लाइव टीवी

UP SP Candidate List 2022: समाजवादी पार्टी की नई लिस्ट, फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य

Updated Feb 02, 2022 | 12:18 IST

SP Candidate List for UP Election 2022 (सपा उम्मीदवारों की सूची 2022): सपा ने सिराथू ने पल्लवी पटेल को टिकट दिया है जबकि लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से अभिषेक मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को टिकट दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की नई सूची आई है। भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मौर्य पडरौना से विधायक हैं लेकिन ऐसी चर्चा है कि भाजपा इस सीट पर आरपीएन सिंह को टिकट दे सकती है। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह की वजह से मौर्य ने अपनी सीट बदली है। आरपीएन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं। सिंह की पहचान पूर्वांचल में पिछड़ी जाति के एक बड़े नेता के रूप में है। 

सिराथू से पल्लवी पटेल सपा उम्मीदवार

सपा ने सिराथू ने पल्लवी पटेल को टिकट दिया है जबकि लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से अभिषेक मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को तो राजेश्वर सिंह के खिलाफ पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र को उतारा है। 

भाजपा के पास है फाजिलनगर सीट

कुछ दिनों पहले मौर्य ने इस बात का संकेत दिया था कि वह पडरौना की जगह किसी और सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। साल 2017 के विस चुनाव में इस सीट पर उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। इस बार वह सपा के टिकट पर फाजिलनगर सीट पर अपनी चुनावी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। बिहार सीमा पर स्थित यह सीट परंपरागत रूप से भाजपा के पास रही है। इस सीट पर पिछले दो बार से भाजपा प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा विजयी होते रहे हैं। 

पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही सपा

इस सीट पर साल 2017 के चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट पर दो महिलाओं सहित 18 नामांकन दाखिल हुए थे। इस सीट पर 56.02 प्रतिशत मतदान हुआ था।  भाजपा के गंगा को 102778 वोट मिले जबकि सपा के विश्वनाथ को 60856 वोट मिले थे। इस सीट पर गंगा 41922 वोटों से विजयी हुए। साल 2012 का चुनाव परिणाम भी भाजपा के पक्ष में रहा। इस साल गंगा ने बसपाी के कलमुद्दीन को हराया था।