरतेकर
तिविम नीलकांत रामनाथ हरलामकर
मापुसा जोसुआ पीटर डिसुजा
सिसलिम दयानंद रायू मंड्रेकर
सालिगाव जयेश विद्याधर सलगांवकर
पर्वोरिम रिचन अशोक खरुए
अल्डोना जियॉन जॉन इ सुजा टिस्ला
तालेजगांव जैनिफर मोंसरेट
सेंट आंड्रे फ्रांसिस्को शेरिया
माएम परमेंद्र विष्णु सेतु
वालपेई विश्वजीत प्रताप सिंह राणे
पिरोई गोविंद शेपू गाउडे
पोंडा रवि सीताराम नाइक
शिरोडा सुभाष अंकुश शिरोडकर
मारकैम सुदेश भिनगी
मामूगाव मिलिंड सगुन नाइक
वास्को डी गामा कृष्णा विशंभर सालकर
डाबोलिम माउवो होलेंद्रो गोडिन्हो
नुवेम डेतला विष्णु बोरकर
फातरोडा दामोदर गजानन नाइक
बेनाउलिम दामोदर नारायण बांधोकर
नावेलिम उल्लास यशवंत टुनेकर
कनकोलिम क्लाफेसियो दियास
वेलिम सेवियो रोड्रिग्यू
क्वापेम चंद्रकांत रघु कावेलकर
करचोरेम निलेश जोआव काब्रेल
सनवोर्डम गणेश गावकर
सैंगुएम सुभाष फल देसाई
कनाकोना रमेश बोंबो तावडकर

दिव्या राणे (बीजेपी) मंत्री विश्वजीत राणे की पत्नी हैं। वह अपने ससुर और पोरीम से 4 बार के सीएम प्रतापसिंह राणे (कांग्रेस) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। प्रताप लगभग 50 वर्षों से अपराजित हैं... हाल ही में बीजेपी ने उन्हें आजीवन कैबिनेट का दर्जा देने का फैसला किया...गोवा में 14 फरवरी को चुनाव है, बता दें कि नतीजे 10 मार्च को जारी किए जाएंगे।