लाइव टीवी

योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कौन ज्यादा अमीर, जानें- किसके पास कितनी संपत्ति

Updated Feb 04, 2022 | 20:49 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों शख्सियतों ने नामांकन दाखिल कर दिया और अपनी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी दी है। यहां पर हम बताएंगे कि दोनों लोगों में किसके पास अधिक संपत्ति है।

Loading ...
योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कौन ज्यादा अमीर, जानें किसके पास कितनी संपत्ति
मुख्य बातें
  • गोरखपुर शहर से योगी आदित्यनाथ ने किया नामांकन
  • मैनपुरी के करहल से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में
  • योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की संपत्ति में ज्यादा अंतर

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर से नामांकन किया और अपनी संपत्ति के बारे में हलफनामा के जरिए जानकारी दी। उन्होंने 2020-21 की आय का ब्यौरा भी दिया। हलफनामे में 1 लाख नगद का जिक्र किया है तो कान में कुंडलों कीमत के साथ साथ रुद्राक्ष  के माला की भी जानकारी दी है। उन्होंने हथियारों में रिवाल्वर और राइफल का जिक्र किया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहेगी की सीएम की दावेदारी कर रहे अखिलेश यादव के पास कितनी संपत्ति है। यहां पर हम दोनों शख्सियतों की संपत्ति के बारे में बताएंगे। बता दें यह जानकारी दोनों लोगों के हलफनामे पर आधारित है।

योगी आदित्यनाथ की संपत्ति का ब्यौरा

  1. हलफनामे के मुताबिक 2020-21 में कुल आय 13,20, 653 रुपए है। 2019-20 की तुलना में आय में गिरावट दर्ज की गई है। 2019-20 में आय 15, 68, 799 रुपए थी। 
  2. पत्नी, परिवार, आश्रित वाला कॉलम में लागू नहीं का जिक्र।
  3. अगर अपराध की बात करें तो उस कॉलम में भी लागू नहीं का जिक्र है। हाथ में नकदी एक लाख रुपए है।
  4. अलग अलग बैंक खातों की बात करें तो एसबीआई संसद भवन नई दिल्ली में 25, 99, 171 रुपए जमा, 
  5. पंजाब नेशनल बैंक इंडस्ट्रीयल एरिया गोरखनाथ में 4,32, 751 रुपए जमा
  6. एसबीआई, संसद भवन, एफडीआर खाता- 8, 37, 485 रुपए
  7. पंजाब नेशनल बैंक इंडस्ट्रीयल एरिया गोरखनाथ एफडीआर खातों में कुल 7, 12, 636 रुपए
  8. एसबीआई, गोरखनाथ गोरखपुर, 7, 12, 636 रुपए
  9. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विधानसभा मार्ग, लखनऊ, 67,85, 395 रुपए
  10. बचत योजनाओं में 2, 33,000 रुपए 
  11. किसी व्यक्ति या निकाय को ऋण- लागू नहीं
  12. मोटर गाड़ी- लागू नहीं
  13. जेवरात- कान में कुंडल 49000 रुपए क्रय के समय
  14. सोने की चेन रुद्राक्ष माला 10 ग्राम क्रय के समय 20,000 रुपए
  15. कोई अन्य आस्तियां- एक अदद रिवॉल्वर- 100,000 क्रय के समय
  16. एक अदद राइफल- 80,000 क्रय के समय
  17. सकल मूल्य संपूर्ण धनराशि- 1,54, 94,0954
  18. कृषि भूमि- लागू नहीं
  19. गैर कृषि भूमि- लागू नहीं

अखिलेश यादव की संपत्ति

  1. अखिलेश यादव और उनकी पत्नी करीब 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं
  2. अखिलेश यादव के नाम सात खाते और उनकी पत्नी के नाम 11 बैंक खाते हैं। 
  3. अखिलेश यादव के बैंक खातों में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए
  4. अखिलेश यादव और डिंपल यादव के पास 13 करोड़ की चल संपत्ति है, यही नहीं अखिलेश यादव के पास करीब 17 करोड़ की अचल संपत्ति है।
  5. अखिलेश यादव के पास एक लाख 79 हजार नगद
  6. करीब 18 एकड़ जमीन
  7. 2012 में अखिलेश यादव की सालाना आय करीब सवा करोड़ थी
  8. मौजूदा समय में आय घट कर करीब 83 लाख है। 
  9. करीब 32 लाख की 6 अलग अलग बीमा पॉलिसी
  10. पत्नी डिंपल के नाम पर 25 लाख का बीमा

अखिलेश यादव की कमाई मुख्य स्रोत वेतन, किराया और खेती
अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को करीब 2.13 करोड़ का कर्ज दिया है। यह कर्ज 2019 के चुनाव से पहले का है।अखिलेश यादव ने खुद को किसान बताया है, आय का मुख्य साधन वेतन, किराया और खेती है।

भाजपा सांप्रदायिक घृणा फैलाती है, केवल बसपा ही अच्छे दिन ला सकती है : मायावती