लाइव टीवी

6 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं राहुल गांधी, तो सिद्धू का कटेगा पत्ता?

Updated Feb 03, 2022 | 08:02 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 6 फरवरी को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। राहुल गांधी इसकी घोषणा कर सकते हैं।

Loading ...
6 फरवरी को पंजाब के CM उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं राहुल
मुख्य बातें
  • पंजाब चुनाव के लिए जल्द ही सीएम चेहरे का ऐलान करेगी कांग्रेस
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 फरवरी को कर सकते हैं ऐलान
  • सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर सिद्धू और चन्नी में चल रही है रस्साकस्सी

Punjab Election 2022: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान पार्टी छह फरवरी को राज्य के लिए अपना मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कर सकती है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब के अपने दौरे के दौरान घोषणा की थी कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उतरेगी और इस पर फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद लिया जाएगा।

विचार विमर्श हुआ शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी अपने शक्ति ऐप के जरिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया ले रही है। पार्टी ने इस मुद्दे पर आम लोगों की राय भी मांगी है और यह प्रक्रिया पिछले दो दिनों में शुरू हो गई है। सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी छह फरवरी को पंजाब का दौरा कर सकते हैं और महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 'ना चन्नी, ना सिद्धू पंजाब सीएम पद के लिए मेरे पास था 42 विधायकों का सपोर्ट', सुनील जाखड़ का दावा

चन्नी के नाम पर लग सकती है मुहर

पिछले कुछ हफ्तों में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खुद को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करने की बात कही है। प्रतीत होता है कि कांग्रेस चन्नी को तरजीह दे सकती है, जो अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और उन्हें दो विधानसभा सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जगह चन्नी को चुनकर अनुसूचित जाति वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, इस समुदाय की पंजाब की आबादी में करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें: Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू के मन में क्या है? पंजाब में चुनाव प्रचार छोड़ पहुंचे 'वैष्णो देवी'