लाइव टीवी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा में आदिवासी महिलाओं के साथ किया डांस, नौकरियों में 30% आरक्षण का वादा

Updated Dec 10, 2021 | 20:38 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा के मोरपीरला गांव में आदिवासी महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य किया और कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं को नौकरियों में  30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
मुख्य बातें
  • प्रियंका गांधी दक्षिण गोवा के मोरपीरला गांव में पहुंचीं।
  • आदिवासी महिलाओं के पारंपरिक नृत्य में शामिल हुईं।
  • महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत नौकरी आरक्षित करने का वादा भी किया।

एक्वेम (गोवा): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज (10 दिसंबर) गोवा का दौरा किया। गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाला है। गोवा में महिला मतदाताओं को लुभाने और पार्टी के वोट बैंक को मजबूत करने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया। प्रियंका गांधी ने दक्षिण गोवा के मोरपीरला गांव में आदिवासी महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया। 

प्रियंका गांधी ने तटीय राज्य के अपने दिन भर के दौरे के दौरान मोरपीरला गांव का दौरा किया जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि मोरपीरला की मजबूत और आत्मविश्वासी महिलाओं के साथ हैं। इन महिलाओं ने गोवा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस नेता भी आदिवासी महिलाओं के पारंपरिक नृत्य में शामिल हुईं।

एक्वेम में एक महिला सम्मेलन "प्रियदर्शिनी" को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि गोवा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। दुनिया भर से पर्यटक गोवा आते हैं। हालांकि, महामारी के दौरान, राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में शामिल लोगों की मदद नहीं की। अगर गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत नौकरी आरक्षित करेगी।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में वृद्धि पर बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। अगर महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जाता है, बीजेपी पीड़िता से सवाल करती है और उन्हें की दोषी ठहराती है। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह गोवा के हर तालुक में एक पुलिस स्टेशन स्थापित करेगी और पुलिस स्टेशन में अधिकतम महिला कर्मियों को तैनात करेगी। उन्होंने गोवा में पानी की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को हल करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 1 लाख रुपये प्रदान करेगी।