लाइव टीवी

UP के मंत्री रघुराज बोले- JNU में चलता है सेक्स स्कैंडल, राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण वहां जाते हैं

Updated Dec 31, 2021 | 12:01 IST

यूपी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जेएनयू को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने जेएनयू को सेक्स स्कैंडल का अड्डा बताया है।

Loading ...
UP के मंत्री रघुराज बोले- JNU में चलता है सेक्स स्कैंडल
मुख्य बातें
  • UP सरकार में राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने दिया जेएनयू को लेकर विवादित बयान
  • रघुराज सिंह ने जेएनयू को बताया सेक्स स्कैंडल का अड्डा
  • अपने विवादित बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं रघुराज सिंह

अलीगढ़: यूपी चुनाव का प्रचार इन दिनों जोरों पर हैं और नेताओं की बयानबाजी भी जारी है। इस चुनाव प्रचार के बीच उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिससे बवाल होना तय है। रघुराज सिंह ने कहा है कि जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। गौर करने वाली बात ये है कि जिस दौरान उन्होंने ये बयान दिया उस दौरान वहां पार्टी के और भी बड़े नेता मौजूद थे। यह बयान रघुराज सिंह ने अलीगढ़ की एक चुनावी रैली के बाद दिया है।

क्या कहा रघुराज सिंह ने 

मीडिया से बात करते हुए रघुराज सिंह ने कहा, 'ये जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बड़े- बड़े लोग जाते हैं। इन्होंने वहां पर जो किया है, सारे कम्युनिस्ट पाले, सारे देशविरोधी पाले....वहां सेक्स स्कैंडल चलाते हैं खुल्लम खुल्ला, जिसमें बड़े बड़े लोग जाते हैं। आपका राहुल जाते हैं, दीपिका पादुकोण आई वो भी गईं। इसलिए वो देश विरोधी ताकतें एकत्र हो रही हैं।' रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिंदू छात्रों के लिए अर्दू अनिवार्य नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: योगी के मंत्री का विवादित बयान, 'देशद्रोहियों को कुत्ते की मौत मारेंगे, पुलिस को दे दिया है निर्देश' [VIDEO]

पहले भी रह चुके हैं बयानों की वजह से सुर्खियों में

इससे पहले भी रघुराज सिंह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।   इससे पहले रघुराज सिंह ने एक मामले का हवाला देते हुए कहा था कि एएमयू में सभी डिग्रियों की सीबीआई (CBI) जांच होनी चाहिए। रघुराज सिंह ने इसी महीने की शुरूआत में मथुरा को लेकर ऐसा बयान दिया था जो काफी सुर्खियों में रहा था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या और काशी के बाद मथुरा की बारी है,मथुरा हमारे आराध्य श्री कृष्ण की भूमि है और उसके लिए हम हर तरह की बलि चढ़ाने को भी तैयार हैं। उन्होंने केशव मौर्या के बयान को बिल्कुल सही ठहराया था।

ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने कहा, 'पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को जिंदा जला देंगे'