लाइव टीवी

UP Election 2022 Dates, Schedule: सात चरणों में सभी 403 सीटों पर चुनाव, जानें- आपके जिले में कब है मतदान

Updated Jan 09, 2022 | 15:16 IST

UP Assembly Election 2022 Dates, Schedule, Results Date (उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 तारीख): निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा।

Loading ...
UP Election 2022 Dates, Schedule: बज गया चुनावी बिगुल,यूपी में इतने चरणों में होंगे चुनाव
मुख्य बातें
  • यूपी में कुल सात चरणों में होंगे चुनाव
  • 10 फरवरी को पहला और 7 मार्च को सातवें चरण का चुनाव
  • 10 मार्च को नतीजों का ऐलान

UP Assembly Election 2022 Dates, Schedule, Results Date: देश के सबसे बड़े सूबों में से एक उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। यूपी में 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरण में मतदान होंगे और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव संपन्न कराने की दिशा में आयोग पूरी तरह तैयार है। आयोग की कोशिश है कि बिना किसी परेशानी के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के बीच है। भाजपा इस बार चुनाव में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहती है जबकि सपा को उम्मीद है कि इस बार जनता उसे मौका देगी। बहरहाल, कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो सकता है

यूपी में चुनावी तारीखों और नतीजे वाले दिन की जानकारी

चुनाव जिलों की संख्या अधिसूचना की तारीख मतदान का दिन नतीजे का दिन
पहला चरण (58 विधानसभा) 11 14 जनवरी 2022 10 फरवरी 10 मार्च
दूसरा चरण (55 विधानसभा) 9 21 जनवरी 2022 14 फरवरी 10 मार्च
तीसरा चरण (59 विधानसभा) 16 25 जनवरी 2022 20 फरवरी 10 मार्च
चौथा चरण (60 विधानसभा) 9 27 जनवरी 2022 23 फरवरी 10 मार्च
पांचवां चरण (60 विधानसभा) 11 1 फरवरी 2022 27 फरवरी 10 मार्च
छठवां चरण (57 विधानसभा) 10 4 फरवरी 2022 3 मार्च 10 मार्च
सातवां चरण( 54 विधानसभा) 9 10 फरवरी 2022 7 मार्च 10 मार्च


चुनावी तारीख पर एक नजर

  1. 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण में इन जिलोंशामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में मतदान होगा।
  2. 14 फरवरी को दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं में चुनाव
  3. 20 फरवरी को तीसरे चरण में फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर में वोटिंग
  4. 23 फरवरी को चौथे चरण में प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और चित्रकूट में चुनाव
  5. 27 फरवरी को पांचवे चरण में बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर में वोटिंग
  6. 3 मार्च का 6वां चरण में महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया में चुनाव
  7. 7 मार्च को सातवां चरण-गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्रा और जौनपुर जिलों में चुनाव
  8. 10 मार्च को नतीजा


15 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें परुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 है जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। तृतीय लिंग के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं। इस दौरान न सिर्फ 52.80 लाख नए  मतदाता जोड़े गए बल्कि 21 लाख 40 हजार 278 नामों को मतदाता सूची से हटाया गया। पिछली बार के मुकाबले लगभग 11 हजार बूथ बढ़ाए गए हैं। इस तरह इस बार बूथों की संख्या 1 लाख 74 हजार 351 होगी। बीते पांच साल में 86 लाख नए वोटर बढ़ गए हैं। इस बार जहां मतदाताओं की संख्या 15.02 करोड़ है वहीं विधानसभा चुनाव 2017 में मतदाताओं की संख्या 14.16 करोड़ थी।