लाइव टीवी

Uttar Pradesh Election Results 2022 LIVE: यहां देखें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे LIVE

Updated Mar 10, 2022 | 08:50 IST

UP Election Result 2022 (यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) LIVE Counting: योगी आदित्यनाथ पहली बार विधान सभा चुनाव लड़े हैं। वह गोरखपुर सदर सीट से उम्मीदवार हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल सीट से उम्मीदवार हैं।

Loading ...
यूपी चुनाव के नतीजे LIVE

UP Election Result 2022 (यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) LIVE Counting: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। मतों कि गितनी सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसके बाद सीटों के रुझान आएंगे। धीरे-धीरे ये रुझान नतीजों में बदलेंगे। यूपी में विधानसभा की 403 सीटे हैं। चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच रहा है। गत 7 मार्च को आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल यदि सही साबित हुए तो यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।

UP ELECTION RESULTS 2022 LIVE COUNTING: WATCH HERE

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा को इस बार करीब 250 सीटें मिल सकती हैं। योगी आदित्यनाथ पहली बार विधान सभा चुनाव लड़े हैं। वह गोरखपुर सदर सीट से उम्मीदवार हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल सीट से उम्मीदवार हैं। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू और भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार हैं। यूपी चुनाव के रूझान/नतीजे आप लाइव टाइम्स नाउ चैनल एवं टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ पर भी देख सकते हैं।