लाइव टीवी

UP Congress Candidates List 2022: कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कैराना से हाजी अखलाक को टिकट

Updated Jan 20, 2022 | 13:23 IST

Congress Candidate List for UP Election 2022 (कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने गुरुवार को 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने हाजी अखलाक को कैराना से टिकट दिया है। इनमें 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

Loading ...
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची आई।

Congress Candidate List for UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने गुरुवार को 41 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने हाजी अखलाक को कैराना से टिकट दिया है। इस सूची में 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने गत 13  जनवरी को  अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इन उम्मदीवारों में 50 महिला प्रत्याशी हैं। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 उम्मीदवारों में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। 
UP, Punjab Candidate List 2022 LIVE: Check Full List of Candidates here

कांग्रेस ने सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर, थाना भवन से सत्य श्याम सैनी, शामली मो. आयूब जंग, बुढाना से देवेंद्र कश्यप, चरथावल से डॉक्टर यासमीन राणा को टिकट दिया है।

सीट  उम्मीदवार
सहारनपुर नगर सुखविंदर कौर
कैराना हाजी अखलाक
थाना भवन सत्य शाम सैनी
शामली मो. अयूब जंग
बुढाना देवेंद्र कश्यप
चरथावल यासमीन राना
पुरकाजी दीपक कुमार
मुजफ्फरनगर सुबोध शर्मा
खतौली गौरव भाटी
मीरापुर मौ. जमील कासमी
ठाकुरद्वारा सलमा आगा अंसारी
बिलारी कल्पना सिंह
चंदौसी मिथिलेश
सिवालखास जगदीश शर्मा
सरधना सैयद रैनुद्दीन
मेरठ कैंट अविनाश कजाला
मेरठ रंजन शर्मा
मेरठ दक्षिण नफीस सैफी
बड़ोत राहुल कश्यप
बागपत अनिल देव त्यागी
शाहाबाद संगीता त्यागी
मोदी नगर नीरज कुमार प्रजापति
धौलाना अरविंद शर्मा
हापुड़ भावना वाल्मीकि
सिकंदराबाद सलीम अख्तर
बुलंदशहर सुशील चौधरी
स्याना पूनम पंडित
अनूपशहर चौधरी गजेंद्र
डेबाई सुनीता शर्मा
शिकारपुर जिआउर रहमान
खुर्जा तुक्की मल खटिक
खैर मोनिका सूर्यवंशी
छर्रा अखिलेश शर्मा
इगलास प्रीति ढांगर
छाता पूनम देवी
मांट सुमन चौधरी
आगरा कैंट सिकंदर वाल्मीकि
फतेहपुर सीकरी हेमंत चाहर
नवाबगंज उषा गंगवार
कटरा मुन्ना सिंह
अकबरपुर प्रियंका जायसवाल

यूपी में विधानसभा की 403 सीटों के लिए चुनाव सात चरणों में होंगे। कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में उसका गठबंधन समाजवादी पार्टी के  साथ था। यूपी में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय  जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है। कुछ सीटों पर कांग्रेस एवं बसपा मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकते हैं।