लाइव टीवी

UP Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, कल्याणपुर से खुशी दुबे की मां के बजाय बहन को टिकट

Updated Feb 01, 2022 | 16:22 IST

Congress Candidate List for UP Election 2022 (कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की। कल्याणपुर से गायत्री तिवारी की जगह नेहा तिवारी को टिकट दिया गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की

UP Congress Candidate List 2022 (कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। चुनाव में हिस्सा लेने वाली पार्टियां उम्मीदवारों का चयन और प्रचार अभियान तेज कर दी हैं। इसे आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार (01 फरवरी) चार और उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया है। चौथे चरण के चुनाव के लिए पीलीभीत से शकील अहमद नूरी को टिकट दिया गया। शाहबाद से अजिमुशान, टिंडवारी से आदिशक्ति दीक्षित को टिकट दिया गया। कल्याणपुर से गायत्री तिवारी की जगह नेहा तिवारी को टिकट दिया गया।

गौर हो कि कांग्रेस ने सोमवार को 6 उम्मीदवार घोषित किए थे जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम गायत्री तिवारी का था, जो बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद गिरफ्तार की गई खुशी दुबे की मां हैं। गायत्री को कानपुर के कल्याणपुर से टिकट दिया गया था। लेकिन अब कल्याणपुर से नेहा तिवारी को टिकट दिया गया।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गायत्री तिवारी ने हाल में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें टिकट दिया गया था ताकि खुशी दुबे को इंसाफ मिल सके। पार्टी सूत्रों ने कहा कि बिकरू कांड से दो दिन पहले ही खुशी दुबे शादी करके ससुराल आई थी, लेकिन उसे भी जेल में डाल दिया गया। अगर घटना के दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी तो फिर वह पति द्वारा किए गए अपराध में कैसे शामिल हो सकती है? खुशी दुबे के साथ इंसाफ होना चाहिए।

यह कांग्रेस की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 6ठी लिस्ट है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 325 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें कुल 130 महिलाओं को टिकट दिया गया है।