लाइव टीवी

यूपी की सबसे हॉट सीट गोरखपुद सदर, BJP ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बनाया अपना उम्मीदवार

Updated Jan 15, 2022 | 17:22 IST

Gorakhpur Sadar Seat : गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की नौ सीटें आती हैं। ये नौ सीटें हैं- कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहरी, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, चौरी चौरा, खजनी, बांसगांव और चिल्लूपार। 

Loading ...
गोरखपुर शहरी सीट पर BJP ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बनाया अपना उम्मीदवार।

Gorakhpur sadar assembly election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) में गोरखपुर सदर (Gorakhpur sadar) सीट राज्य की सबसे हॉट सीट बन गई है। इस सीट से राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भाजपा के उम्मीदवार होंगे। परंपरागत रूप से यह सीट भाजपा के पास रही है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की नौ सीटें आती हैं, उनमें से एक गोरखपुर सदर सीट भी है। गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 तक गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं। अब एक बार फिर वह चुनावी मैदान में हैं। इस सीट मुकाबला एकतरफा होगा या समाजवादी पार्टी (सपा) भाजपा उम्मीदवार योगी को टक्कर दे पाएगी, यह देखने वाली बात होगी। 

गोरखपुर शहरी सीट पर है भाजपा का कब्जा
गोरखपुर सदर की निर्वाचन संख्या 332 है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर पांच महिलाओं सहित कुल 26 नामांकन दाखिल हुए थे जिनमें से तीन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए। वहीं, 21 उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए। पिछले चुनाव में यह कुल मतदाता 219439 थे। इस चुनाव में यहां 51.12 प्रतिशत मतदा हुआ। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार राधा मोहन दास अग्रवाल विजयी हुए। अग्रवाल ने कांग्रेस के उम्मदीवार राणा राहुल सिंह को हराया। अग्रवाल को 122221 वोट मिले जबकि राणा को 61491 वोट हासिल हुए। भाजपा उम्मदीवार अग्रवाल ने राणा को 60730 वोटों से हराया। 

UP BJP Candidates List 2022: पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

2012 में भी इस सीट पर भाजपा जीती
इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एक महिला सहित 33 नामांकन दाखिल हुए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए। चुनाव में 29 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 2012 में इस सीट पर कुल मतदाता 164984 थे। चुनाव में इस सीट पर 46.19 प्रतिशत मतदान हुआ। गोरखपुर शहरी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार राधा मोहन दास अग्रवाल विजयी हुए। अग्रवाल ने सपा की प्रत्याशी राज कुमारी देवी को हराया। इस चुनाव में अग्रवाल को 81148 वोट मिले जबकि राज कुमारी को 33694 वोट मिले। अग्रवाल ने राज कुमारी को 47454 वोटों से हराया। 

SP-RLD Candidates List 2022: सपा-RLD ने मिलकर जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की नौ सीटें आती हैं। ये नौ सीटें हैं- कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहरी, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, चौरी चौरा, खजनी, बांसगांव और चिल्लूपार।