लाइव टीवी

Kunda, Fazilnagar, Rampur, Raibareli Sadar Election Result 2022: राजा भैया, अदिति सिंह, आजम खान जीते, स्वामी प्रसाद मौर्या हारे

Updated Mar 10, 2022 | 18:14 IST

Kunda, Fazilnagar, Rampur, Raibareli Sadar Election Result 2022 (कुंडा-फाजिलनगर-रामपुर, रायबरेली विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): कुंडा सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, रामपुर से आजमखान, रायबरेली सदर से अदिति सिंह और फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्या चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई।

Loading ...
राजा भैया कुंडा
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में सात चरण के मतदान के बाद आज हो रही है मतगणना
  • राजा भैया और आजम खान की सीटों के चुनावी परिणाम का है सबको बेसब्री से इंतजार
  • कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह और भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या की सीटों पर भी है सबकी नजर

Kunda, Fazilnagar, Rampur, Raibareli Sadar Election Result 2022 (कुंडा, फाजिलनगर, रामपुर, रायबरेली विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सात चरणों में हुए मतदान के नतीजे सामने आ रहे हैं। यहां हम आपको कुंडा, फाजिलनगर, रामपुप और रायबरेली की सीटों पर मतगणना का हाल बता रहे हैं। कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 29011 वोटों से विजयी पताका फहराई। रायबरेली से अदिति सिंह ने 7862 मतों से जीती हैं। फाजिलनगर से चुनाव लड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या को 26 हजार से अधिक वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा है। रामपुर से आजम खान ने 71549 मतों से जीत हासिल की है।

Uttar Pradesh Election Result 2022 LIVE: रुझानों में सपा से काफी आगे निकली बीजेपी, बीएसपी-कांग्रेस 10 सीट के अंदर

क्रम संख्या उम्मीदवार सीट पार्टी स्थिति (आगे या पीछे
1 रघुराज प्रताप सिंह कुंडा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी  जीते
2 अदिति सिंह रायबरेली भारतीय जनता पार्टी  जीतीं
3 स्वामी प्रसाद मौर्या फाजिलनगर समाजवादी पार्टी  हारे
4 आजम खान रामपुर समाजवादी पार्टी  जीते


कुंडा: 
प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से पूर्व मंत्री और राजपूत नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चुनावी मैदान में थे। यह सीट ऐसी है जिसपर किसी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार राजभैया चुनौती नहीं दे पाता है। 1993 से उनका इस सीट पर लगातार कब्जा है। राजभैया इस बार अपनी नई पार्टी जनसत्ता दल लोकक्रांति के चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में खे। 

रायबरेली सदर:
रायबरेली सदर सीट से भाजपा की अदिति सिंह चुनावी मैदान में हैं। वो चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्हें चुनावी मैदान मे ंचुनौती कांग्रेस के डॉ मनीष चौहान और सपा के राम प्रताप यादव चुनौती दे रहे हैं। वहीं बसपा उम्मीदवार मोहम्मद अशरफ भी मैदान में हैं। साल 2017 में इस सीट से 89,163 वोट के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। 

स्वामीप्रसाद मौर्या:
चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था और वो फाजिलनगर सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फाजिल नगर सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्या का भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाह, कांग्रेस उम्मीदवार सुनील मनोज सिंह और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद इलियास चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्या को कड़ी चुनौती मिल रही है। उन्हें पहले कुशीनगर की पडरौना सीट से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन बाद में उनकी सीट बदल दी गई। 

रामपुर:  
जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान चुनावी मैदान में हैं। उन्हें इस सीट पर भाजपा के आकाश सक्सेना, कांग्रेस के काजिम अली खान और बसपा के सदाकत हुसैन चुनौती दे रहे हैं। आजम खान इस सीट से नौ बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वो रिकॉर्ड दसवीं पार इस सीट से निर्वाचित होने के लिए चुनावी मैदान में हैं। उन्हें जेल के अंदर रहते हुए भी किसी उम्मीदवार के लिए मात दे पाना आसान नहीं होगा।