लाइव टीवी

तौकीर रजा का समर्थन लेने पर BJP के निशाने पर आई कांग्रेस, पात्रा-पूनावाला ने शेयर किया पुराना वीडियो

Updated Jan 18, 2022 | 12:11 IST

Ittehad-e-Millat Council : इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल की ओर से समर्थन दिए जाने पर भाजपा नेता एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पात्रा ने पूछा है कि क्या वह कट्टरपंथी संगठनों का हिस्सा बन गई है?

Loading ...
मुख्य बातें
  • इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल ने विस चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दिया है
  • काउंसिल के प्रमुख तौकीर रजा ने लखनऊ में कांग्रेस का किया गुणगान
  • रजा ने कहा कि कांग्रेस ही देश में शांति कायम कर सकती है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल का साथ मिला है। काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने यूपी सहित चुनाव का सामना कर रहे सभी पांच राज्यों में कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया है। बरेलवी मसलक के मुसलमानों पर इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल का अच्छा-खास प्रभाव माना जाता है। बता दें कि काउंसिल यूपी की एक क्षेत्रीय पार्टी है। रजा सोमवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पेश हुए और उसे समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष में अखिलेश यादव को एक गैर जिम्मेदार नेता बताया। कांग्रेस को समर्थन दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं।   

अजय कुमार लल्लू ने धन्यवाद दिया
कांग्रेस को समर्थन दिए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रजा को धन्यवाद दिया है। सोमवार को कांग्रेस को समर्थन देने वाले रजा साल 2012 में सपा का समर्थन कर चुके हैं। लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रजा ने कहा, 'राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही देश और पांच राज्यों में शांति एवं सद्भाव कायम किया जा सकता है।'

'अखिलेश यादव जिस अहंकार से ग्रस्त हैं'
रजा ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'अखिलेश यादव जिस अहंकार से ग्रस्त हैं और मुस्लिम नेतृत्व को किनारे लगाकर और भाजपा से हाथ मिलाकर समाजवादी पार्टी का झण्डा बुलन्द करने चले हैं, उनका सपना कभी साकार नहीं होगा। पूर्व में भी उन्हीं की सरकारों के समय मुस्लिम समाज ने स्वयं को सबसे ज्यादा ठगा हुआ महसूस किया है।'

भाजपा के निशाने पर कांग्रेस
इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल की ओर से समर्थन दिए जाने पर भाजपा नेता एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पात्रा ने पूछा है कि क्या वह कट्टरपंथी संगठनों का हिस्सा बन गई है? पात्रा ने तौकीर राज का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने भी रजा का एक पुरानी वीडियो शेयर काउंसिल को 'नफरत' फैलाने वाला बताया है।