लाइव टीवी

Amarinder Singh Election Result: नई पार्टी बनाकर डूबी अमरिंदर सिंह की लुटिया, बड़े अंतर से गंवाई पटियाला सीट

Updated Mar 10, 2022 | 14:23 IST

Amarinder Singh Patial Seat Result: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी का दबदबा कायम हो गया है। वहीं. अन्य पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को अपना गढ़ गंवाना पड़ा गया है।

Loading ...
अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  • अमरिंदर सिंह को मिली बड़ी शिक्सत
  • पटियाला से चुनाव मैदान में उतरे थे

Amarinder Singh Punjab Election result 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी बनाने के बाद लुटिया डूब गई है। वह विधानसभा चुनाव 2022 में पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी से पटियाला में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे, लेकिन उन्हें असफलता हाथ लगी है। अमरिंदर को अजीत पाल सिंह कोहली के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

अजीत ने पटियाला अर्बन विधानसभा सीट 19873 वोटों के बड़े अंतर से जीती है। अजीत को 48104 और 79 साल के अमरिंदर को 28231 वोट मिले। अजीत को 46.49 जबकि अमरिंदर को 27.28 प्रतिशत मत पड़े। इस सीट पर कुल 103468 वोट डाले गए।

पिछली बार पांच हजार से अधिक मतों से जीते थे अमरिंदर

पटियाला अर्बन विधानसभा सीट को अमरिंदर सिंह परिवार का गाढ़ा माना जाता है। पिछले बार अमरिंदर ने पटियाला अर्बन सीट से 52407 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने  2017 में  आम आदमी पार्टी के डॉक्टर बलबीर सिंह को हराया था। 

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2022: यूपी, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर के इलेक्शन रिजल्ट ऐसे देखें ऑनलाइन

अमरिंदर ने सिद्धू से तकरार के बाद छोड़ी थी कांग्रेस

कांग्रेस ने साल 2017 में अमरिंदर के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया था। लेकिन पिछले साल सितंबर में अमरिंदर और कांग्रेस की राहें जुदा हो गईं। बता दें कि अमरिंदर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से तकरार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अमरिंदर ने नई पार्टी बनाई और भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर  चुनावी में उतरने का फैसला किया। 

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) का दबदबा कायम हो गया है। आप ने 90 से अधिक सीटों पर बढ़त बना रखी है। पंजाब में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 59 है, जिससे आप काफी आगे निकल चुकी है। वहीं,चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में चुनावी लड़ी कांग्रेस 17 सीटों पर सिमटती दिख रही है। 

यह भी पढ़ें- Punjab Election 2022: पंजाब में 'आप सरकार', आदमी आदमी पार्टी दफ्तर में जश्न