लाइव टीवी

Manipur, Goa Election Result 2022 Date, Time: जानें कब आएंगे मणिपुर-गोवा चुनाव नतीजे, ऐसे करें चेक

Updated Mar 09, 2022 | 11:25 IST

Manipur, Goa Election Result 2022 Date, Time: गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आएंगे। वोटों की गिनती (Counting of Votes) सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके बाद सीटों के रुझान आने शुरू होंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
10 मार्च को आएंगे गोवा-मणिपुर के चुनाव रिजल्ट।
मुख्य बातें
  • गोवा में विधानसभा की 40 सीटों, मणिपर की 60 सीटों के आएंगे रिजल्ट
  • एग्जिट पोल की मानें तो गोवा में इस बार त्रिशंकु विस की स्थिति बन सकती है
  • मणिपुर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सरकार बना सकती है

मणिपुर में विधानसभा (Manipur Assembly Elections 2022) की 60 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। जबकि गोवा में विधानसभा (Goa Assembly Elections 2022) की सीटों के लिए 14 फरवरी को वोटिंग हुई। इन दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। गुरुवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती (Counting of votes) शुरू हो जाएगी और इसके बाद सीटों के रुझान आने शुरू होंगे। फिर कुछ समय बाद ये रुझान नतीजों में बदलने शुरू होंगे। सभी लोगों में इन दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे जानने की उत्सुकता बनी हुई है। एग्जिट बोल (Exit Poll) की मानें तो गोवा में इस बार त्रिशंकु विधानसभा बन सकती है जबकि मणिपुर में भाजपा की सरकार बन सकती है।   

जानें कब आएंगे गोवा-मणिपुर के रिजल्ट

गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी और इसके बाद रझान आने शुरू होंगे।

यहां देख सकते हैं मतगणना से जुड़े ताजा अपडेट्स

मणिपुर एवं गोवा चुनाव नतीजों से जुड़ी हर ताजा जानकारी आपको (Election Commission Of India) की वेबसाइट पर मिलेगी। यहां आप विधानसभा सीट, उम्मीदवार, पार्टी के प्रदर्शन से जुड़ी हर जानकारी पा सकते हैं। मणिपुर एवं गोवा राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी चुनावों के रुझान और उनकी ताजा स्थिति देखी जा सकती है। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत अपने दर्शकों के लिए चुनाव नतीजों से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्स उपलब्ध कराएगा। आप Timesnowhindi.com की वेबसाइट पर पर चुनावों के रुझान, ताजा अपडेट्स एवं चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां एवं खबरें पा सकते हैं। यूपी चुनाव नतीजों से जुड़े रुझान एवं ताजा अपडेट्स आप टाइम्स नाउ नवभारत के ट्विटर हैंडल @TNNavbharat और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Timesnownavbharat पर देख सकते हैं। 

गोवा में त्रिशंकु विस के आसार-एग्जिट पोल  
गोवा चुनाव पर जो एग्जिट पोल आए हैं। उन्होंने यहां इस बार त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति की ओर इशारा किया है। यानि कि यहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखा है। इस राज्य में भाजपा, कांग्रेस, राकांपा-शिवसेना, टीएमसी एवं AAP के बीच टक्कर है। एग्जिट पोल के अनुसार मणिपुर में भाजपा दोबारा सत्ता में आ सकती है। इस राज्य में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से है।

UP Election Result 2022 Date, Time: ऐसे चेक करें यूपी चुनाव के Live नतीजे, काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स

मणिपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने वादा किया कि यदि वह सत्ता में आती है तो वह सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) को समाप्त कर देगी। मणिपुर चुनाव में इस बार अफस्पा, बेरोजगारी एवं राजनीतिक स्थायित्व मुद्दा रहे हैं। गोवा में लौह अयस्क के खनन का मुद्दा प्रभावी रहा है।