लाइव टीवी

SP Candidates List 2022: समाजवादी पार्टी ने 56 और उम्मीदवारों का किया ऐलान, घोसी से दारा सिंह चौहान को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Updated Jan 27, 2022 | 16:38 IST

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में 56 और नामों का ऐलान किया है। घोसी से दारा सिंह चौहान अपनी किस्मत आजमाएंगे तो चिल्लूपार से हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी को टिकट मिला है।

Loading ...
समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट की जारी, घोसी से दारा सिंह चौहान को टिकट, देखें पूरी लिस्ट
मुख्य बातें
  • समाजवादी पार्टी ने 56 और नामों का किया ऐलान
  • छठवें और सातवें चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आए
  • घोसी से दारा सिंह चौहान, बांसडीह से रामगोविंद चौधरी, चिल्लूुपार से विनय तिवारी को टिकट

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 56 और नामों का ऐलान किया है। घोसी से दारा सिंह चौहान अपनी किस्मतज आजमाएंगे तो चिल्लूपार से हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी को टिकट मिला है। इसके साथ हीरामगोविंद चौधरी किस्मत आजमाएंगे। गाजीपुर जिले की जमानियां सीट से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह चुनावी समर का हिस्सा बनेंगे। तीसरी लिस्ट में छठवें और सातवें चरण में आने वाली सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। सपा की इस सूची में जिन 6 लोगों को जगह मिली है वो अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 

सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे लोगों को मिला टिकट

  1. फरीद महफूज किदवई- रामनगर, बाराबंकी
  2. अरविन्द सिंह गोप, दरियाबाद, बाराबंकी
  3. ब्रह्म शंकर त्रिपाठी, पाथरदेव, देवरिया
  4. दुर्गा प्रसाद यादव, आजमगढ़ सदरी
  5. संग्राम सिंह, फेफना, बलिया
  6. ओम प्रकाश सिंह, जमानिया, गाजीपुर


SP Candidates second List 2022: यूपी चुनाव के लिए सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उम्मीदवारों की सूची

जिला विधानसभा उम्मीदवार का नाम
आजमगढ़ अतरौलिया संग्राम सिंह यादव
आजमगढ़ गोपालपुर नफीस अहमद
आजमगढ़ आजमगढ़ दुर्गा प्रसाद यादव
आजमगढ़ निजामाबाद आलमबदी
आजमगढ़ फुलपुर पवई रमाकांत यादव
आजमगढ़ दीदारगंज कमलाकांत राजभर
आजमगढ़ लालगंज अ.जा. बेचई सरोज
मऊ घोसी दारा सिंह चौहान
बलिया सिंकदरपुर जियाउद्दीन रिजवी
बलिया फेफना संग्राम सिंह
बलिया बांसडीह रामगोविंद चौधरी
जौनपुर बदलापुर बाबा दूबे
जौनपुर शाहगंज शैलेंद्र यादव ललई
जौनपुर मल्हनी लकी यादव
जौनपुर केराकत अ. जा. तूफानी सरोज
गाजीपुर जमानिया ओमप्रकाश सिंह
गाजीपुर जंगीपुर वीरेंद्र यादव
चंदौली सकलडीहा प्रभुनाथ सिंह
भदोही भदोही जाहिद बेग
सोनभद्र राबर्ट्सगंज अविनाश कुशवाहा
सोनभद्र ओबरा सुनील सिंह गौड़
सोनभद्र दुद्धी अ.जा. विजय सिंह गौड़
अंबेडकरनगर कटेहरी लालजी वर्मा
अंबेडकरनगर आलापुर अ.जा. त्रिभुवन दत्त
अंबेडकरनगर जलालपुर राकेश पांडेय
अंबेडकरनगर अकबरपुर रामअचल राजभर
बहराइच महसी के के ओझा
बलरामपुर गैंसड़ी एस पी यादव
बलरामपुर बलरामपुर अ.जा. जगराम पासवान
सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु अ.जा. विजय कुमार
सिद्धार्थनगर इटवा माता प्रसाद पांडेय
सिद्धार्थनगर डुमरियागंज सईदा खातून
बस्ती कप्तानगंज अतुल चौधरी
गोरखपुर कैंपियरगंज काजल निषाद
गोरखपुर पिपराइच अमरेंद्र निषाद
गोरखपुर गोरखपुर ग्रामीण विजय बहादुर
गोरखपुर सहजनवां यशपाल रावत
गोरखपुर खजनी अ.जा. रुपवती
गोरखपुर बांसगांव अ. जा. डॉ संजय कुमार
गोरखपुर चिल्लूपार विनय तिवारी
देवरिया पथरदेवा ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
देवरिया रामपुर कारखाना गजाला लारी
देवरिया भाटपार रानी आशुतोष उपाध्याय
लखीमपुर धौरहरा वरुन चौधरी
लखीमपुर मोहम्मदी दाउद अहमद
हरदोई सवाइजपुर पद्मराज सिंह पप्पू
हरदोई बालामऊ अ.जा. रामबली वर्मा
अमेठी तिलोई मो. नईम गुर्जर
प्रतापगढ़ बाबागंज अ. जा. गिरिजेश
कौशांबी चायल पूजा पाल
इलाहाबाद फुलपुर मुर्तजा सिद्दीकी
बाराबंकी कुर्सी राकेश वर्मा
बाराबंकी रामनगर फरीद महफूज किदवई
बाराबंकी दरियाबाद अरविंद सिंह गोप
बाराबंकी बाराबंकी धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव

सात चरण में चुनाव
यूपी में सात चरणों में 10 फरवरी से मतदान का आगाज होगा और सात मार्च को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होगा। सभी 403 सीटों के लिए मतगणना 10 मार्च को संपन्न होगा।