लाइव टीवी

UP BSP Candidates List 2022: BSP ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मायावती ने किया दावा- बनेगी हमारी सरकार

Updated Jan 15, 2022 | 12:40 IST

UP BSP Candidates List 2022: BSP चीफ मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। हम हर जाति, धर्म और वर्ग के लिए काम करेंगे। आज मायावती का जन्मदिन भी है।

Loading ...
मायावती

BSP Candidate List for UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कहा है कि बीएसपी उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। बसपा को रोकने के लिए साजिश रची जा रही। हम हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के लिए काम करेंगे। यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारा जाएगा। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करेंगे। 2022 दलितों के लिए उम्मीद की नई किरण है। आज मायावती का जन्मदिन है, इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में पूरी सादगी और संजीदगी के साथ मना रहे हैं। हर वर्ष बीएसपी के कार्यकर्ता इस दिन गरीबों की मदद करते हैं। हमने पहली सूची में 53 सीटों पर उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है, शेष 5 हम एक-दो दिन में जारी कर देंगे। 

इस सूची में बसपा ने शामली की 2, मुजफ्फरनगर की 6, मेरठ की 6, बागपत की 2, गाजियाबाद की 4, हापुड़ की 3, गौतमबुद्धनगर की 3, बुलंदशहर की 6, अलीगढ़ की 7 और मथुरा की 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

BJP, SP, RLD, INC, BSP Candidates List UP Election 2022 LIVE: बीएसपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की,इन्हें मिला टिकट
अपने चुनाव न लड़ने पर मायावती ने कहा कि मैं 4 बार लोकसभा और 3 बार राज्यसभा की सांसद रही हूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद की सदस्य भी रही है। इस बार उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का सोचा है।